Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - मौदहा में SDM कर्णवीर का राशन माफिया पर बड़ा एक्शन,करणवीर सिंह ने आधी रात को मारा छापा,सरकारी राशन की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़ ।। मौदहा में SDM कर्णवीर का राशन माफिया पर बड़ा एक्शन,करणवीर सिंह ने आधी रात को मारा छापा,सरकारी राशन की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़,DCM में लादकर बाहर भेजा जा रहा था 250 क्विंटल चावल,मौके से पूरा चावल किया गया जब्त,जब्त चावल की जांच और सत्यापन शुरू,दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी,SDM कर्णवीर बोले - राशन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - मौदहा में SDM कर्णवीर का राशन माफिया पर बड़ा एक्शन,करणवीर सिंह ने आधी रात को मारा छापा,सरकारी राशन की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़ ।। मौदहा में SDM कर्णवीर का राशन माफिया पर बड़ा एक्शन,करणवीर सिंह ने आधी रात को मारा छापा,सरकारी राशन की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़,DCM में लादकर बाहर भेजा जा रहा था 250 क्विंटल चावल,मौके से पूरा चावल किया गया जब्त,जब्त चावल की जांच और सत्यापन शुरू,दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी,SDM कर्णवीर बोले - राशन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हमीरपुर - मौदहा में SDM कर्णवीर का राशन माफिया पर बड़ा एक्शन,करणवीर सिंह ने आधी रात को मारा छापा,सरकारी राशन की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़ ।। मौदहा में SDM कर्णवीर का राशन माफिया पर बड़ा एक्शन,करणवीर सिंह ने आधी रात को मारा छापा,सरकारी राशन की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़,DCM में लादकर बाहर भेजा जा रहा था 250 क्विंटल चावल,मौके से पूरा चावल किया गया जब्त,जब्त चावल की जांच और सत्यापन शुरू,दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी,SDM कर्णवीर बोले - राशन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।4
- घाटमपुर में सरकारी दावों की खुली पोल: कुरसेड़ा गांव में 4 महीनों से सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला, खुले में शौच जाने को मजबूर ग्रामीण घाटमपुर। ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के सरकारी दावों को धता बताते हुए घाटमपुर क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय पिछले करीब चार महीनों से सफेद हाथी बना हुआ है। शौचालय के मुख्य दरवाजे पर महीनों से ताला लटक रहा है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाया गया यह शौचालय महज एक शोपीस बनकर रह गया है। ताला बंद होने की वजह से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे न सिर्फ बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा भी दांव पर लगी है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर समस्या से बेखबर जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। ग्रामीणों के मन में अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिसके चलते इस सामुदायिक शौचालय का ताला नहीं खोला जा रहा है।क्या यह लापरवाही किसी आपसी साठगांठ का नतीजा है या फिर केयरटेकर के मानदेय और रखरखाव के बजट में हेराफेरी का मामला है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और बंद पड़े शौचालय का ताला खुलवाकर इसे आम जनता के लिए सुचारू रूप से चालू किया जाए, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ वाकई हकदार ग्रामीणों को मिल सके।1
- मौदहा में 250 कुंतल चावल से भरा ट्रक पकड़ा, सरकारी राशन की कालाबाजारी की आशंका मौदहा (हमीरपुर)। सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी की आशंका पर बुधवार रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-34 पर करीब 250 कुंतल चावल से भरा ट्रक पकड़ लिया। एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने पीछा कर एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक को पकड़ा और जांच के लिए मौदहा गल्ला मंडी में खड़ा कराया। पूर्ति विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया कि ट्रक में लदे चावल को सरकारी बोरों से निकालकर सामान्य बोरों में भरा गया था। पूर्ति निरीक्षक कमल और क्षेत्रीय निरीक्षक आशुतोष ने चावल, बिल्टी और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चावल मौदहा के आढ़तिया धर्मात्मा सरण साहू का बताया जा रहा है और ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने चालक सलीम निवासी मुस्करा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच में चावल के स्रोत, उसकी वास्तविक प्रकृति और उसे सामान्य बोरों में भरने के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सरकारी राशन की कालाबाजारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मौदहा नगर में हजरत शेख चंद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय बड़ी हरसोलश के साथ मनाया जा रहा है मौदहा, हमीरपुर हजरत शेख चांद बाबा के उर्स में सजेगी कव्वाली की महफिल 📍 28 अक्टूबर को अमरोहा के अजमत आफताब वारसी और 29 अक्टूबर को बिजनौर के इंतजार साबरी पेश करेंगे कव्वाली। 📍 हुसैनगंज में चल रहे सालाना उर्स में 27 अक्टूबर को हुई चादरपोशी, अकीदतमंदों में उत्साह।1
