logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल गांव की आवाज एक तरफ, अधिकारियों की कार्रवाई दूसरी तरफ! आखिर तीसरी बैठक की कार्यवाही की नकल देने में क्यों कतरा रहा पंचायत सचिव -------------------------------- ----------------------------- ब्लॉक रमिया बेहड़ रामनगर बगहा में परिवार और मां की पुष्टि को लेकर चल रहा विवाद अब अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत भवन में रमेश कुमार और भगवती प्रसाद के पक्ष से जुड़े मामले में तीन बार पंचायत बैठक आयोजित की गई। आरोप है कि तीनों बैठकों में गांव के लोगों ने आनंद कुमार पुत्र रमेश कुमार के पक्ष में बयान दिए। ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे भी लिखित कार्रवाई में दर्ज कराए गए। आनंद कुमार का दावा है कि पंचायत में मौजूद ग्रामीणों के बयानों से यह बात स्पष्ट हो रही थी कि उनकी मां रमेश कुमार की मां थीं। वहीं, भगवती प्रसाद के पक्ष में किसी ग्रामीण द्वारा बयान नहीं दिए जाने की बात भी सामने रखी जा रही है। *अब सबसे बड़ा सवाल तीसरी बैठक की कार्यवाही पर* आनंद कुमार का कहना है कि तीसरी पंचायत में हुई पूरी कार्रवाई की नकल मांगने के बावजूद पंचायत सचिव द्वारा उन्हें नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आखिर पंचायत में हुई लिखित कार्रवाई की प्रमाणित प्रति देने में देरी क्यों हो रही है? क्या पंचायत की कार्यवाही केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी? जब गांव के लोगों के बयान, हस्ताक्षर और अंगूठे मौजूद हैं तो फिर संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा है? *आखिर फाइल किस टेबल पर अटकी है* पीड़ित आनंद कुमार का आरोप है कि वह अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। अब सवाल यह है कि तीन पंचायत बैठकों के बाद भी मामला क्यों उलझा हुआ है? पंचायत सचिव नकल क्यों नहीं दे रहे? क्या उच्चाधिकारी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएंगे या पीड़ित इसी तरह दफ्तरों के चक्कर काटता रहेगा? ग्रामीणों के बयान दर्ज हैं तो कार्रवाई का हिसाब भी सार्वजनिक होना चाहिए। आखिर न्याय में देरी क्यों?

3 hrs ago
user_सुमेर दर्पण हिंदी समाचार
सुमेर दर्पण हिंदी समाचार
निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल गांव की आवाज एक तरफ, अधिकारियों की कार्रवाई दूसरी तरफ! आखिर तीसरी बैठक की कार्यवाही की नकल देने में क्यों कतरा रहा पंचायत सचिव -------------------------------- ----------------------------- ब्लॉक रमिया बेहड़ रामनगर बगहा में परिवार और मां की पुष्टि को लेकर चल रहा विवाद अब अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत भवन में रमेश कुमार और भगवती प्रसाद के पक्ष से जुड़े मामले में तीन बार पंचायत बैठक आयोजित की गई। आरोप है कि तीनों बैठकों में गांव के लोगों ने आनंद कुमार पुत्र रमेश कुमार के पक्ष में बयान दिए। ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे भी लिखित कार्रवाई में दर्ज कराए गए। आनंद कुमार का दावा है कि पंचायत में मौजूद ग्रामीणों के बयानों से यह बात स्पष्ट हो रही थी कि उनकी मां रमेश कुमार की मां थीं। वहीं, भगवती प्रसाद के पक्ष में किसी ग्रामीण द्वारा बयान नहीं दिए जाने की बात भी सामने रखी जा रही है। *अब सबसे बड़ा सवाल तीसरी बैठक की कार्यवाही पर* आनंद कुमार का कहना है कि तीसरी पंचायत में हुई पूरी कार्रवाई की नकल मांगने के बावजूद पंचायत सचिव द्वारा उन्हें नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आखिर पंचायत में हुई लिखित कार्रवाई की प्रमाणित प्रति देने में देरी क्यों हो रही है? क्या पंचायत की कार्यवाही केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी? जब गांव के लोगों के बयान, हस्ताक्षर और अंगूठे मौजूद हैं तो फिर संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा है? *आखिर फाइल किस टेबल पर अटकी है* पीड़ित आनंद कुमार का आरोप है कि वह अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। अब सवाल यह है कि तीन पंचायत बैठकों के बाद भी मामला क्यों उलझा हुआ है? पंचायत सचिव नकल क्यों नहीं दे रहे? क्या उच्चाधिकारी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएंगे या पीड़ित इसी तरह दफ्तरों के चक्कर काटता रहेगा? ग्रामीणों के बयान दर्ज हैं तो कार्रवाई का हिसाब भी सार्वजनिक होना चाहिए। आखिर न्याय में देरी क्यों?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल गांव की आवाज एक तरफ, अधिकारियों की कार्रवाई दूसरी तरफ! आखिर तीसरी बैठक की कार्यवाही की नकल देने में क्यों कतरा रहा पंचायत सचिव -------------------------------- ----------------------------- ब्लॉक रमिया बेहड़ रामनगर बगहा में परिवार और मां की पुष्टि को लेकर चल रहा विवाद अब अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत भवन में रमेश कुमार और भगवती प्रसाद के पक्ष से जुड़े मामले में तीन बार पंचायत बैठक आयोजित की गई। आरोप है कि तीनों बैठकों में गांव के लोगों ने आनंद कुमार पुत्र रमेश कुमार के पक्ष में बयान दिए। ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे भी लिखित कार्रवाई में दर्ज कराए गए। आनंद कुमार का दावा है कि पंचायत में मौजूद ग्रामीणों के बयानों से यह बात स्पष्ट हो रही थी कि उनकी मां रमेश कुमार की मां थीं। वहीं, भगवती प्रसाद के पक्ष में किसी ग्रामीण द्वारा बयान नहीं दिए जाने की बात भी सामने रखी जा रही है। *अब सबसे बड़ा सवाल तीसरी बैठक की कार्यवाही पर* आनंद कुमार का कहना है कि तीसरी पंचायत में हुई पूरी कार्रवाई की नकल मांगने के बावजूद पंचायत सचिव द्वारा उन्हें नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आखिर पंचायत में हुई लिखित कार्रवाई की प्रमाणित प्रति देने में देरी क्यों हो रही है? क्या पंचायत की कार्यवाही केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी? जब गांव के लोगों के बयान, हस्ताक्षर और अंगूठे मौजूद हैं तो फिर संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा है? *आखिर फाइल किस टेबल पर अटकी है* पीड़ित आनंद कुमार का आरोप है कि वह अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। अब सवाल यह है कि तीन पंचायत बैठकों के बाद भी मामला क्यों उलझा हुआ है? पंचायत सचिव नकल क्यों नहीं दे रहे? क्या उच्चाधिकारी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएंगे या पीड़ित इसी तरह दफ्तरों के चक्कर काटता रहेगा? ग्रामीणों के बयान दर्ज हैं तो कार्रवाई का हिसाब भी सार्वजनिक होना चाहिए। आखिर न्याय में देरी क्यों?
