logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में घटित घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी की बाइट।*

2 hrs ago
user_Krishnaabhan singh
Krishnaabhan singh
रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में घटित घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी की बाइट।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली में बेटे की मौत पर पिता का आरोप, ‘पुलिस हिरासत में हत्या की गई’, जांच की मांग पट्टी। पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को 22 वर्षीय अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत को लेकर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि पुलिस की ओर से घटना के कारण को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है। मृतक के पिता लल्लू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बेटे के मृत होने की सूचना दी। पिता ने आशंका जताई कि उनके बेटे की पुलिस हिरासत में हत्या की गई है। हालांकि, पिता के इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर युवक द्वारा कोतवाली परिसर में आत्महत्या किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने से पहले इसे मौत का अंतिम कारण मानना उचित नहीं होगा। आत्महत्या हुई तो भी उठेंगे जवाबदेही के सवाल यदि जांच में आत्महत्या की पुष्टि होती है, तब भी यह स्पष्ट करना होगा कि युवक पुलिस के संपर्क अथवा हिरासत में किस परिस्थिति में था और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी या पुलिसकर्मी की थी। उसे आत्महत्या का अवसर कैसे मिला और क्या सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच जरूरी होगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 में पुलिस हिरासत में मृत्यु होने की स्थिति में मजिस्ट्रेट द्वारा मृत्यु के कारण की जांच का प्रावधान है। ऐसे में पोस्टमार्टम, फोरेंसिक साक्ष्य, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज, पुलिस अभिलेख और संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान जांच के महत्वपूर्ण हिस्से होंगे। कोतवाल की भूमिका भी जांच के दायरे में आए मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि कोतवाली प्रभारी को युवक की मौजूदगी और उसकी निगरानी के संबंध में क्या जानकारी थी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा संबंधी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया था या नहीं। यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी या अधिकारी की गंभीर लापरवाही अथवा आपराधिक भूमिका सामने आती है तो कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय की जा सकती है। वहीं केवल कोतवाली परिसर में मौत होने के आधार पर किसी अधिकारी को पहले से दोषी ठहराना भी उचित नहीं होगा। फिलहाल अर्जुन की मौत का वास्तविक कारण जांच का विषय है। पिता के आरोप, आत्महत्या की चर्चा और पुलिस पक्ष—इन सभी के बीच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच के निष्कर्ष पर निगाहें टिकी हैं
    1
    कोतवाली में बेटे की मौत पर पिता का आरोप, ‘पुलिस हिरासत में हत्या की गई’, जांच की मांग
पट्टी। पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को 22 वर्षीय अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत को लेकर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि पुलिस की ओर से घटना के कारण को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है।
मृतक के पिता लल्लू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बेटे के मृत होने की सूचना दी। पिता ने आशंका जताई कि उनके बेटे की पुलिस हिरासत में हत्या की गई है। हालांकि, पिता के इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
इधर, कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर युवक द्वारा कोतवाली परिसर में आत्महत्या किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने से पहले इसे मौत का अंतिम कारण मानना उचित नहीं होगा।
आत्महत्या हुई तो भी उठेंगे जवाबदेही के सवाल
यदि जांच में आत्महत्या की पुष्टि होती है, तब भी यह स्पष्ट करना होगा कि युवक पुलिस के संपर्क अथवा हिरासत में किस परिस्थिति में था और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी या पुलिसकर्मी की थी। उसे आत्महत्या का अवसर कैसे मिला और क्या सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच जरूरी होगी।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 में पुलिस हिरासत में मृत्यु होने की स्थिति में मजिस्ट्रेट द्वारा मृत्यु के कारण की जांच का प्रावधान है। ऐसे में पोस्टमार्टम, फोरेंसिक साक्ष्य, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज, पुलिस अभिलेख और संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान जांच के महत्वपूर्ण हिस्से होंगे।
कोतवाल की भूमिका भी जांच के दायरे में आए
मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि कोतवाली प्रभारी को युवक की मौजूदगी और उसकी निगरानी के संबंध में क्या जानकारी थी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा संबंधी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया था या नहीं।
यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी या अधिकारी की गंभीर लापरवाही अथवा आपराधिक भूमिका सामने आती है तो कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय की जा सकती है। वहीं केवल कोतवाली परिसर में मौत होने के आधार पर किसी अधिकारी को पहले से दोषी ठहराना भी उचित नहीं होगा।
फिलहाल अर्जुन की मौत का वास्तविक कारण जांच का विषय है। पिता के आरोप, आत्महत्या की चर्चा और पुलिस पक्ष—इन सभी के बीच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच के निष्कर्ष पर निगाहें टिकी हैं
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना पट्टी में हुई घटना में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने क्या कहा देखें। थाना पट्टी में घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी की बाइट ।
    1
    थाना पट्टी में हुई घटना में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने क्या कहा देखें।
थाना पट्टी में घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी की बाइट ।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हेडलाइन: प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में हरे पेड़ काटे जाने का आरोप, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की हेडलाइन: प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में हरे पेड़ काटे जाने का आरोप, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की एंकर: प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में हरे-भरे नीम के पेड़ों को कथित रूप से काटे जाने और हटाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक लिखित शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। वीओ: शिकायत पत्र के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं की संस्था के कार्यालय के सामने सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कई वर्ष पुराने नीम के पेड़ लगाए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये थी। शिकायत में कहा गया है कि 12 सितंबर 2026 के आसपास कथित तौर पर चोरी की नीयत से पेड़ों को उखाड़कर ठेकेदार से सौदा किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कुछ पदाधिकारियों के नाम भी पत्र में दर्ज किए हैं और आरोप लगाया है कि बिना किसी आदेश और बिना अनुमति के पेड़ों को बेचकर धनराशि हड़पने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि घटना की जानकारी लेने पर संबंधित लोगों द्वारा मामले की जानकारी होने से इनकार किया गया, जबकि शिकायतकर्ता के पास घटना से संबंधित फोटो और वीडियो होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराते हुए कथित रूप से काटे या हटाए गए पेड़ों का मूल्यांकन कराकर राजस्व की क्षतिपूर्ति कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    3
    हेडलाइन:
प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में हरे पेड़ काटे जाने का आरोप, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की
हेडलाइन:
प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में हरे पेड़ काटे जाने का आरोप, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की
एंकर:
प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में हरे-भरे नीम के पेड़ों को कथित रूप से काटे जाने और हटाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक लिखित शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
वीओ:
शिकायत पत्र के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं की संस्था के कार्यालय के सामने सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कई वर्ष पुराने नीम के पेड़ लगाए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये थी।
शिकायत में कहा गया है कि 12 सितंबर 2026 के आसपास कथित तौर पर चोरी की नीयत से पेड़ों को उखाड़कर ठेकेदार से सौदा किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कुछ पदाधिकारियों के नाम भी पत्र में दर्ज किए हैं और आरोप लगाया है कि बिना किसी आदेश और बिना अनुमति के पेड़ों को बेचकर धनराशि हड़पने की कोशिश की गई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि घटना की जानकारी लेने पर संबंधित लोगों द्वारा मामले की जानकारी होने से इनकार किया गया, जबकि शिकायतकर्ता के पास घटना से संबंधित फोटो और वीडियो होने की बात कही गई है।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराते हुए कथित रूप से काटे या हटाए गए पेड़ों का मूल्यांकन कराकर राजस्व की क्षतिपूर्ति कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    14 hrs ago
  • बरामदे में बैठी महिला पर युवक ने किया जानलेवा हमला, शोर मचाने पर आरोपी फरार #प्रतापगढ़ #पट्टी #बाबाबेलखरनाथ #ब्रेकिंगन्यूज #CrimeNews #PratapgarhNews #PattiNews #BreakingNews #ViralNews
    1
    बरामदे में बैठी महिला पर युवक ने किया जानलेवा हमला, शोर मचाने पर आरोपी फरार