- 🚨 **ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर** *पटाखों का जखीरा: बकेवर पुलिस का बड़ा एक्शन, 105 किलो अवैध पटाखे किया बरामद* 🚨 **ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर** *पटाखों का जखीरा: बकेवर पुलिस का बड़ा एक्शन, 105 किलो अवैध पटाखे किया बरामद* **फतेहपुर।** दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी के खिलाफ बकेवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बकेवर-चौडगरा मार्ग पर सराय बकेवर के पास एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 105 किलो 400 ग्राम विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद किए। पटाखे चार गत्तों और एक बोरी में रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से रसूलपुर निवासी 20 वर्षीय रमन कश्यप को गिरफ्तार किया है। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) के तहत कार्रवाई की गई है। दीपावली से पहले हुई इस कार्रवाई को अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन कोंच में डीजे गोदाम में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच फॉरेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, परिजनों की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन कोंच में डीजे गोदाम में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच फॉरेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, परिजनों की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा 📍 कोंच, जालौन। कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पड़री में 28 अक्टूबर 2026 को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भूरे पुत्र खेमराज, निवासी ग्राम पड़री के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक गांव में स्थित एक डीजे गोदाम में काम करता था, जहां उसका शव फंदे पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कोंच पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। इसके बाद फॉरेंसिक एवं फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं, परिजनों की ओर से लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुटी है। #Jalaun #Konch #JalaunPolice #UttarPradeshNews #BreakingNews #UPPolice1
- जालौन जालौन पुलिस की नई पहल, भरोसा सॉफ्टवेयर का हुआ शुभारंभ। जालौन जालौन पुलिस की नई पहल, भरोसा सॉफ्टवेयर का हुआ शुभारंभ, एसपी सुरेश चंद्र रावत ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अब पुलिस कार्यालयों और थानों में डिजिटल माध्यम से दर्ज होंगी फरियादियों की शिकायतें, शिकायत दर्ज होने पर फरियादियों को दी जाएगी ‘भरोसा पर्ची’, पर्ची पर होगा 10 अंकों का विशिष्ट शिकायत नंबर और जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी का CUG नंबर, नाम और मोबाइल नंबर के जरिए फरियादी जान सकेंगे अपनी शिकायत की स्थिति, संबंधित जांच अधिकारी पोर्टल पर दर्ज करेंगे शिकायत की निस्तारण आख्या, शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए पुलिस की नई पहल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों और जनपद के सभी थानों में लागू होगी व्यवस्था।1
- हमीरपुर :मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें चिकित्सक, डीएम ने सीएचसी मुस्करा का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, इमरजेंसी, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार उपलब्ध कराएं और बिना पर्याप्त चिकित्सकीय आवश्यकता के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न करें। गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने में देरी न हो। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस राजपूत और इमरजेंसी चिकित्सक उपस्थित मिले। अस्पताल में एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज का उपचार चल रहा था, जबकि एक महिला मरीज भर्ती मिलीं। डीएम ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों के नाम, फोटो, विशेषज्ञता और ड्यूटी समय वाले सूचना बोर्ड लगवाने को कहा। जिलाधिकारी ने अस्पताल की टूटी बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने तथा मुख्य गेट के आसपास अतिक्रमण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और अल्ट्रासाउंड मशीन सहित आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय से बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।2