logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! विकास जमीन पर दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन दुधौनी की सड़क पर जरूर बहता नजर आ रहा है। बदायूं के दुधौनी गांव की सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद कीचड़ और जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं धान की रोपाई के साथ विकास बह रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा पलटने के साथ… और दुधौनी में तो विकास गड्ढों में समाता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल जिम्मेदार अधिकारियों से है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वहीं ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य भी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर गांव की बदहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाया जाएगा? ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं… लेकिन गांव की समस्याओं से आखिर कौन जूझेगा? जनता पूछ रही है— विकास दिखेगा कब? या फिर ऐसे ही गड्ढों में बहता रहेगा?

20 hrs ago
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! विकास जमीन पर दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन दुधौनी की सड़क पर जरूर बहता नजर आ रहा है। बदायूं के दुधौनी गांव की सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद कीचड़ और जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं धान की रोपाई के साथ विकास बह रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा पलटने के साथ… और दुधौनी में तो विकास गड्ढों में समाता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल जिम्मेदार अधिकारियों से है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वहीं ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य भी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर गांव की बदहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाया जाएगा? ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं… लेकिन गांव की समस्याओं से आखिर कौन जूझेगा? जनता पूछ रही है— विकास दिखेगा कब? या फिर ऐसे ही गड्ढों में बहता रहेगा?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कादरचौक में HT लाइन की चपेट में कांबी कांबड़ियो की ट्राली, एक की मौत, आधा दर्जन झुलसे बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव गौरामई में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए जल भरने निकले शिवभक्तो के जत्थे के साथ चल रही ट्राली का लाउडस्पीकर HT लाइन की चपेट में आ गया जिससे एक युवा कांबडिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भक्ति में नाच झूम रहे आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। गौरामई गांव के युवा और बच्चे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे लाउडस्पीकर और डीजे लगी ट्राली के साथ गांव से कछला गंगाघाट जाने को नाचते झूमते निकल रहे थे इसी दौरान गांव में ही HT लाइन के तार से लाउडस्पीकर छू गया जिससे ट्राली और उसके आसपास तेज करंट प्रवाहित हो गया जिसमें एक दर्जन के करीब शिवभक्त गंभीर रूप से झुलस गए। बताते है करंट इतना तेज था कि आसपास मौजूद ग्रामीण मौके से भाग निकले किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह शिवभक्त कांबड़ियों को करंट से बचा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली बंद करा कर झुलसे कांबडियों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने रोहित नामक ग्रामीण युवा को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से झुलसे अंशुदिवाकर, विपेन्द्र, ब्रजेश, प्रशांत, तेजवीर, सौरभ, दमेश समेत अन्य का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में चीत्कार मची हुई।
    1
    कादरचौक में HT लाइन की चपेट में कांबी कांबड़ियो की ट्राली, एक की मौत, आधा दर्जन झुलसे
बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव  गौरामई में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए जल भरने निकले शिवभक्तो के जत्थे के साथ चल रही ट्राली का लाउडस्पीकर HT लाइन की चपेट में आ गया जिससे एक युवा कांबडिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भक्ति में नाच झूम रहे आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।
गौरामई गांव के युवा और बच्चे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे लाउडस्पीकर और डीजे लगी ट्राली के साथ गांव से कछला गंगाघाट जाने को नाचते झूमते निकल रहे थे इसी दौरान गांव में ही HT लाइन के तार से लाउडस्पीकर छू गया जिससे ट्राली और उसके आसपास तेज करंट प्रवाहित हो गया जिसमें एक दर्जन के करीब शिवभक्त गंभीर रूप से झुलस गए। 
बताते है करंट इतना तेज था कि आसपास मौजूद ग्रामीण मौके से भाग निकले किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह शिवभक्त कांबड़ियों को करंट से बचा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली बंद करा कर झुलसे कांबडियों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने रोहित नामक ग्रामीण युवा को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से झुलसे अंशुदिवाकर, विपेन्द्र, ब्रजेश, प्रशांत, तेजवीर, सौरभ, दमेश समेत अन्य का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में चीत्कार मची हुई।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #BADAUN : विधायक बब्बू भैया ने फीता काटकर कांवड़ यात्रा को किया रवाना... उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम भवन नगला में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया शुभारंभ डीजे की धुन पर कांवड़ियों के साथ जमकर थिरके विधायक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा पूरा गांव हजारों शिवभक्त कछला गंगा घाट के लिए हुए रवाना कांवड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट #BadaunBreaking #Badaun #KanwarYatra #KawadYatra #BabbuBhaiya #RajeevKumarSingh #KachlaGhat #HarHarMahadev #BolBam
    1
    #BADAUN : विधायक बब्बू भैया ने फीता काटकर कांवड़ यात्रा को किया रवाना...
उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम भवन नगला में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया शुभारंभ
डीजे की धुन पर कांवड़ियों के साथ जमकर थिरके विधायक
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा पूरा गांव
हजारों शिवभक्त कछला गंगा घाट के लिए हुए रवाना
कांवड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
#BadaunBreaking #Badaun #KanwarYatra #KawadYatra #BabbuBhaiya #RajeevKumarSingh #KachlaGhat #HarHarMahadev #BolBam
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बदायूं के कचरा गंगा घाट पर उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब
    1
    बदायूं के कचरा गंगा घाट पर उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    10 hrs ago
  • संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है। संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने लगभग 14 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में कब्जाधारक को जमीन कैसे मिली, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर 2 बजे नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शुरू हुई और साढ़े चार घंटे तक चली। पैमाइश के बाद जमीन का चिन्हांकन कर उसे कब्जा मुक्त किया गया। पूरा मामला तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव फरीदपुर कला का है। राजस्व रिकॉर्ड में यह संपत्ति सिफ्ते अली के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर मुसर्रत नामक व्यक्ति अवैध रूप से खेती कर रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रभारी कानूनगो मसूद आलम, लेखपाल जयवीर सिंह और गौरव पाल सहित थाना पुलिस मौजूद रही। संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ने गाटा संख्या 145 पर स्थित लगभग 14 बीघा शत्रु संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। प्रशासन ने इस भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि शत्रु संपत्ति उन अचल संपत्तियों को कहा जाता है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान या भारत-चीन युद्धों के दौरान भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन चले गए लोगों ने यहां छोड़ दिया था। वर्तमान में ये संपत्तियां भारत सरकार की हैं और कस्टोडियन इनके संरक्षक होते हैं। खतौनी में संपत्ति सिफ़्ते हसन के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर सिफ़्ते हसन का कोई कब्जा या उनके वारिस नहीं पाए गए। मुसर्रत के पास इस जमीन के संबंध में कोई वैध अभिलेख नहीं थे। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि मुसर्रत को यह जमीन पट्टे पर या किसी अन्य माध्यम से कैसे मिली, क्योंकि उनका सिफ़्ते हसन के परिवार से कोई संबंध नहीं है।
    3
    संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शत्रु संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने लगभग 14 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में कब्जाधारक को जमीन कैसे मिली, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर 2 बजे नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शुरू हुई और साढ़े चार घंटे तक चली। पैमाइश के बाद जमीन का चिन्हांकन कर उसे कब्जा मुक्त किया गया।
पूरा मामला तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव फरीदपुर कला का है। राजस्व रिकॉर्ड में यह संपत्ति सिफ्ते अली के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर मुसर्रत नामक व्यक्ति अवैध रूप से खेती कर रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रभारी कानूनगो मसूद आलम, लेखपाल जयवीर सिंह और गौरव पाल सहित थाना पुलिस मौजूद रही। संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम ने गाटा संख्या 145 पर स्थित लगभग 14 बीघा शत्रु संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। प्रशासन ने इस भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि शत्रु संपत्ति उन अचल संपत्तियों को कहा जाता है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान या भारत-चीन युद्धों के दौरान भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन चले गए लोगों ने यहां छोड़ दिया था। वर्तमान में ये संपत्तियां भारत सरकार की हैं और कस्टोडियन इनके संरक्षक होते हैं। खतौनी में संपत्ति सिफ़्ते हसन के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर सिफ़्ते हसन का कोई कब्जा या उनके वारिस नहीं पाए गए। मुसर्रत के पास इस जमीन के संबंध में कोई वैध अभिलेख नहीं थे। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि मुसर्रत को यह जमीन पट्टे पर या किसी अन्य माध्यम से कैसे मिली, क्योंकि उनका सिफ़्ते हसन के परिवार से कोई संबंध नहीं है।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर बरेली मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर चिकन बिरयानी बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुराने रोडवेज के पास दुकान चला रहे लोधीपुर निवासी सलमान को हिरासत में लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से दुकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुख्य मार्गों पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिनके उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।
    1
    बरेली मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर 