#प्रतापगढ़ #पट्टी #बाबाबेलखरनाथ #ब्रेकिंगन्यूज #CrimeNews #PratapgarhNews #PattiNews #BreakingNews #ViralNews
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *लखनऊ: 30 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो एवं झारखण्ड निवासी...* नक्सली ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में यूपी ATS द्वारा मार गिराए जाने तथा मुठभेड़ में शामिल यूपी ATS टीम को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा ₹02 लाख का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश द्वारा दी गई बाइट...
    1
    *लखनऊ: 30 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो एवं झारखण्ड निवासी...* नक्सली ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में यूपी ATS द्वारा मार गिराए जाने तथा मुठभेड़ में शामिल यूपी ATS टीम को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा ₹02 लाख का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश द्वारा दी गई बाइट...
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा प्रतापगढ़, श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा **प्रतापगढ़।** गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। **श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा** में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, पूरा शहर **“गणपति बप्पा मोरया”** के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे माहौल को गणेशमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। **गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!
    1
    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा प्रतापगढ़, श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा
**प्रतापगढ़।** गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। **श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा** में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, पूरा शहर **“गणपति बप्पा मोरया”** के जयघोष से गूंज उठा।
शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे माहौल को गणेशमय बना दिया।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।
**गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रतापगढ़। थाना पट्टी में घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार भाटी की बाइट ।
    1
    प्रतापगढ़।
थाना पट्टी में घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार भाटी की बाइट ।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुजुर्ग और पोते को पीटा, तीन पर एफआईआर #प्रतापगढ़ #बाबाबेलखरनाथ #दिल्लीपुर #मारपीट #एफआईआर #BreakingNews #PratapgarhNews #PattiNews #CrimeNews
    1
    बुजुर्ग और पोते को पीटा, तीन पर एफआईआर

#प्रतापगढ़ #बाबाबेलखरनाथ #दिल्लीपुर #मारपीट #एफआईआर #BreakingNews #PratapgarhNews #PattiNews #CrimeNews
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खपुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे जमकर चले। इस हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खपुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे जमकर चले। इस हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.