Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्द्वानी खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, 5 साल की बच्ची की मौत हल्द्वानी खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, 5 साल की बच्ची की मौत
The Public Matter
हल्द्वानी खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, 5 साल की बच्ची की मौत हल्द्वानी खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, 5 साल की बच्ची की मौत
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हल्द्वानी खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, 5 साल की बच्ची की मौत1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- प्रदर्शन कवर कर रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार साकेत आनंद के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट के मामले में, DCP नोएडा सेंट्रल के सामने घटना की शिकायत की गई है और आरोपी पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उन्हें लाठी से पीटा गया। यह घटना 13-14 अप्रैल 2026 के आसपास हुई, जब कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।1
- मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने अवगत कराया है कि, शैक्षिक वर्ष 2026-27 में समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा उनकी पढ़ाई को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार नोटबुक का वितरण विभिन्न प्रकार से किया जाएगा— कक्षा 1 से 2 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 5 नोटबुक प्रदान की जाएंगी। इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें अध्ययन सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति एवं शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलने की अपेक्षा है।1
- विडियो देखें- नोएडा ( उत्तर प्रदेश ) नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कवरेज के दौरान भास्कर रिपोर्टर को पुलिस ने डंडा मारा, वर्कर्स को जबरन हिरासत में लिया।1
- मोदीमय हुआ देहरादून पीएम मोदी के स्वागत में उमडा जन सैलाब.1
- टनकपुर : डंपर की टक्कर से दो सब्जी का ठेला लगाने वाले दो लोग घायल1
- चम्पावत 14 अप्रैल 2026, सूवि। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लोहाघाट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम से पूर्व लोहाघाट नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने छात्रावास परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत अनावरण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्री हरीश द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही "त्रिरत्न शरणागति (तिसरना)" का वाचन भी किया गया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को भीम पट्टिका एवं संविधान की पुस्तिका भेंट कर की। वहीं कुमाऊँ लोक सांस्कृतिक कला दर्पण, लोहाघाट की टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और अधिकारों के सिद्धांत आज भी समाज के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है, जिसे समझना और उसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, समिति अध्यक्ष शेखर गोरखा, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, गोविंद बोहरा, राजेंद्र गणकोटी, सचिन जोशी, अमित कुमार, दयाल कुमार, राम बहादुर, दीवान राम, गीता गहतोड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1