Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगेन्द्र प्रताप सिंह Rsp Raebareli: साथियों हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है,अभी भी समय है अगर हम खुलकर इस तानाशाही का विरोध नहीं करते तो,ये तानाशाही हम एकदम से हावी हो जाएगी और फिर हम अपने हक और अधिकार की आवाज कभी नहीं उठा पाएंगे। हमें इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़कर फेकना ही होगा।
Vinay Kumar Srivastav
योगेन्द्र प्रताप सिंह Rsp Raebareli: साथियों हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है,अभी भी समय है अगर हम खुलकर इस तानाशाही का विरोध नहीं करते तो,ये तानाशाही हम एकदम से हावी हो जाएगी और फिर हम अपने हक और अधिकार की आवाज कभी नहीं उठा पाएंगे। हमें इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़कर फेकना ही होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- योगेन्द्र प्रताप सिंह Rsp Raebareli: साथियों हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है,अभी भी समय है अगर हम खुलकर इस तानाशाही का विरोध नहीं करते तो,ये तानाशाही हम एकदम से हावी हो जाएगी और फिर हम अपने हक और अधिकार की आवाज कभी नहीं उठा पाएंगे। हमें इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़कर फेकना ही होगा।1
- शिवगढ़। स्टेट हाईवे बांदा-बहराइच पर तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ से छात्रों को लेकर लौट रहे ई रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार पांच विद्यार्थी और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। एक घायल छात्र को एम्स व चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के परिवार के लोग बदहवास हालात में सीएचसी पहुंचे।शुक्रवार को शाम करीब चार बजे ई रिक्शा चालक अमित कुमार निवासी तरौंजा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले अभिनव सिंह (7) निवासी निबौलापुर, लकी यादव (12) निवासी निबौलापुर, कुंभी निवासी शौर्या (12), रुद्र सिंह (7) व अनन्या सिंह (13) को वाहन में बैठकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में तरौंजा प्राथमिक विद्यालय के पास बछरावां से हैदरगढ़ जा रहे ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक के साथ उसमें बैठे पांचों बच्चें घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे।मौके से चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां ई रिक्शा चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर व छात्र अभिनव सिंह को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामूली रूप से घायल छात्रा लक्की यादव, शौर्य, रूद्र सिंह और अनन्या का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई तय होगी। स्थान -शिवगढ़ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by पत्रकार उत्तर प्रदेश1
- बाराबंकी/औशानेश्वर में हुई चोरी को पुलिस ने 72घंटे में चोरों को पकड़ कर भेजा जेल जर्नलिस्ट दिवाकर सिन्हा1
- *दोनों आरोपी हिरासत में!*1
- #अमेठी - नवागत पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से की पहली औपचारिक मुलाकात। पुलिस कार्यालय गौरीगंज के सभागार में आयोजित हुई भेंटवार्ता। जनपद अमेठी के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार रहे मौजूद। एसपी सरवणन टी. ने मीडिया को बताया कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता। पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपील। पारदर्शी एवं निष्पक्ष पुलिसिंग का दिया भरोसा। #SP Amethi1
- अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि से अवैध कब्जे को हटाया राजस्व नगर पालिका और पुलिस टीम रही मौजूद अमेठी में अम्बेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।तहसीलदार के नेतृत्व में पहुँची राजस्व,नगर पालिका और पुलिस टीम ने बुलडोजर से पूरे अवैध कब्जे को गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता और अवैध कबजेदारों के बीच नोकझोंक भी हुई जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत करवाया। दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के पलिया वार्ड नंबर 5 का है जहां अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर आसपास के रहने वाले राम अंजोर पुत्र झूरी,कल्लू पुत्र अनवर,रामखेलावन पुत्र राम दुलारे और रामचंद्र पुत्र लल्लू यादव ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था जिसकी शिकायत गांव के ही रहने वाले उदय राज पुत्र श्रीनाथ और कृष्ण कुमार पुत्र गजाधर ने तहसील प्रशासन से की थी शिकायत के बाद तहसील प्रशासन द्वारा इन सभी लोगों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन किसी ने अवैध कब्जे को नहीं हटाया।जिसके बाद आज तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक संतोष सिंह,लेखपाल संतोष कुमार,रंजीत यादव,राजन और जय सिंह के अलावा नगर पालिका की टीम व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक घंटे में बुलडोजर से सभी अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता और अवैध कब्जदारों के बीच नोकझोंक भी हुई जिसे पुलिस द्वारा मौके पर शांत करवा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अवैध कब्जे को गिरवा कर पूरी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया है।4
- रायबरेली।शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर रास्ता जाम करने के साथ हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक परिजन और पुलिस के बीच बहस होती रही। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल, उसकी मां रेनू, रेखा पत्नी रामकुमार व हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीओ अरुण कुमार नौहवार ने परिजनों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है और रिपोर्ट में हत्या की धारा को जांच के बाद बढ़ाया जाएगा। इस आश्वासन पर करीब चार बजे परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। अन्य आरोपी हैं तो जेल जाएंगे सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद अन्य आरोपियों का नाम भी केस में दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। प्रधान देशराज पाल ने बताया कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी व सीओ के आश्वासन के बाद नाराज परिजन मृतक का अंतिम करने को राजी हो गए। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1