logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं के कचरा गंगा घाट पर उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब

11 hrs ago
user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
देवेन्द्र प्रताप सिंह
Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
11 hrs ago

बदायूं के कचरा गंगा घाट पर उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन बदायूं कछला आज जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वाधान में पवित्र श्रावण मास में गंगा की स्वछता और अविरलता बनाए रखने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट कछला के सहयोग से किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय से गंगा घाट कछला तक किया गया l घाट पर उपस्थित कावड़ियों के समूहों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई गंगा घाट कछला पर रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l राधे लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना जी ने अवगत कराया कि उपरोक्त कार्यक्रम डी पी ओ जिला गंगा समिति के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं ये कार्यक्रम पूरे श्रावण मास आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर राधे लाल इंटर कॉलेज का समस्त स्टॉफ गंगा दूत एनजीओ के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l
    1
    बदायूं राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

बदायूं कछला आज जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वाधान में पवित्र श्रावण मास में गंगा की स्वछता और अविरलता बनाए रखने हेतु विभिन्न जागरूकता
गतिविधियों का आयोजन कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट कछला के सहयोग से किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय से गंगा घाट कछला तक किया गया l घाट पर उपस्थित कावड़ियों के समूहों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई  गंगा घाट कछला पर रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l राधे लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना जी ने अवगत कराया कि उपरोक्त कार्यक्रम डी पी ओ जिला गंगा समिति के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं ये कार्यक्रम पूरे श्रावण मास आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर राधे लाल इंटर कॉलेज का समस्त स्टॉफ गंगा दूत एनजीओ के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सतीश साहू जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    1
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कादरचौक में HT लाइन की चपेट में कांबी कांबड़ियो की ट्राली, एक की मौत, आधा दर्जन झुलसे बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव गौरामई में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए जल भरने निकले शिवभक्तो के जत्थे के साथ चल रही ट्राली का लाउडस्पीकर HT लाइन की चपेट में आ गया जिससे एक युवा कांबडिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भक्ति में नाच झूम रहे आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। गौरामई गांव के युवा और बच्चे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे लाउडस्पीकर और डीजे लगी ट्राली के साथ गांव से कछला गंगाघाट जाने को नाचते झूमते निकल रहे थे इसी दौरान गांव में ही HT लाइन के तार से लाउडस्पीकर छू गया जिससे ट्राली और उसके आसपास तेज करंट प्रवाहित हो गया जिसमें एक दर्जन के करीब शिवभक्त गंभीर रूप से झुलस गए। बताते है करंट इतना तेज था कि आसपास मौजूद ग्रामीण मौके से भाग निकले किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह शिवभक्त कांबड़ियों को करंट से बचा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली बंद करा कर झुलसे कांबडियों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने रोहित नामक ग्रामीण युवा को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से झुलसे अंशुदिवाकर, विपेन्द्र, ब्रजेश, प्रशांत, तेजवीर, सौरभ, दमेश समेत अन्य का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में चीत्कार मची हुई।
    1
    कादरचौक में HT लाइन की चपेट में कांबी कांबड़ियो की ट्राली, एक की मौत, आधा दर्जन झुलसे
बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव  गौरामई में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए जल भरने निकले शिवभक्तो के जत्थे के साथ चल रही ट्राली का लाउडस्पीकर HT लाइन की चपेट में आ गया जिससे एक युवा कांबडिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भक्ति में नाच झूम रहे आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।
गौरामई गांव के युवा और बच्चे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे लाउडस्पीकर और डीजे लगी ट्राली के साथ गांव से कछला गंगाघाट जाने को नाचते झूमते निकल रहे थे इसी दौरान गांव में ही HT लाइन के तार से लाउडस्पीकर छू गया जिससे ट्राली और उसके आसपास तेज करंट प्रवाहित हो गया जिसमें एक दर्जन के करीब शिवभक्त गंभीर रूप से झुलस गए। 
बताते है करंट इतना तेज था कि आसपास मौजूद ग्रामीण मौके से भाग निकले किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह शिवभक्त कांबड़ियों को करंट से बचा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली बंद करा कर झुलसे कांबडियों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने रोहित नामक ग्रामीण युवा को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से झुलसे अंशुदिवाकर, विपेन्द्र, ब्रजेश, प्रशांत, तेजवीर, सौरभ, दमेश समेत अन्य का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में चीत्कार मची हुई।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न | तुलसी गार्डन बरैला जबलपुर | शानदार आयोजन के लिए बुकिंग शुरू 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳 इस 15 अगस्त अपने खास समारोह को बनाइए और भी भव्य एवं यादगार। तुलसी गार्डन, बरैला, जबलपुर में शानदार माहौल और बेहतरीन व्यवस्थाओं के साथ आपके हर विशेष आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध है। 🎉 स्वतंत्रता दिवस समारोह | सांस्कृतिक कार्यक्रम | सम्मान समारोह | विशेष आयोजन 📍 पता: बरैला बायपास, केनाल के पास, बरैला, जबलपुर 🇮🇳 तुलसी गार्डन — आपके हर खास मौके का शानदार ठिकाना। जय हिंद! | वंदे मातरम्! #15August #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #TulsiGarden #Jabalpur #Baraila #15August2026 #IndependenceDayCelebration #JabalpurEvents #स्वतंत्रतादिवससमारोह #जय हिंद #VandeMataram #HindustanSamachar
