हर्षौल्लास के साथ निकाला गया बेल्थरारोड में महावीरी झंडा जुलूस, पुलिस अधीक्षक सह बिल्थरारोड , बलिया । नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया। मानस मंदिर महावीरी झंडा जुलूस का शुभारम्भ समाजसेवी एवं भाजपा नेता योगेश्वर सिंह, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया, वहीं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा जुलूस का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह एवं भाजपा नेता रंजन कुमार ने फीता काटकर किया। जुलूस मे घोड़े ,ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, गानों के धुन पर युवाओ की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा हैरतंगेज कारनामे लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस के सकुशल समपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर के महावीरी झण्डा समिति यूनाइटेड क्लब की जुलूस युनाइटेड क्लब से प्रस्थान कर रेलवे चौराहा पहुंचने के उपरान्त मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति की जुलूस आगे आगे चलने लगी तथा यूनाइटेड क्लब की जुलूस पीछे पीछे लग गयी। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से चौधरी चरण सिंह तिराहा, बस स्टेशन ,बीचला पोखरा ,रामलीला मैदान होते हुए नगर भ्रमण के उपरान्त अपने गन्तब्य पर पहुॅचकर सम्पन्न हो गयी। जुलूस मे आगे-आगे गगन भेदी पताके लहरा रहे थे। पीछे-पीछे दर्जनो की संख्या मे हाथी , घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। साथ मे राम भक्त हनुमान, मां काली का रूप, टावर पर चढ़ता युवक, शिव - पार्वती की मनमोहक झांकी,सीमा सुरक्षा करते जवान,राम दरबार समेत विभिन्न प्रकार की नयना भिराम झाकियां लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। जुलूस के दौरान भक्ति गीतो से पूरा नगर सराबोर रहा। वही लोक नृत्य गोड़उ , धोबउ नृत्य व डीजे के धुन पर थिरकते युवको की टोली समा बॉध रही थी। इस दौरान विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा प्रस्तुत हैरतंगेज कारनामो को देख लोग दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर थे। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो से पुरुष , महिलायें बच्चो का हुजूम उमड़ पड़ा था । लोग सड़क के किनारे व घरो के छतो पर से जुलूस को देख रहे थे। जुलूस के आने जाने मे कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने जगह जगह लकड़ी की बल्ली गाड़कर नगर के कुछ मार्गो से लोगो के आवागमन पर रोक लगा दी थी। सुरक्षा ब्यवस्था के मद्दे नजर जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे। जुलूस मे मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौबे, आप पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, पूर्वमंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान , भाजपा नेत्री रीना राव,महामंत्री राजेश वर्मा आदि एवं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधुलाला, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रशान्त जायसवाल मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/ सभासद निलेश दीपू , दीपक गुप्ता , जयप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आदि समेत हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे। बिल्थरारोड। एतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। नगर मे चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर । जुलूस मे एहतियात के तौर पर एसपी ओमवीर सिंह, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश यादव , क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर , एसडीएम बिल्थरारोड शरद चौधरी , तहसीलदार , नायब तहसीलदार बिल्थरारोड, उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक, सीयर चौकी प्रभारी नीरज कुमार यादव के अलावा 10 प्रभारी निरीक्षक , 150 कान्सटेबल , 2 प्लाटून पीएसी , 10 महिला पुलिस , चार ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड का एक दास्ता , अश्रु दास्ता जुलूस के साथ पुरे समय नगर मे चक्रमण करते रहे। बिल्थरारोड। महावीरी झंडा जुलूस में आने वाले आगंतुकों के लिए पूर्व मंत्री छट्ठू राम द्वारा खाने प्रबंध किया गया था। वहीं सपा नेता राजेश पासवान द्वारा भी भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही दीपक कुमार यादव और अन्य लोगों द्वारा लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था किया गया था।