    1
    तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल
तीन बैठक, ग्रामीणों के बयान और हस्ताक्षर भी! फिर भी न्याय क्यों नहीं? अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल
गांव की आवाज एक तरफ, अधिकारियों की कार्रवाई दूसरी तरफ! आखिर तीसरी बैठक की कार्यवाही की नकल देने में क्यों कतरा रहा पंचायत सचिव
--------------------------------
-----------------------------
ब्लॉक रमिया बेहड़    रामनगर बगहा में परिवार और मां की पुष्टि को लेकर चल रहा विवाद अब अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत भवन में रमेश कुमार और भगवती प्रसाद के पक्ष से जुड़े मामले में तीन बार पंचायत बैठक आयोजित की गई। आरोप है कि तीनों बैठकों में गांव के लोगों ने आनंद कुमार पुत्र रमेश कुमार के पक्ष में बयान दिए। ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे भी लिखित कार्रवाई में दर्ज कराए गए।
आनंद कुमार का दावा है कि पंचायत में मौजूद ग्रामीणों के बयानों से यह बात स्पष्ट हो रही थी कि उनकी मां रमेश कुमार की मां थीं। वहीं, भगवती प्रसाद के पक्ष में किसी ग्रामीण द्वारा बयान नहीं दिए जाने की बात भी सामने रखी जा रही है।
*अब सबसे बड़ा सवाल तीसरी बैठक की कार्यवाही पर*
आनंद कुमार का कहना है कि तीसरी पंचायत में हुई पूरी कार्रवाई की नकल मांगने के बावजूद पंचायत सचिव द्वारा उन्हें नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आखिर पंचायत में हुई लिखित कार्रवाई की प्रमाणित प्रति देने में देरी क्यों हो रही है? क्या पंचायत की कार्यवाही केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी?
जब गांव के लोगों के बयान, हस्ताक्षर और अंगूठे मौजूद हैं तो फिर संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा है?
*आखिर फाइल किस टेबल पर अटकी है*
पीड़ित आनंद कुमार का आरोप है कि वह अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।
अब सवाल यह है कि तीन पंचायत बैठकों के बाद भी मामला क्यों उलझा हुआ है? पंचायत सचिव नकल क्यों नहीं दे रहे? क्या उच्चाधिकारी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएंगे या पीड़ित इसी तरह दफ्तरों के चक्कर काटता रहेगा?
ग्रामीणों के बयान दर्ज हैं तो कार्रवाई का हिसाब भी सार्वजनिक होना चाहिए। आखिर न्याय में देरी क्यों?
    user_सुमेर दर्पण हिंदी समाचार
    सुमेर दर्पण हिंदी समाचार
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तेंदुए के हमले से बच्ची हुई घायल ग्रामीणों ने बच्ची को छुड़ाया नजदीकी सीएचसी ले गए लखीमपुर खीरी । पढ़ुआ थाना क्षेत्र के मंझरा पूरब में सोमवार तकरीबन शाम 7 बजे बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ ग्रामीणों ने पीछा कर बच्ची को छुड़ाया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पढ़ुआ पुलिस व वन विभाग टीम ने घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी सीएचसी रमिया बेहड़ भेजा वहां ट्रीटमेंट के बाद बेहतर उपचार के लिए लखीमपुर खीरी रेफर किया गया।
    1
    तेंदुए के हमले से बच्ची हुई घायल ग्रामीणों ने बच्ची को छुड़ाया नजदीकी सीएचसी ले गए
लखीमपुर खीरी । पढ़ुआ थाना क्षेत्र के मंझरा पूरब में सोमवार तकरीबन शाम 7 बजे बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ ग्रामीणों ने पीछा कर बच्ची को छुड़ाया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पढ़ुआ पुलिस व वन विभाग टीम ने घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी सीएचसी रमिया बेहड़ भेजा वहां ट्रीटमेंट के बाद बेहतर उपचार के लिए लखीमपुर खीरी रेफर किया गया।
    user_Sobran Lal Maurya MIDEA
    Sobran Lal Maurya MIDEA
    Photographer निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नेपाल ले जाए जा रहे कपड़ों के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को पकड़ा, दूसरा फरार दो मोटरसाइकिलों समेत भारी मात्रा में कपड़े बरामद, कस्टम विभाग को सौंपा गया सामान संपूर्णानगर-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 39वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल ले जाए जा रहे कपड़ों की एक खेप पकड़ी है। जवानों ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के साथ दो मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में कपड़े बरामद किए हैं। जबकि एक अन्य तस्कर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सुमेरनगर से जंगल के रास्ते नेपाल में कपड़ों की तस्करी किए जाने की सूचना मिलते ही 39वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की सुमेरनगर बीओपी के कमांडेंट रवि कुमार सनोंटा के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। रात करीब 2:30 बजे पिलर संख्या 764/5 से भारतीय क्षेत्र में लगभग 50 मीटर अंदर जवानों को दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दीं। