Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद* गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद *भिण्ड 28 अक्टूबर 2026/* गोहद–सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी (ट्रैफिक) पर ऊपरगामी पुल (ROB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ऊपरगामी पुल चालू होने के बाद लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी को 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन ऊपरगामी पुल से ही गुजरेंगे, जिससे यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में भी सुविधा होगी।
Premrarayan sharma
गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद* गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद *भिण्ड 28 अक्टूबर 2026/* गोहद–सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी (ट्रैफिक) पर ऊपरगामी पुल (ROB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ऊपरगामी पुल चालू होने के बाद लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी को 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन ऊपरगामी पुल से ही गुजरेंगे, जिससे यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में भी सुविधा होगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद* गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद *भिण्ड 28 अक्टूबर 2026/* गोहद–सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी (ट्रैफिक) पर ऊपरगामी पुल (ROB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ऊपरगामी पुल चालू होने के बाद लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी को 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन ऊपरगामी पुल से ही गुजरेंगे, जिससे यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में भी सुविधा होगी।1
- बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न 🚩 बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न सैकड़ों बृजवासियों ने लिया भाग, प्रमुख मार्गों पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; संत समाज एवं साध्वियों ने की आरती गोहद। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता के अनुपम संगम के बीच बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों बृजवासियों ने सहभागिता की। नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित संत-महात्माओं एवं साध्वियों द्वारा बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं की सहभागिता से शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। संत समाज के सान्निध्य और भक्तों के उत्साह ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर गोहद विधायक माननीय श्री केशव देसाई जी, श्री देवेन्द्र सिंह तोमर जी, श्री हनुमंत सिंह तोमर जी और श्री अशोक तोमर उर्फ छोटू भैया जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा, साध्वियां, समाजसेवी, पत्रकार गंण एवं बृजवासी उपस्थित रहे। सेनगरकोट शोभायात्रा ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन में बृजवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने गोहद की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प को अभिव्यक्त किया। गौ-हद धाम जनअभियान का संदेश—अपनी आस्था, अपनी विरासत और अपनी पहचान को सहेजते हुए गोहद के गौरव को नई पहचान दिलाना। 🚩 गोहद बनेगा — गौ-हद धाम! 🚩 आयोजक: गौ-हद धाम नगरकोट परिक्रमा यात्रा समिति, गोहद1
- ब्रेकिंग न्यूज़: भिंड के सुनारपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग घायल ब्रेकिंग न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़: भिंड के सुनारपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग घायल1
- भिंड के मानपुरा क्षेत्र में सिद्धेश्वर गार्डन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा ह्ड़कंप:पुलिस जांच में जुटी भिंड के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुरा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिद्धेश्वर गार्डन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना क़ी जानकारी स्थानीय नागरिकों ने तुरंत देहात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस (जिला अस्पताल) भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला हत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। देहात थाना पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।4
