*बिशनपुर और सरैया में गेहूं के खेतों में लगी आग 20 बीघा फसल जलकर राख, किसानों को रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को बिशनपुर और सरैया मकबूल नगर गांवों में गेहूं के खेतों में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में खड़ी और कटी हुई फसल जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही किसान और ग्रामीण तुरंत खेतों की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। इस घटना में करीब 20 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। बिशनपुर गांव के शिवनंदन (पुत्र गजराज, निवासी बाघामऊ), सुमिरन (पुत्र गजराज, निवासी बाघामऊ) और कैलाश (पुत्र राम मनोहर, निवासी कुतलूपुर) की कुल 0.570 हेक्टेयर फसल जल गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि संबंधित लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को शासन स्तर से सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे आर्थिक क्षति से उबर सकें।

- Post by Mohd Sultan Warsi1
- Post by Anoop singh1
- CP नोएडा लक्ष्मी सिंह का बयान- सुबह 5 बजे से लगातार रूट मार्च किया जा रहा है। आज सुबह श्रमिक तीन स्थानों पर एकत्र हुए थे, जिन्हें तुरंत वार्ता के बाद 15 मिनट के भीतर ही शांतिपूर्वक हटा दिया गया। कल से यहां मौजूद हाई पावर कमेटी ने सभी हितधारकों के साथ विस्तृत और लंबी मैराथन बैठकें कीं और कुछ सिफारिशें तैयार की हैं। इन सिफारिशों को लेकर आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की जाएगी।उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों की समस्याओं को समझती है, उनके प्रति सहानुभूति रखती है और उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वेतन वृद्धि को लेकर भी आज ही कोई निर्णय होने की संभावना है। सभी श्रमिकों से अपील है कि वे अपने-अपने कारखानों में वापस लौटें और गौतम बुद्ध नगर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।पिछले दो दिनों में कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें क्यूआर कोड स्कैन कराकर श्रमिकों को जोड़ा जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इसके पीछे कोई संगठित और सुनियोजित गिरोह सक्रिय है। भीड़ में शामिल ऐसे कुछ तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है और आगे भी उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।उनकी फंडिंग की भी जांच की जाएगी और यदि यह पाया जाता है कि उन्हें देश या राज्य के बाहर से आर्थिक सहायता मिली है, तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। कल विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं के संबंध में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है जिन्होंने उन्हें उकसाया था, और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।1
- फतेहपुर के झांसापुरवा स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम साधुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के चेयरमैन अजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि दारासिंह चौहान का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्क परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- *दारोगा : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं।* *सिपाही : तुम खड़े कहां हो, पड़े हो* *मुजफ्फरनगर में CM योगी के VIP कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचे दरोगा चौबे सिंह, सड़क पर लेट गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।*1
- देव थाना बिशनपुर चौकी गेहूं के खेत में लगी आग1
- भारत रत्न संविधान निर्माता बौद्ध सत्व डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरों तक धूमधाम से मनाई गई जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ना में प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अरुण प्रताप सिंह के द्वारा ग्राम मड़ना में विलास गौतम व अजय गौतम की है अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1
- नोएडा घटना पर DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान!!1