Shuru
Apke Nagar Ki App…
SATISH KUMAR (पत्रकार)
More news from Manpur and nearby areas
- अनंत सिंह को JDU से निकालने का फैसला क्या नीतीश कुमार का था? अनंत सिंह को JDU से निकालने का फैसला क्या नीतीश कुमार का था? ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के पीछे नीतीश कुमार की भूमिका होने की चर्चा है। 24 अक्टूबर 2026 को मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को JDU से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, निष्कासन से पहले नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बीच पटना में मुलाकात हुई थी। हालांकि, अंतिम फैसला नीतीश कुमार ने ही लिया था, यह पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है। निष्कासन का आदेश JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया था।1
- गुरु रविदास धाम गयाजी में, इंग्लैंड से ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन के अधिकारी संत पॉल एवं ओमप्रकाश बग्गा जी और दक्षिण अफ्रीका से कल्याण जी तथा पंजाब से चरणजीत सिंह बलजीत जी को किया गया सम्मानित।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- आचार्य वेंकटेश द्विवेदी के मुखारविंद से श्रद्धालु कर रहे कथा का श्रवण, भक्ति से भक्तिमय हुआ माहौल सिंघड़ा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ आचार्य वेंकटेश द्विवेदी के मुखारविंद से श्रद्धालु कर रहे कथा का श्रवण, भक्ति से भक्तिमय हुआ माहौल कोंच (गया जी)। कोंच प्रखंड क्षेत्र की अस्लेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा परायण का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन पूर्व शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार को कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। आचार्य वेंकटेश द्विवेदी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान आचार्य ने श्रीमद्भागवत के महत्व और भगवान की भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, अच्छे कर्म करने तथा भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ आध्यात्मिक प्रसंगों का अनुसरण करते नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में यजमान रामदयाल सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन में पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सिंह,बाबूराम सिंह, मनोज सिंह, नरोत्तम द्विवेदी, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, त्रियोगी शर्मा, सुनील शर्मा, पूजन द्विवेदी, घनश्याम सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा परायण को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु प्रतिदिन कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान की महिमा का श्रवण कर रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।1
- रफीगंज में फर्जी पुलिस का आतंक! नवाडीह रोड पर 50 हजार की लूट, 4 गिरफ्तार | Rafiganj Tak रफीगंज वासियों के लिए बहुत जरूरी सूचना! 📢 साथियों, आजकल हमारे औरंगाबाद-रफीगंज इलाके में एक नई तरह की ठगी हो रही है, जहां कुछ लोग फर्जी पुलिस बनकर लोगों को रोकते हैं और उनसे पैसे लूट लेते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही नवाडीह रोड पर इम्तियाज मियां से 50 हजार रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है, जिनमें दो लड़के रफीगंज के ही परसडीह और पिपराही गांव के बताए गए हैं। तो साथियों, अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसी ठगी से कैसे बचें? 👉 सबसे पहले, अगर कोई सुनसान जगह पर खुद को पुलिस बताकर आपको रोके, तो घबराइए मत। 👉 उसकी पहचान की पुष्टि कीजिए 👉 और जरूरत पड़ने पर तुरंत 112 पर कॉल करके असली पुलिस को सूचना दीजिए। 👉 अगर आप अकेले बाइक से या पैदल जा रहे हैं, तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और शक होने पर सुरक्षित, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं। तो साथियों, सावधान रहिए, सुरक्षित रहिए और इस वीडियो को अपने सभी रफीगंज वाले दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए। #RafiganjTak 📍 Location: Nawadih Road, Rafiganj, Aurangabad, Bihar 📞 Emergency: 112 Follow Us: YouTube: @RafiganjTak Instagram: @rafiganjtak Facebook: Rafiganj Tak --- Disclaimer: यह वीडियो जन-जागरूकता के लिए बनाया गया है। वीडियो में दिखाए गए कुछ विजुअल्स प्रतीकात्मक हैं।1
- *तेज रफ्तार का कहर* *चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर,* *दोनों घायल गया रेफर,चालक कार छोड़कर फरार* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर गुरुवार को ढेबो-सतघरवा गांव के समीप मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गेरुआ निवासी कैलाश सिंह का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर दंपति बाइक से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। इसी दौरान ढेबो-सतघरवा गांव के समीप औरु की ओर से आ रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02CC2985) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, कार चालक हंटरगंज-औरुगेरुआ टेंपो स्टैंड के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखें जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।1
- मौसम: गुरुवार को झमाझम हुई बारिश , ठंडी हवाओं से ठंडी बढ़ गई। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट। बिहार : नवादा खबर। मौसम का मिजाज बदल दिया है पिछले दो दिन से बादलों के साथ बूंदाबांदी बारिश हो रही है। गुरुवार की सुबह से ही बूंदाबांदी बारिश हो रही थी। दिन 12:00 के बाद झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण नाली गली कीचड़मय हो गया है। बारिश और ठंडी हवाओं से ठंडी बढ़ गया है। ठंडी से बचने के लिए लोगों को रात में सोने वक्त चादर ओढ़ने की जरूरत पड़ जाएंगे।1
- प्रधानमंत्री जितने बुजुर्ग होते जा रहे हैं, उतने ही बचकाने होते जा रहे हैं... वो ट्वीट करने से पहले आधा-एक घंटा रुक जाया करें, इतनी उछल-कूद अच्छी नहीं होती..."- MLC चुनाव से जुड़े सवाल पर पवन खेड़ा, कांग्रेस प्रधानमंत्री जितने बुजुर्ग होते जा रहे हैं, उतने ही बचकाने होते जा रहे हैं... वो ट्वीट करने से पहले आधा-एक घंटा रुक जाया करें, इतनी उछल-कूद अच्छी नहीं होती..."- MLC चुनाव से जुड़े सवाल पर पवन खेड़ा, कांग्रेस1