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वहीं, दूसरा व्यक्ति एसएसबी की पकड़ में आ गया, जिसकी पहचान थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी निवासी मुन्ना हसन पुत्र बाबू जान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मुन्ना हसन के कब्जे से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जबकि फरार व्यक्ति की बजाज प्लैटिना बाइक को भी जवानों ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा मौके से 144 नग लेडीज सूट, 30 नग बच्चों के सूट, 17 नग ऊनी शाल, 13 नग दुपट्टे और 12 नग ऊनी सूट बरामद हुए हैं। कमांडेंट रवि कुमार सनोंटा ने बताया कि बरामद कपड़ों और दोनों मोटरसाइकिलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है।
    4
    नेपाल ले जाए जा रहे कपड़ों के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को पकड़ा, दूसरा फरार

दो मोटरसाइकिलों समेत भारी मात्रा में कपड़े बरामद, कस्टम विभाग को सौंपा गया सामान
संपूर्णानगर-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 39वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल ले जाए जा रहे कपड़ों की एक खेप पकड़ी है। जवानों ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के साथ दो मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में कपड़े बरामद किए हैं। जबकि एक अन्य तस्कर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सुमेरनगर से जंगल के रास्ते नेपाल में कपड़ों की तस्करी किए जाने की सूचना मिलते ही 39वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की सुमेरनगर बीओपी के कमांडेंट रवि कुमार सनोंटा के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।
रात करीब 2:30 बजे पिलर संख्या 764/5 से भारतीय क्षेत्र में लगभग 50 मीटर अंदर जवानों को दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दीं। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वहीं, दूसरा व्यक्ति एसएसबी की पकड़ में आ गया, जिसकी पहचान थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी निवासी मुन्ना हसन पुत्र बाबू जान के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान मुन्ना हसन के कब्जे से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जबकि फरार व्यक्ति की बजाज प्लैटिना बाइक को भी जवानों ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा मौके से 144 नग लेडीज सूट, 30 नग बच्चों के सूट, 17 नग ऊनी शाल, 13 नग दुपट्टे और 12 नग ऊनी सूट बरामद हुए हैं।
कमांडेंट रवि कुमार सनोंटा ने बताया कि बरामद कपड़ों और दोनों मोटरसाइकिलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एक यात्री की मौत नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग की प्रक्रिया में थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी और अन्य संभावित हताहतों का ब्योरा सामने आने का इंतजार है। #Nepal #HelicopterAccident #MountEverest #BreakingNews #Solukhumbu
    1
    नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एक यात्री की मौत
नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग की प्रक्रिया में थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी और अन्य संभावित हताहतों का ब्योरा सामने आने का इंतजार है।
#Nepal #HelicopterAccident #MountEverest #BreakingNews #Solukhumbu
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारिश के बाद मेले के रास्ते पर पानी भरा सुखायागया नगर पालिका ने पंप से पानी निकाला, बालू और कंक्रीट का मिश्रण लखीमपुर में निघासन रोड के मेला मैदान में बारिश के बाद रास्तों पर पानी भर गया। इससे मेला देखने आए ग्रामीणों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर पालिका ने पानी निकालने के लिए पंप लगाया। इसके बाद रास्ते पर बालू का मिश्रण डाला गया। जहां गड्ढे रह गए थे, वहां कंक्रीट और ईंट का मिश्रण डाला गया। नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर और मेला अध्यक्ष समरा सईद ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसलिए रास्ते ठीक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता लगभग दुरुस्त हो गया है। मेले में आए राजीव ने नगर पालिका के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद उन्हें लगा था कि मेला स्थगित हो जाएगा, लेकिन रास्ता ठीक होने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने नगर पालिका को धन्यवाद दिया।
    1
    बारिश के बाद मेले के रास्ते पर पानी भरा सुखायागया नगर पालिका ने पंप से पानी निकाला, बालू और कंक्रीट का मिश्रण