बरेली मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर चिकन बिरयानी बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुराने रोडवेज के पास दुकान चला रहे लोधीपुर निवासी सलमान को हिरासत में लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से दुकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुख्य मार्गों पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिनके उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान-2026: 9 से 12 अगस्त तक कासगंज में होंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान-2026: 9 से 12 अगस्त तक कासगंज में होंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, तिरंगा मेला, म्यूजिकल कॉन्सर्ट और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र कासगंज। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद कासगंज में 09 से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान में विद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय बाजारों तथा आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत विद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में स्वतंत्रता आंदोलन आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 26 जनवरी 2027 को सम्मानित किया जाएगा। श्री गणेश इंटर कॉलेज में होगा भव्य तिरंगा महोत्सव श्री गणेश इंटर कॉलेज में तिरंगा महोत्सव के रूप में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें तिरंगा मेला, भव्य म्यूजिकल कॉन्सर्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा स्थानीय उत्पादों एवं तिरंगा थीम आधारित वस्तुओं की बिक्री और प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसकी जिम्मेदारी उपायुक्त उद्योग एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को दी गई है। सेल्फी प्वाइंट से बढ़ेगा अभियान का उत्साह अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पर सेल्फी अपलोड करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित कर उनकी उचित ब्रांडिंग की जाएगी। इसके लिए जिला सूचना अधिकारी एवं मिशन पर्यटन अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तिरंगे की बिक्री स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ पीओएस एवं स्थानीय दुकानों के माध्यम से तिरंगे की बिक्री एवं वितरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। झंडा संहिता के प्रति किया जाएगा जागरूक अभियान के दौरान स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। नागरिकों को झंडा संहिता, तिरंगे के सम्मान तथा सही तरीके से झंडा फहराने की जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिला सूचना अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। अभियान का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना है।
    4
    हर घर तिरंगा अभियान-2026: 9 से 12 अगस्त तक कासगंज में होंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम
हर घर तिरंगा अभियान-2026: 9 से 12 अगस्त तक कासगंज में होंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम
विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, तिरंगा मेला, म्यूजिकल कॉन्सर्ट और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र
कासगंज। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद कासगंज में 09 से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान में विद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय बाजारों तथा आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के तहत विद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में स्वतंत्रता आंदोलन आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 26 जनवरी 2027 को सम्मानित किया जाएगा।
श्री गणेश इंटर कॉलेज में होगा भव्य तिरंगा महोत्सव
श्री गणेश इंटर कॉलेज में तिरंगा महोत्सव के रूप में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें तिरंगा मेला, भव्य म्यूजिकल कॉन्सर्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा स्थानीय उत्पादों एवं तिरंगा थीम आधारित वस्तुओं की बिक्री और प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसकी जिम्मेदारी उपायुक्त उद्योग एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को दी गई है।
सेल्फी प्वाइंट से बढ़ेगा अभियान का उत्साह
अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पर सेल्फी अपलोड करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित कर उनकी उचित ब्रांडिंग की जाएगी। इसके लिए जिला सूचना अधिकारी एवं मिशन पर्यटन अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तिरंगे की बिक्री
स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ पीओएस एवं स्थानीय दुकानों के माध्यम से तिरंगे की बिक्री एवं वितरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
झंडा संहिता के प्रति किया जाएगा जागरूक
अभियान के दौरान स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। नागरिकों को झंडा संहिता, तिरंगे के सम्मान तथा सही तरीके से झंडा फहराने की जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस कार्य के लिए जिला सूचना अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। अभियान का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना है।
    user_Anil Kumar Patrkar
    Anil Kumar Patrkar
    Media Consultant Kasganj, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • इमाम हुसैन का पैगा़म, मज़लूम लोगों के नाम, जा़लिम के आगे कभी मत झुकना
    1
    इमाम हुसैन का पैगा़म,
 मज़लूम लोगों के नाम,
जा़लिम के आगे कभी मत झुकना
    user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
    Maulana Chand Miyan alvi barkati
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।
    1
    बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे
बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.