बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।
बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।
- बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हाईवे पर अचानक बिगड़ी बाइक सवार की तबीयत, सड़क पर गिरा पुलिस ने तत्परता दिखाकर सीएचसी पहुंचाया, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर काली माता मंदिर के समीप रविवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत बाइक सवार नरेंद्र प्रताप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। बताया गया कि नरेंद्र प्रताप सिंह सहसवान क्षेत्र के रहने वाले हैं और कंपनी के कार्य से थाना उसैहत क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद जा रहे थे। काली माता मंदिर के पास अचानक स्वास्थ्य खराब होने से वह सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए नरेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया। बताया गया कि करीब 9:30 बजे सीएचसी पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद मिला। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद केंद्र खोला गया। आरोप है कि उस समय वहां कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे कांवड़ मार्ग होने के कारण इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय से उपचार मिलना बेहद जरूरी है। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते बाइक सवार को अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसका उपचार शुरू हो सका। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।2
- ट्रेन में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती बिशारतगंज। दिल्ली-बरेली-टनकपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12036 में ड्यूटी कर रहे गार्ड पप्पू राम मीना की रविवार को बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह गिर पड़े। गार्ड की हालत बिगड़ते ही बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी नरेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गार्ड पप्पू राम मीना की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! वाह रे वाह… विकास के वादे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार! विकास जमीन पर दिखाई तो नहीं दे रहा, लेकिन दुधौनी की सड़क पर जरूर बहता नजर आ रहा है। बदायूं के दुधौनी गांव की सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद कीचड़ और जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं धान की रोपाई के साथ विकास बह रहा है, तो कहीं ई-रिक्शा पलटने के साथ… और दुधौनी में तो विकास गड्ढों में समाता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल जिम्मेदार अधिकारियों से है—क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वहीं ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य भी सवालों के घेरे में हैं कि आखिर गांव की बदहाल सड़क को लेकर कब ठोस कदम उठाया जाएगा? ग्राम प्रधान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं… लेकिन गांव की समस्याओं से आखिर कौन जूझेगा? जनता पूछ रही है— विकास दिखेगा कब? या फिर ऐसे ही गड्ढों में बहता रहेगा?1
- बरेली मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर बरेली मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर चिकन बिरयानी बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुराने रोडवेज के पास दुकान चला रहे लोधीपुर निवासी सलमान को हिरासत में लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से दुकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुख्य मार्गों पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिनके उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।1
- दातागंज तहसील घिलौर निवासी युवा समाजसेवी आराम सिंह गुर्जर पिछले तीन चार साल से लगातार निशुल्क सेवा दे रहे हैं पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़े बुजुर्गो को अपने ई रिक्शा से 27/7/2026 को सड़क दुघर्टना में उनके पैर में गंभीर चोट आई है पैर का आपरेशन होगा जो दूसरों की मदद कर रहा था वो अब खुद मदद माग रहा है इलाज के लिए4
- बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।1