- करवा चौथ को लेकर पोरसा बाजार में उमड़ा जनसैलाब, देर शाम तक रही खरीदारी की धूम साड़ी, चूड़ी, आभूषण, मेहंदी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लगी भीड़, त्योहार की रौनक से बाजार गुलजार पोरसा। करवा चौथ के त्योहार को लेकर पोरसा नगर के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार की तैयारियों के चलते बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और प्रमुख बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। महिलाओं की भारी भीड़ के चलते बाजार खचाखच भरे नजर आए। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी दिखाई दी। करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े, चूड़ियां, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, मेहंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी करती नजर आईं। वहीं, करवा चौथ की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। बाजार में सजी दुकानों और खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने त्योहार के उत्साह को और बढ़ा दिया। महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ बाजार पहुंचीं और व्रत से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। कपड़ों और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल रही। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर विभिन्न प्रकार के सामान सजाकर रखे। पोरसा के बाजारों में दिखाई दी यह रौनक त्योहार के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शा रही थी। दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रहने से बाजार गुलजार रहे और व्यापारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद नजर आई। करवा चौथ के अवसर पर बाजारों में उमड़ी भीड़ ने पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।1
- बड़े बकायादारों के द्वारा बिजली बिल भुगतान में रुचि न लेने पर उठाए जा रहे ट्रांसफार्मर, राशि भरने पर पुनः बहाल होगी विद्युत आपूर्ति अंबाह ग्रामीण वितरण केंद्र के टीम के द्वारा भरतपुर,जौंहा ,बडफरा ,सहित चार स्थानों से उठाएंगे ट्रांसफार्मर, अंबाह लगातार घटते राजस्व संग्रहण और लाइन लॉस बरसाती साथ बड़े बकायादारों द्वारा बिल भुगतान में आलोचना लेने पर अब बिजली कंपनी के द्वारा बड़े बकायादारों के खिलाफ और शक्ति बढ़ा दी गई,की जा रही है जिसके तहत उनके ट्रांसफार्मर उठाए जा रहे हैं बड़े बकायदाओं को बार-बार सूचना पत्र और सूचित लाईनमैनों के द्वारा सूचित करने पर भी बिल भुगतान में रुचि नहीं लेने वाले बड़े बकायदाओं के खिलाफ बिजली कंपनी ने खड़ा रुख अपनाते हुए उनके ट्रांसफार्मर लिफ्ट कर रही है अंबाह ग्रामीण की टीम के द्वारा मंगलवार को भरतपुर जौंहा ,बडफरा में बड़े बकायादारों के ट्रांसफार्मर उठाए गए। सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ऊइके ने बताया कि बकायादारों में अमर सिंह राठौड़ बडफरा पर 3 लाख 15422, सत्य प्रकाश सखबार बडफरा 4028179, रामवीर शर्मा जौहा 328179, विद्याराम बद्री प्रसाद भरतपुरा पर 297807 बिल बकाया है इनके द्वारा भुगतान करने पर उनकी विधुत आपूर्ति बहाल की जाएगी3
- राहत राशि में लापरवाही पर भिण्ड कलेक्टर का एक्शन, तत्कालीन शाखा प्रभारी, स.ग्रे.-3 दौहरे निलंबित भिण्ड कलेक्टर का संदेश: पीड़ितों की राहत और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं* *मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोहद किया नियत* *भिण्ड 28 अक्टूबर 2026/* कलेक्टर भिण्ड श्री पवन कुमार जैन ने पीड़ितों को स्वीकृत राहत राशि के भुगतान में हुई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड के तत्कालीन शाखा प्रभारी, सहायक ग्रेड-3 श्री सुनील दौहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व, गोहद में नियत किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तर पर स्वीकृत ₹1,36,73,700 की राहत राशि जिले को प्राप्त होने के बाद भी समय पर पीड़ितों तक नहीं पहुंचाई जा सकी और राशि लैप्स हो गई। इसके अलावा राहत स्वीकृति का कार्य ऑनलाइन न करने से वर्तमान में 89 सीएम हेल्पलाइन प्रकरण तथा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के 21 प्रकरण लंबित हैं। अप्रैल से जून 2026 के 57 प्रकरण स्वीकृति हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए। कलेक्टर ने इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन माना है। नियम 09 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री दौहरे को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें शासन के नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय रहेगा।1
- दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा जिला अस्पताल में भर्ती घायल भिंड। पावई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे मिट्टी के टीले पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक सहित छह यात्री घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पुष्पा देवी (55) की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार अटेर के अंगदपुरा निवासी कु छमा (26), पुष्पा देवी (55), अर्चना देवी (32), विष्णु सिंह (8), मीना देवी (54) और सुरेंद्र सिंह (48) मंगलवार सुबह ऑटो से दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी सुबह करीब 8 बजे पिथनपुरा रोड के पास सामने से आ रहे गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने सड़क किनारे लगे मिट्टी के टीले पर ऑटो चढ़ा दिया जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।1