Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोड़ स्थित को जल्दी से सही करवा मांडलगढ़ गांव रातियाखेड़ा मांडलगढ़ से रातिया खेड़ा Shambhu lal वीर तेजाजी महाराज को पास जिला भीलवाड़ा मांडवगढ़ रातिया खेड़ा
Shambhu Shambhulal
रोड़ स्थित को जल्दी से सही करवा मांडलगढ़ गांव रातियाखेड़ा मांडलगढ़ से रातिया खेड़ा Shambhu lal वीर तेजाजी महाराज को पास जिला भीलवाड़ा मांडवगढ़ रातिया खेड़ा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिंगोली में मुस्लिम समुदाय ने चेहल्लुम पर निकाले ताजिए, सिंगोली में मुस्लिम समुदाय ने चेहल्लुम पर निकाला ताजिए का जुलूस, प्रशासन का रहा पुख्ता इंतजाम। इस मौके पर अंजुमन कमेटी ने अवाम और प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।1
- पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया। पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।1
- नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *नौगांवा में सांवरिया सेठ का सावन मास श्रृंगार: हरे लहरिये में निखरा दिव्य स्वरूप, कमल पुष्पों से महका गर्भगृह झूला दर्शन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *भीलवाड़ा में पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भगवान का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पुजारी दीपक आनंद पाराशर की ओर से सावन की रंगत और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सांवरिया सेठ को हरे रंग की बेहद खूबसूरत और आकर्षक लहरिया शैली की पोशाक धारण कराई गई। भगवान के इस मनभावन स्वरूप को निखारने के लिए उन्हें सुंदर स्वर्ण आभूषणों, मोतियों की मालाओं और मोरपंख से सुसज्जित मुकुट से श्रृंगारित किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और गर्भगृह को ताजे फूलों, सुंदर मालाओं तथा गुलाबी कमल के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और सुगंधित हो उठा। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में सवनवा मास में हो रहे विशेष श्रृंगार के दर्शन का लाभ लेने की अपील की।*3
- साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है2
- वर्षों की समस्या खत्म, बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने खुद कराई हनुमान जी चौक में गिट्टी जनप्रतिनिधियों से नहीं मिली सुनवाई, तो बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने हनुमान जी के दानपात्र की राशि से हनुमान जी चौक में कराई गिट्टी, वर्षों पुरानी कीचड़ और जलभराव की समस्या के समाधान की अनोखी पहल1
- क्रेडिट कार्ड केवाईसी के नाम पर हुई 1,11,953 रुपये की साइबर ठगी, चित्तौड़गढ़ साइबर पुलिस ने 24 घंटे में होल्ड करवाई पूरी राशि चित्तौड़गढ़, 03 अगस्त 2026। साइबर थाना चित्तौड़गढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित के ₹1,11,953 मात्र 24 घंटे के भीतर होल्ड करवा दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को एक परिवार के पास क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को कस्टमर केयर कर्मचारी बताते हुए व्हाट्सएप पर एक एपीके (APK) फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद साइबर ठगों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से ₹1,11,953 की धोखाधड़ी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर थाना चित्तौड़गढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा साइबर थाना प्रभारी एवं साइबर विशेषज्ञ टीम ने तत्काल तकनीकी विश्लेषण कर संबंधित बैंक और नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप पूरी राशि को 24 घंटे के भीतर होल्ड करवा दिया गया। इस कार्रवाई में साइबर थाना की टीम के साथ सूचना सहायक श्री मनोज कुमार गुर्जर एवं कांस्टेबल संजय सालवी की विशेष भूमिका रही।1
- राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित।ल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,(राजस्थान), 2 अगस्त 2026 भीलवाड़ा में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में विश्वविख्यात जैन संत, आध्यात्मिक चिंतक एवं प्रेरणास्रोत राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज को मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) के भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कृष्ण कुमार उपाध्याय ने जैन समाज के विशाल एवं भव्य समारोह में पूज्य गुरुदेव को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय योगदान का अभिनंदन किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने अपने ज्ञान, तप, संयम, अहिंसा एवं मानवता के संदेश से करोड़ों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह सम्मान उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली गौरवपूर्ण पहचान है। इस सम्मान समारोह के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन किया तथा इस सम्मान को सम्पूर्ण जैन समाज के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर संस्था की कोऑर्डिनेटर श्रीमती गरिमा जैन, AEN श्रीमती सपना शर्मा, अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फाँदोत, रसिक लाल धारीवाल, संघ पति प्रदीप जी मामा भोपाल उदयपुर,महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीना झाँझरी,राष्ट्रीय महामंत्री बीना जी टोंग्या, भीलवाड़ा चातुरमास समिति अध्यक्ष प्रवीण चौधरी महामंत्री जय कुमार पाटनी, संरक्षक शोभा ताई, रसिक लाल धारीवाल पुणे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं जैन समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा प्रदान किया गया यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आजीवन आध्यात्मिक, नैतिक एवं सामाजिक योगदान के प्रति अंतरराष्ट्रीय सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।4
- रोड़ स्थित को जल्दी से सही करवा मांडलगढ़ गांव रातियाखेड़ा मांडलगढ़ से रातिया खेड़ा Shambhu lal वीर तेजाजी महाराज को पास जिला भीलवाड़ा मांडवगढ़ रातिया खेड़ा2