Shuru
Apke Nagar Ki App…
BAGHPAT DESK:- बागपत कलेक्ट्रेट मे अनोखा प्रदर्शन, शाहरुख-सलमान से सड़क बनवाने की मांग, बोला- हीरो बनवाएंगे सड़क, अफसर तो बनवा नहीं सके....
Instant News 24Hr
BAGHPAT DESK:- बागपत कलेक्ट्रेट मे अनोखा प्रदर्शन, शाहरुख-सलमान से सड़क बनवाने की मांग, बोला- हीरो बनवाएंगे सड़क, अफसर तो बनवा नहीं सके....
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- BAGHPAT DESK:- बागपत कलेक्ट्रेट मे अनोखा प्रदर्शन, शाहरुख-सलमान से सड़क बनवाने की मांग, बोला- हीरो बनवाएंगे सड़क, अफसर तो बनवा नहीं सके....1
- शामली। शामली जिले में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से उपभोक्ताओं में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। जिले में कुल करीब 2.88 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से बड़ी संख्या में घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं ने ये मीटर लगवाए हैं, वे अब काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए कई जगहों पर चेक मीटर लगाकर रीडिंग की जांच की, जिसमें स्मार्ट मीटर की सटीकता पूरी तरह साबित हुई। शामली, कैराना और ऊन तहसीलों के कई इलाकों में यह जांच हुई, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा है। एक स्थानीय निवासी नदीम चौहान ने बताया, "पहले बिल अनुमानित आते थे और हैरानी होती थी कि इतना क्यों आया। अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद मोबाइल ऐप पर रोजाना की खपत देखकर हम बिजली बचाने लगे हैं। बिल बिल्कुल सही और पारदर्शी आता है, कोई गड़बड़ी नहीं।" चेक मीटर से सामने आया सच अधिकारियों के अनुसार, जागरूकता कार्यक्रमों, चेक मीटर वेरिफिकेशन और प्रचार से भ्रांतियां दूर हो रही हैं। कई उपभोक्ता अब खुद आगे आकर स्मार्ट मीटर लगवा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य जिले में पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बिजली व्यवस्था स्थापित करना है। उपभोक्ता चेक मीटर लगवाकर खुद स्मार्ट मीटर की सत्यता जांच सकते हैं। स्मार्ट मीटर कैसे काम करता है? स्मार्ट मीटर तकनीकी रूप से पारंपरिक मीटर जैसा ही है, लेकिन इसमें कम्यूनिकेशन मॉड्यूल लगा होता है। यह मॉड्यूल बिजली खपत और रीडिंग की जानकारी सीधे डिजिटल सर्वर पर भेजता है। उपभोक्ता मोबाइल ऐप पर रियल-टाइम में अपनी खपत देख सकते हैं, जिससे अनुमानित बिलिंग और गलत रीडिंग की शिकायतें लगभग खत्म हो गई हैं। मीटर रीडर की जरूरत खत्म स्मार्ट मीटर से अब मीटर रीडर को घर-घर जाकर रीडिंग लेने की आवश्यकता नहीं। रीडिंग ऑटोमैटिक कंपनी के सॉफ्टवेयर में दर्ज हो जाती है। इससे बिल वितरण में देरी और गड़बड़ियां खत्म हो रही हैं, साथ ही सर्विस चार्ज भी नहीं देना पड़ता। कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाने पर कोई सुरक्षा निधि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) नहीं ली जाती। पहले मीटर बदलवाने पर अतिरिक्त चार्ज लगते थे, लेकिन अब यह सुविधा नहीं है। उपभोक्ता का फायदा ही फायदा अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग के साथ उपभोक्ताओं को पारदर्शिता, छूट, समय की बचत और बेहतर नियंत्रण जैसे कई फायदे मिल रहे हैं। विभाग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है।1
- दिल्ली से ज्यादा गुजरात पर फोकस हुए केजरीवाल, लेकिन मिला क्या? अरविंद केजरीवाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंजाब की सत्ता में वापसी है, और उसके बाद गुजरात में मजबूती से पांव जमाने की कोशिश है. और, इस चक्कर में दिल्ली तो दूर होती ही जा रही है, गुजरात में भी नेताओं का साथ छूटता जा रहा है.1
- दोस्तों वीडियो को ज्यादा से ज्यादा फॉलो करें सपोर्ट करें कॉमेंट करें लाइक करें शेयर करें आशीर्वाद दीजिए ये वीडियो बागपत के कुड़ी गांव की है1
- सपा नेता शिवपाल यादव सदन में खड़े हुए। कहा- बिजली मंत्री तो ऐसा बता रहे जैसे 2017 से पहले कोई काम ही नहीं हुआ। मंत्री जी बहुत असत्य बोलते हैं। बहुत ज्यादा बोलते हैं।2
- Post by Annu Kumar1
- नामर्द बना देता है पैंट की जेब में रखा फोन, शर्ट के पॉकेट में रखे तो दिल को खतरा, फिर कहां रखें मोबाइल मोबाइल फोन का रेडिएशन सेहत पर बुरा असर डालता है. कई मेडिकल एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग स्टडी में इसके नुकसान बताए हैं. इसलिए मोबाइल को हमेशा नाजुक अंगों से दूर रखने की सलाह दी जाती है.1
- BAGHPAT DESK:- बागपत मे UP BOARD परीक्षा के पहले दिन ही हुआ यातायात नियमों का उलंघन, पुलिस ने काटे चालान, छात्रों को किया जागरूक......1