बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न 🚩 बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न सैकड़ों बृजवासियों ने लिया भाग, प्रमुख मार्गों पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; संत समाज एवं साध्वियों ने की आरती गोहद। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता के अनुपम संगम के बीच बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों बृजवासियों ने सहभागिता की। नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित संत-महात्माओं एवं साध्वियों द्वारा बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं की सहभागिता से शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। संत समाज के सान्निध्य और भक्तों के उत्साह ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर गोहद विधायक माननीय श्री केशव देसाई जी, श्री देवेन्द्र सिंह तोमर जी, श्री हनुमंत सिंह तोमर जी और श्री अशोक तोमर उर्फ छोटू भैया जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा, साध्वियां, समाजसेवी, पत्रकार गंण एवं बृजवासी उपस्थित रहे। सेनगरकोट शोभायात्रा ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन में बृजवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने गोहद की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प को अभिव्यक्त किया। गौ-हद धाम जनअभियान का संदेश—अपनी आस्था, अपनी विरासत और अपनी पहचान को सहेजते हुए गोहद के गौरव को नई पहचान दिलाना। 🚩 गोहद बनेगा — गौ-हद धाम! 🚩 आयोजक: गौ-हद धाम नगरकोट परिक्रमा यात्रा समिति, गोहद
बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न 🚩 बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न सैकड़ों बृजवासियों ने लिया भाग, प्रमुख मार्गों पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; संत समाज एवं साध्वियों ने की आरती गोहद। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता के अनुपम संगम के बीच बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों बृजवासियों ने सहभागिता की। नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित संत-महात्माओं एवं साध्वियों द्वारा बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं की सहभागिता से शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। संत समाज के सान्निध्य और भक्तों के उत्साह ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर गोहद विधायक माननीय श्री केशव देसाई जी, श्री देवेन्द्र सिंह तोमर जी, श्री हनुमंत सिंह तोमर जी और श्री अशोक तोमर उर्फ छोटू भैया जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा, साध्वियां, समाजसेवी, पत्रकार गंण एवं बृजवासी उपस्थित रहे। सेनगरकोट शोभायात्रा ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन में बृजवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने गोहद की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प को अभिव्यक्त किया। गौ-हद धाम जनअभियान का संदेश—अपनी आस्था, अपनी विरासत और अपनी पहचान को सहेजते हुए गोहद के गौरव को नई पहचान दिलाना। 🚩 गोहद बनेगा — गौ-हद धाम! 🚩 आयोजक: गौ-हद धाम नगरकोट परिक्रमा यात्रा समिति, गोहद
- बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न 🚩 बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा भव्यता के साथ संपन्न सैकड़ों बृजवासियों ने लिया भाग, प्रमुख मार्गों पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; संत समाज एवं साध्वियों ने की आरती गोहद। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता के अनुपम संगम के बीच बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की प्रथम नगरकोट शोभायात्रा रविवार को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों बृजवासियों ने सहभागिता की। नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित संत-महात्माओं एवं साध्वियों द्वारा बृज क्षेत्र गौ-हद धाम की आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं की सहभागिता से शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। संत समाज के सान्निध्य और भक्तों के उत्साह ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर गोहद विधायक माननीय श्री केशव देसाई जी, श्री देवेन्द्र सिंह तोमर जी, श्री हनुमंत सिंह तोमर जी और श्री अशोक तोमर उर्फ छोटू भैया जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा, साध्वियां, समाजसेवी, पत्रकार गंण एवं बृजवासी उपस्थित रहे। सेनगरकोट शोभायात्रा ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन में बृजवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने गोहद की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प को अभिव्यक्त किया। गौ-हद धाम जनअभियान का संदेश—अपनी आस्था, अपनी विरासत और अपनी पहचान को सहेजते हुए गोहद के गौरव को नई पहचान दिलाना। 🚩 गोहद बनेगा — गौ-हद धाम! 🚩 आयोजक: गौ-हद धाम नगरकोट परिक्रमा यात्रा समिति, गोहद1
- भिंड के मानपुरा क्षेत्र में सिद्धेश्वर गार्डन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा ह्ड़कंप:पुलिस जांच में जुटी भिंड के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुरा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिद्धेश्वर गार्डन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना क़ी जानकारी स्थानीय नागरिकों ने तुरंत देहात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस (जिला अस्पताल) भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला हत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। देहात थाना पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।4