लखीमपुर में  निघासन रोड के मेला मैदान में बारिश के बाद रास्तों पर पानी भर गया। इससे मेला देखने आए ग्रामीणों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।
नगर पालिका ने पानी निकालने के लिए पंप लगाया। इसके बाद रास्ते पर बालू का मिश्रण डाला गया। जहां गड्ढे रह गए थे, वहां कंक्रीट और ईंट का मिश्रण डाला गया।
नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर और मेला अध्यक्ष समरा सईद ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसलिए रास्ते ठीक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता लगभग दुरुस्त हो गया है।
मेले में आए राजीव ने नगर पालिका के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद उन्हें लगा था कि मेला स्थगित हो जाएगा, लेकिन रास्ता ठीक होने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने नगर पालिका को धन्यवाद दिया।
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना नीमगांव पुलिस द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का 36 घंटे में सफल अनावरण, दिनांकः03 नवंबर 2026 थाना नीमगांव पुलिस द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का 36 घंटे में सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में नामजद वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में, आज दिनांक 03.11.2026 को थाना नीमगांव की पुलिस टीम द्वारा, युवक की गोली मारकर हत्या की घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को थाना नीमगांव पुलिस टीम की सिकंदराबाद–रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास वांछित अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी तभी चेकिंग के दौरान अभियुक्त देवेश उर्फ बिल्लू पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में वांछित अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान देवेश उर्फ बिल्लू पुत्र राजकिशोर बाजपेई निवासी ग्राम रामखेड़ा थाना मितौली जनपद खीरी के रूप में हुई है। जिसे समय करीब 05.03 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त देवेश उर्फ बिल्लू हत्या के अभियोग में वांछित अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर(आलाकत्ल) व 01 अदद चेम्बर में फसा हुआ खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है, घायल अभियुक्त देवेश उर्फ बिल्लू उपरोक्त को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है । पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 377/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का विवरणः* - दिनांक 01.11.2026 को थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढखिया मदन स्थित मन्ना की बाग के पास विपुल मिश्रा (उम्र करीब 26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक के भाई अभिषेक कुमार की तहरीर पर थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 0376/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। *नाम पता अभियुक्त-* देवेश उर्फ बिल्लू पुत्र राजकिशोर बाजपेई निवासी ग्राम रामखेड़ा थाना मितौली जनपद खीरी उम्र करीब 35 *आपराधिक इतिहास अभियुक्त-* 1.मु0अ0सं0 142/2026 धारा 147/148/323/342/504/506 भादवि व 7 दंडविधि (द्वितीय संसोधन) अधिनियम 1983 थाना मितौली जनपद खीरी। 2.मु0अ0सं0 51/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी। 3.मु0अ0सं0 310/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी। 4.मु0अ0सं0 376/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी। 5.मु0अ0सं0 377/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27(1) बीएनएस *बरामदगी का विवरण* 1.एक अदद तमंचा 315 बोर(आलाकत्ल/आला वारदात) 2.एक अदद चेम्बर में फंसा हुआ खोखा कारतूस 315 बोर 3.एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 4.एक अदद मोटर साइकिल *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1.थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम थाना नीमगांव जनपद खीरी 2.उ0नि0 श्री रामगौरव चौकी प्रभारी सिकन्दराबाद थाना नीमगांव जनपद खीरी 3.उ0नि0 श्री कलीम अहमद खान थाना नीमगांव जनपद खीरी 4.उ0नि0 श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी 5.हे0का0 निसार अहमद थाना नीमगांव जनपद खीरी 6.हे0का0 सुशील कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी 7.का0 मोनू कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी 8.का0 अभिषेक कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी 9.का0 भूपेन्द्र कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी 10.का0 सुग्रीव गंगवार थाना नीमगांव जनपद खीरी 11.का0 सुन्दर सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी 12.का0 केशव सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी 13.का0 विवेक प्रथम थाना नीमगांव जनपद खीरी 14.का0 अनुराग वर्मा थाना नीमगांव जनपद खीरी 15.का0 अमन कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी 16.का0 प्रमोद कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी 17.का0 आदर्श प्रताप सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी 18.का0 प्रवीण सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी
    1
    थाना नीमगांव पुलिस द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का 36 घंटे में सफल अनावरण,
दिनांकः03 नवंबर 2026
थाना नीमगांव पुलिस द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का 36 घंटे में सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में नामजद वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में, आज दिनांक 03.11.2026 को थाना नीमगांव की पुलिस टीम द्वारा, युवक की गोली मारकर हत्या की घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को थाना नीमगांव पुलिस टीम की सिकंदराबाद–रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास वांछित अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी तभी चेकिंग के दौरान अभियुक्त देवेश उर्फ बिल्लू पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में वांछित अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान देवेश उर्फ बिल्लू पुत्र राजकिशोर बाजपेई निवासी ग्राम रामखेड़ा थाना मितौली जनपद खीरी के रूप में हुई है। जिसे समय करीब 05.03 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त देवेश उर्फ बिल्लू हत्या के अभियोग में वांछित अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर(आलाकत्ल) व 01 अदद  चेम्बर में फसा हुआ खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है, घायल अभियुक्त देवेश उर्फ बिल्लू उपरोक्त को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है । पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 377/2026 धारा 109(1) बीएनएस व  3/25/27(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।  
*घटना का विवरणः* - दिनांक 01.11.2026 को थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढखिया मदन स्थित मन्ना की बाग के पास विपुल मिश्रा (उम्र करीब 26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक के भाई अभिषेक कुमार की तहरीर पर थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 0376/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*नाम पता अभियुक्त-*
देवेश उर्फ बिल्लू पुत्र राजकिशोर बाजपेई निवासी ग्राम रामखेड़ा थाना मितौली जनपद खीरी उम्र करीब 35
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त-*
1.मु0अ0सं0 142/2026 धारा 147/148/323/342/504/506 भादवि व 7 दंडविधि (द्वितीय संसोधन) अधिनियम 1983 थाना मितौली जनपद खीरी।
2.मु0अ0सं0 51/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी।
3.मु0अ0सं0 310/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी।
4.मु0अ0सं0 376/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी।
5.मु0अ0सं0 377/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27(1) बीएनएस
*बरामदगी का विवरण*
1.एक अदद तमंचा 315 बोर(आलाकत्ल/आला वारदात)
2.एक अदद चेम्बर में फंसा हुआ खोखा कारतूस 315 बोर
3.एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
4.एक अदद मोटर साइकिल
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 
1.थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम थाना नीमगांव जनपद खीरी
2.उ0नि0 श्री रामगौरव चौकी प्रभारी सिकन्दराबाद थाना नीमगांव जनपद खीरी
3.उ0नि0 श्री कलीम अहमद खान थाना नीमगांव जनपद खीरी
4.उ0नि0 श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी
5.हे0का0 निसार अहमद थाना नीमगांव जनपद खीरी
6.हे0का0 सुशील कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
7.का0 मोनू कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
8.का0 अभिषेक कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
9.का0 भूपेन्द्र कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
10.का0 सुग्रीव गंगवार थाना नीमगांव जनपद खीरी
11.का0 सुन्दर सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी
12.का0 केशव सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी
13.का0 विवेक प्रथम थाना नीमगांव जनपद खीरी
14.का0 अनुराग वर्मा थाना नीमगांव जनपद खीरी
15.का0 अमन कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
16.का0 प्रमोद कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
17.का0 आदर्श प्रताप सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी
18.का0 प्रवीण सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी मितौली श्री यादवेन्द्र यादव की बाइट*