    1
    15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न | तुलसी गार्डन बरैला जबलपुर | शानदार आयोजन के लिए बुकिंग शुरू
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
इस 15 अगस्त अपने खास समारोह को बनाइए और भी भव्य एवं यादगार। तुलसी गार्डन, बरैला, जबलपुर में शानदार माहौल और बेहतरीन व्यवस्थाओं के साथ आपके हर विशेष आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध है।
🎉 स्वतंत्रता दिवस समारोह | सांस्कृतिक कार्यक्रम | सम्मान समारोह | विशेष आयोजन
📍 पता: बरैला बायपास, केनाल के पास, बरैला, जबलपुर
🇮🇳 तुलसी गार्डन — आपके हर खास मौके का शानदार ठिकाना।
जय हिंद! | वंदे मातरम्!
#15August #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #TulsiGarden #Jabalpur #Baraila #15August2026 #IndependenceDayCelebration #JabalpurEvents #स्वतंत्रतादिवससमारोह #जय हिंद #VandeMataram #HindustanSamachar
    user_हिंदुस्तान समाचार
    हिंदुस्तान समाचार
    Media company Etah, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! विकास जमीन पर दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन दुधौनी की सड़क पर जरूर बहता नजर आ रहा है। बदायूं के दुधौनी गांव की सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद कीचड़ और जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं धान की रोपाई के साथ विकास बह रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा पलटने के साथ… और दुधौनी में तो विकास गड्ढों में समाता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल जिम्मेदार अधिकारियों से है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वहीं ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य भी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर गांव की बदहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाया जाएगा? ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं… लेकिन गांव की समस्याओं से आखिर कौन जूझेगा? जनता पूछ रही है— विकास दिखेगा कब? या फिर ऐसे ही गड्ढों में बहता रहेगा?
    1
    वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार!
वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार!
विकास जमीन पर दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन दुधौनी की सड़क पर जरूर बहता नजर आ रहा है।
बदायूं के दुधौनी गांव की सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं।
बारिश के बाद कीचड़ और जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कहीं धान की रोपाई के साथ विकास बह रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा पलटने के साथ… और दुधौनी में तो विकास गड्ढों में समाता हुआ दिखाई दे रहा है।
सवाल जिम्मेदार अधिकारियों से है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
वहीं ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य भी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर गांव की बदहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाया जाएगा?
ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं…
लेकिन गांव की समस्याओं से आखिर कौन जूझेगा?
जनता पूछ रही है—
विकास दिखेगा कब? या फिर ऐसे ही गड्ढों में बहता रहेगा?
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #BADAUN : विधायक बब्बू भैया ने फीता काटकर कांवड़ यात्रा को किया रवाना... उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम भवन नगला में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया शुभारंभ डीजे की धुन पर कांवड़ियों के साथ जमकर थिरके विधायक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा पूरा गांव हजारों शिवभक्त कछला गंगा घाट के लिए हुए रवाना कांवड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट #BadaunBreaking #Badaun #KanwarYatra #KawadYatra #BabbuBhaiya #RajeevKumarSingh #KachlaGhat #HarHarMahadev #BolBam
    1
    #BADAUN : विधायक बब्बू भैया ने फीता काटकर कांवड़ यात्रा को किया रवाना...
उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम भवन नगला में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया शुभारंभ
डीजे की धुन पर कांवड़ियों के साथ जमकर थिरके विधायक
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा पूरा गांव
हजारों शिवभक्त कछला गंगा घाट के लिए हुए रवाना
कांवड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
#BadaunBreaking #Badaun #KanwarYatra #KawadYatra #BabbuBhaiya #RajeevKumarSingh #KachlaGhat #HarHarMahadev #BolBam
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ⏩*एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण/ निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 09.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    5
    ⏩*एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण/ निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 09.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।
    1
    बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे
बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.