- शासकीय स्कूल इंदुर्खी मनोज चक्र प्राइवेट कोचिंग सेंटर चला रहे थे* उनके खिलाफ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दशरथ सिंह कौरव ने कारण बताओं नोटिस जारी किया था भिण्ड मनोज चक्र की कॉचिंग पढ़ाई जाने की खबर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा तीन दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया उसके जवाब में मनोज चक्र द्वारा पत्रकार को बार बार इंदुर्खी स्कूल जाकर पैसे मागने की बात कही तो पत्रकार ये जानने चाहते है की हर लोग कोई न कोई आरोप लगाते है जिसे मनोज चक्र ने पत्रकार पर भी झूठा आरोप लगा रहे है क्यों कि अभी तक मनोज चक्र ने कोई बात क्यों नही कही जब स्कूल पर बार बार जाकर पैसे मांगे जा रहे थे तो गवाह में एक ररुआ शिक्षक और मेहदवा के शिक्षक को गवाह में बनाया गया गवाह में क्या ये वही शिक्षक है जिनके स्कूल में बच्चे मनोज चक्र की कोचिंग सेंटर पर पड़ने पर जातें है या फिर कोचिंग की मोटी कमाई में इनका भी हिस्सा है क्यों की जब पत्रकार स्कूल में पैसे मागने जाते तो उनके स्कूल के ही शिक्षक को गवाह में क्यों नही रखा मनोज चक्र ने अपने जवाब में लिखा की हम इंदुर्खी में कोई कोचिंग पर नहीं पड़ा रहे है पत्रकार के द्वारा रौन में कोचिंग बताई गई थी बो भी रौन थाने के पास न की इंदुर्खी क्यों की ये इंदुर्खी कोचिंग पड़ते तो 10 या 20 बच्चे ही होते रौन में लगभग 150 बच्चे है मनोज चक्र में इल्जाम लगाए की पत्रकार के द्वारा फर्जी खबर चलाई हो सकता है पत्रकार के द्वारा लिखने में कोई चीज लगती हो सकती है लेकिन मनोज चक्र ने वीडियो को ही फर्जी बता डाला जब एक बार मनोज चक्र से उनका नाम पूछा गया तो बो अपना मनोज चक्र की जगह लौट कर पत्रकार का ही नाम बताने लगे एसे शिक्षक पर इंदुर्खी और पत्रकार पर झूठे आरोप लगाने पर एफआईआर होनी चाहिए यदि शिक्षक पर कोई ठोस सबूत है तो पत्रकार पर कार्यवाही करवाना चाहिए1
- ब्रेकिंग न्यूज़: भिंड के सुनारपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग घायल ब्रेकिंग न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़: भिंड के सुनारपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग घायल1
- *इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में मारी टक्कर, चालक समेत कई घायल* इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर बसरेहर बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में टेंपो चालक समेत कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970642
- गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद* गोहद–सौंधा रोड़ में आवागमन को बड़ी राहत: ऊपरगामी पुल चालू, लेवल क्रॉसिंग नंबर 33सी यातायात हेतु पूर्णतः बंद *भिण्ड 28 अक्टूबर 2026/* गोहद–सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी (ट्रैफिक) पर ऊपरगामी पुल (ROB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ऊपरगामी पुल चालू होने के बाद लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी को 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन ऊपरगामी पुल से ही गुजरेंगे, जिससे यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में भी सुविधा होगी।1
- दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा जिला अस्पताल में भर्ती घायल भिंड। पावई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे मिट्टी के टीले पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक सहित छह यात्री घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पुष्पा देवी (55) की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार अटेर के अंगदपुरा निवासी कु छमा (26), पुष्पा देवी (55), अर्चना देवी (32), विष्णु सिंह (8), मीना देवी (54) और सुरेंद्र सिंह (48) मंगलवार सुबह ऑटो से दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी सुबह करीब 8 बजे पिथनपुरा रोड के पास सामने से आ रहे गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने सड़क किनारे लगे मिट्टी के टीले पर ऑटो चढ़ा दिया जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।1
- थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत धन्वंतरी हॉस्पिटल में मासूम की डॉक्टर की लापरवाही से मौत इटावा के धन्वन्तरि हॉस्पीटल में इन्फेक्टेड ब्लड चढ़ाने से डेढ़ साल के मासूम की मौत,लगे गंभीर आरोप गौतम सिंह इटावा के पक्के बाग़ स्थित धन्वंतरी हॉस्पीटल के डॉ.नवीन मिश्रा व हॉस्पीटल स्टाफ पर मृतक मासूम के परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप डेढ़ साल के मासूम रुद्रांश को बुखार व जुखाम की शिकायत थी जिसके चलते परिजन उसे उपचार हेतु डॉ.नवीन मिश्रा के निजी अस्पताल धनवंत्री हॉस्पीटल लेकर पहुंचे थे बच्चे में ब्लड कम था तो डॉक्टर ने शहर के पक्के बाग़ से 5 हजार रूपये ने ब्लड मंगवाया,डॉक्टर की रेकमेंडेशन पर परिजन पक्के बाग़ से डॉक्टर के बताये स्थान से ब्लड लेकर आये थे बताया यह जा रहा हैं कि ब्लड इन्फेक्टेड था और ब्लड चढ़ते ही मासूम का शरीर नीला पड़ता गया व बच्चा इंठ गया परिजनों ने मासूम की हालत को बिगड़ता देख कई बार स्टॉफ व डॉक्टर को बुलाया लेकिन न कोई आया न किसी ने ब्लड की बोतल को हटाया मेडिकल स्टॉफ -डॉक्टर की लापरवाही व इन्फेक्टेड ब्लड बढ़ने से मासूम की मौत हो गयी डेढ़ साल के मासूम रुद्रांश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची लेकिन स्वास्थ विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं आया डॉ.नवीन मिश्रा इटावा के जिला अस्पताल में संविदा पर भी कार्यरत हैं और उसके अतिरिक्त यह खुद का निजी अस्पताल संचालित करते हैं मासूम की हालत नाजुक थी व ब्लड कम था उसके बाद भी डॉ.नवीन मिश्रा ने न बच्चे को SNCU में भर्ती किया और न मासूम को हायर सेंटर के लिए रेफर किया बल्कि बच्चे की मौत होने तक खुद ही दाव पेच आजमाते रहे मृतक मासूम के परिजनों ने धन्वंतरि हॉस्पीटल के स्टॉफ व डॉ.नवीन मिश्रा पर लापरवाही से बच्चे की मौत होने के आरोप लगाए हैं मासूम के परिजनों ने इन्फेक्टेड ब्लड का भी आरोप लगाया जबकि डॉ.नवीन मिश्रा ने इसे सडन डेड्थ बताया और कहा बच्चे में ब्लड कम था इसलिए बच्चा कोलैप्स कर गया मृतक मासूम की माँ अंशु व परिजनो ने से ख़ास बातचीत की,,क्या कुछ कह रहे हैं परिजन,आप भी सुनिए ----- माशूम की मां की वाईट4