    1
    *थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी मितौली श्री यादवेन्द्र यादव की बाइट*
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन में शामिल मजदूर नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, आशा कार्यकत्रियों का बकाया भुगतान और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की भी उठाई आवाज पलियाकलां। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने लखनऊ में आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन के दौरान मजदूर नेताओं और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए उसे तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पलिया उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में मुकदमा वापस लेने के साथ ही आशा कार्यकत्रियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के ईको गार्डन में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ आशा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान दो अन्य पंजीकृत संगठनों की कुछ आशा कार्यकत्री धरने पर बैठी थीं। ज्ञापन के अनुसार, शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच विधानसभा रोड से पुलिस ने लगभग 30 आशा कार्यकत्रियों को पकड़कर ईको गार्डन पहुंचाया था। संगठन का दावा है कि ईको गार्डन के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। तीसरी मांग में 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता और 23 अक्टूबर को मिशन निदेशक की ओर से दिए गए आश्वासनों को लागू करने की मांग की गई है। संगठन ने आशा कार्यकत्रियों की प्रोत्साहन राशि में 4500 रुपये की बढ़ोतरी, तीन नवंबर के बाद एवं दीपावली से पूर्व राज्य वित्त से भुगतान, मातृत्व अवकाश, साप्ताहिक एवं त्योहारों पर अवकाश सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग उठाई है। चौथी मांग में प्रदेश के सभी गांवों में आशा संगिनी और एएनएम को टीकाकरण सहित अन्य विभागीय कार्यों के संचालन के लिए पंचायत भवनों में एक कक्ष आवंटित करने की मांग की गई है, ताकि उनके कार्यों के लिए स्थायी एवं तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। संगठन ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए मजदूर नेताओं का उत्पीड़न रोकने एवं आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक समाधान कराने की मांग की है।
    2
    आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन में शामिल मजदूर नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, आशा कार्यकत्रियों का बकाया भुगतान और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की भी उठाई आवाज
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने लखनऊ में आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन के दौरान मजदूर नेताओं और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए उसे तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पलिया उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में मुकदमा वापस लेने के साथ ही आशा कार्यकत्रियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के ईको गार्डन में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ आशा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान दो अन्य पंजीकृत संगठनों की कुछ आशा कार्यकत्री धरने पर बैठी थीं। ज्ञापन के अनुसार, शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच विधानसभा रोड से पुलिस ने लगभग 30 आशा कार्यकत्रियों को पकड़कर ईको गार्डन पहुंचाया था। संगठन का दावा है कि ईको गार्डन के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है।
तीसरी मांग में 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता और 23 अक्टूबर को मिशन निदेशक की ओर से दिए गए आश्वासनों को लागू करने की मांग की गई है। संगठन ने आशा कार्यकत्रियों की प्रोत्साहन राशि में 4500 रुपये की बढ़ोतरी, तीन नवंबर के बाद एवं दीपावली से पूर्व राज्य वित्त से भुगतान, मातृत्व अवकाश, साप्ताहिक एवं त्योहारों पर अवकाश सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग उठाई है।
चौथी मांग में प्रदेश के सभी गांवों में आशा संगिनी और एएनएम को टीकाकरण सहित अन्य विभागीय कार्यों के संचालन के लिए पंचायत भवनों में एक कक्ष आवंटित करने की मांग की गई है, ताकि उनके कार्यों के लिए स्थायी एवं तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
संगठन ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए मजदूर नेताओं का उत्पीड़न रोकने एवं आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक समाधान कराने की मांग की है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.