Shuru
Apke Nagar Ki App…
ifuixgsijgkylg phkfjf8yo kfjjgud kfhdbr6dkgog idifkb mfj. kfk. vjdkv. mc
Ramesh Chand Lodha
ifuixgsijgkylg phkfjf8yo kfjjgud kfhdbr6dkgog idifkb mfj. kfk. vjdkv. mc
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजगढ़ जिले के सारंगपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भाजपा नेता और सरपंच पर जानलेवा हमला किया गया है। अतिक्रमण विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला कुल्हाड़ी और लाठियों तक पहुंच गया… और अब इस पूरे मामले में राज्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और सुल्तानिया ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र मालवीय उर्फ जितेंद्र हाथिया पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला अतिक्रमण हटाने के विवाद के चलते हुआ, जहां आरोप है कि कैलाश नागर और दुर्गाप्रसाद नागर ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया। इस हमले में सरपंच के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायल सरपंच खुद पचोर थाने पहुंचे और उन्होंने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के इशारे पर हुआ है। सरपंच का दावा है कि मंत्री ने पहले उन्हें 70 से 80 लाख रुपए लेकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव दिया था। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यमंत्री ने जाति बदलकर चुनाव लड़ा, जिसकी शिकायत उन्होंने निर्वाचन आयोग और हाईकोर्ट में की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई स्तर पर जांच भी चल रही है। वहीं, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि— “ये सभी आरोप झूठे हैं, यह सिर्फ सस्ती पब्लिसिटी पाने की कोशिश है। इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।” वही घायल पक्ष के कैलाश नागर और दुर्गाप्रसाद का कहना है कि सरपंच ने ही पहले ट्रैक्टर से उन्हें कुचलने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई। थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया के मुताबिक, सरपंच की हालत गंभीर है और उनके बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया जा रहा है। दरअसल, 30 मार्च को पचोर तहसीलदार और पटवारियों की टीम ने गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी, जो सरपंच के आवेदन पर की गई थी। बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर यह पूरा विवाद हिंसा में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ जमीन विवाद है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक खेल?4
- Post by Ramesh Chand Lodha1
- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- Post by लाखन सिंह लोधी खनोटा1
- पीएम श्री श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन सत्र का प्रवेश उत्सव 1 अप्रैल 2026 को बड़े धूमधाम एवं उत्सव के साथ मनाया गया जिसमें विद्यार्थी को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री एमपी आदमपुरिया जी के द्वारा समस्त अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रमोद जी पवार के द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली शासन की योजनाओं को विस्तार से बताया गया वही मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन से पढ़ने से अच्छे अंक आने पर शासन के द्वारा दी जाने वाली के स्कूटी एवं लैपटॉप के बारे में बताया गया आदि अतिथियों ने शासन की विभिन्न योजना के बारे विस्तार से बताया कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह रुहेला, पूर्व नगर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद यादव ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भारत सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्री अवध नारायण उपाध्याय, पार्षद श्री कैलाश नारायण यादव पार्षद श्री महेश यादव ,पार्षद श्री गोविंद यादव ,पार्षद प्रतिनिधि श्री रामबाबू कुशवाहा, श्री शिव प्रसाद जी शर्मा, श्री महेश भतकारिया, श्री मानसिंह यादव फौजी सरकार, पत्रकार श्री प्रमोद सिंह राजपूत श्री सतीश यादव आदि जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त श्री मती स्नेहलता तिवारी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक अनिल कुमार यादव के द्वारा किया गया।1
- सरपंच द्वारा लगाए आरोप को लेकर राज्यमंत्री डॉ टेटवाल ने वीडियो जारी कर किया खंडन सुमित सेन आज तक अभियान सारंगपुर गुरुवार को ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पर हुए हमले को लेकर जो मामला सामने आ रहा है। जिसमें मामले को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच हाथिया के विरुद्ध पूर्व में ही गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा तथा छेड़छाड़ जैसे कुल 6 मामले पचोर थाने में एवं एक मामला सारंगपुर थाने में दर्ज है। इसके अतिरिक्त पचोर थाना द्वारा इनके विरुद्ध धारा 110 के तहत जिला बदर की कार्यवाही भी पूर्व से प्रचलित है।इसी क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा राजनीतिक द्वेषवश माननीय मंत्री जी का नाम अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है, जो पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक है।माननीय मंत्री जी ने स्वयं इस विषय में एक वीडियो संदेश जारी कर सच्चाई को सार्वजनिक किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे सदैव जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहे हैं तथा किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से विचलित होने वाले नहीं हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि सरपंच हाथिया द्वारा मंत्री जी के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण का निराकरण वर्ष 2024 में ही हो चुका है। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण निरस्त कर दिया गया था।माननीय मंत्री जी द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुँचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर कुछ तत्व राजनीतिक दुष्प्रचार फैलाने का कार्य कर रहे हैं।इस मामले को लेकर मीडिया ने ग्रामीणों चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद दो दिन पूर्व अतिक्रमण को लेकर हुआ है गुरुवार सुबह यह विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस विवाद में सरपंच द्वारा राज्यमंत्री डॉ गौतम टेटवाल पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह निराधार है। सुमित सेन आज तक अभियान सारंगपुर गुरुवार को ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पर हुए हमले को लेकर जो मामला सामने आ रहा है। जिसमें मामले को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच हाथिया के विरुद्ध पूर्व में ही गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा तथा छेड़छाड़ जैसे कुल 6 मामले पचोर थाने में एवं एक मामला सारंगपुर थाने में दर्ज है। इसके अतिरिक्त पचोर थाना द्वारा इनके विरुद्ध धारा 110 के तहत जिला बदर की कार्यवाही भी पूर्व से प्रचलित है।इसी क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा राजनीतिक द्वेषवश माननीय मंत्री जी का नाम अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है, जो पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक है।माननीय मंत्री जी ने स्वयं इस विषय में एक वीडियो संदेश जारी कर सच्चाई को सार्वजनिक किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे सदैव जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहे हैं तथा किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से विचलित होने वाले नहीं हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि सरपंच हाथिया द्वारा मंत्री जी के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण का निराकरण वर्ष 2024 में ही हो चुका है। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण निरस्त कर दिया गया था।माननीय मंत्री जी द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुँचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर कुछ तत्व राजनीतिक दुष्प्रचार फैलाने का कार्य कर रहे हैं।इस मामले को लेकर मीडिया ने ग्रामीणों चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद दो दिन पूर्व अतिक्रमण को लेकर हुआ है गुरुवार सुबह यह विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस विवाद में सरपंच द्वारा राज्यमंत्री डॉ गौतम टेटवाल पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह निराधार है।2
- Post by Dilip pilet Pilet1
- रायपुर क्षेत्र में दिनभर गर्मी व तेज धूप के बाद शाम मौसम ने करवट ली । क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी हुई गेहूं की फसल और लहसुन की फसलों में बे मौसम बरसात होने के कारण नुकसान हुआ है। फतेहगढ़ निवासी द्वारिका लाल ने बताया कि मेरे करीब डेढ़ बीघा की लहसुन खेत में पड़ी हुई थी जिसमें बरसात मैं भीग जाने के कारण उसकी गुणवत्ता मैं काफी नुकसान हुआ है। साथ ही उसके पलटा लगाने हमें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। परासली निवासी रामचंद्र ने बताया कि मेरे खेत में पड़ी हुई गेहूं की कटी हुई फसल पर पानी गिर जाने के कारण उसकी गुणवत्ता के साथ-साथ उसका रंग में काफी नुकसान हुआ है साथ ही मुझे समर्थन मूल्य की तुलाई पर गेहूं तो तुलाने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा।2