हर्षौल्लास के साथ निकाला गया बेल्थरारोड में महावीरी झंडा जुलूस, पुलिस अधीक्षक सह बिल्थरारोड , बलिया । नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 2 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया। मानस मंदिर महावीरी झंडा जुलूस का शुभारम्भ समाजसेवी एवं भाजपा नेता योगेश्वर सिंह, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया, वहीं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा जुलूस का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह एवं भाजपा नेता रंजन कुमार ने फीता काटकर किया। जुलूस मे घोड़े ,ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, गानों के धुन पर युवाओ की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा हैरतंगेज कारनामे लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस के सकुशल समपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर के महावीरी झण्डा समिति यूनाइटेड क्लब की जुलूस युनाइटेड क्लब से प्रस्थान कर रेलवे चौराहा पहुंचने के उपरान्त मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति की जुलूस
आगे आगे चलने लगी तथा यूनाइटेड क्लब की जुलूस पीछे पीछे लग गयी। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से चौधरी चरण सिंह तिराहा, बस स्टेशन ,बीचला पोखरा ,रामलीला मैदान होते हुए नगर भ्रमण के उपरान्त अपने गन्तब्य पर पहुॅचकर सम्पन्न हो गयी। जुलूस मे आगे-आगे गगन भेदी पताके लहरा रहे थे। पीछे-पीछे दर्जनो की संख्या मे हाथी , घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। साथ मे राम भक्त हनुमान, मां काली का रूप, टावर पर चढ़ता युवक, शिव - पार्वती की मनमोहक झांकी,सीमा सुरक्षा करते जवान,राम दरबार समेत विभिन्न प्रकार की नयना भिराम झाकियां लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। जुलूस के दौरान भक्ति गीतो से पूरा नगर सराबोर रहा। वही लोक नृत्य गोड़उ , धोबउ नृत्य व डीजे के धुन पर थिरकते युवको की टोली समा बॉध रही थी। इस दौरान विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा प्रस्तुत हैरतंगेज कारनामो को देख लोग दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर थे। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो से पुरुष ,
महिलायें बच्चो का हुजूम उमड़ पड़ा था । लोग सड़क के किनारे व घरो के छतो पर से जुलूस को देख रहे थे। जुलूस के आने जाने मे कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने जगह जगह लकड़ी की बल्ली गाड़कर नगर के कुछ मार्गो से लोगो के आवागमन पर रोक लगा दी थी। सुरक्षा ब्यवस्था के मद्दे नजर जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे। जुलूस मे मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौबे, आप पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, पूर्वमंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान , भाजपा नेत्री रीना राव,महामंत्री राजेश वर्मा आदि एवं यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधुलाला, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रशान्त जायसवाल मन्टू, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष/ सभासद निलेश दीपू , दीपक गुप्ता , जयप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आदि समेत हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।
बिल्थरारोड। एतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। नगर मे चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर । जुलूस मे एहतियात के तौर पर एसपी ओमवीर सिंह, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश यादव , क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर , एसडीएम बिल्थरारोड शरद चौधरी , तहसीलदार , नायब तहसीलदार बिल्थरारोड, उभांव इंस्पेक्टर दिनेश पाठक, सीयर चौकी प्रभारी नीरज कुमार यादव के अलावा 10 प्रभारी निरीक्षक , 150 कान्सटेबल , 2 प्लाटून पीएसी , 10 महिला पुलिस , चार ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड का एक दास्ता , अश्रु दास्ता जुलूस के साथ पुरे समय नगर मे चक्रमण करते रहे। बिल्थरारोड। महावीरी झंडा जुलूस में आने वाले आगंतुकों के लिए पूर्व मंत्री छट्ठू राम द्वारा खाने प्रबंध किया गया था। वहीं सपा नेता राजेश पासवान द्वारा भी भोजन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही दीपक कुमार यादव और अन्य लोगों द्वारा लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था किया गया था।
- इंदौली पुल के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, दोस्तों से पूछताछ; जांच में जुट इंदौली पुल के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, दोस्तों से पूछताछ; जांच में जुटी पुलिस बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली पुल के पास नहर में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के लिलहवा धर्मपुर गांव निवासी रणजीत कुमार पुत्र राम विलास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रणजीत 18 सितंबर से लापता था। उसके घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि रणजीत अपनी बाइक की मरम्मत कराने के लिए मैकेनिक के संपर्क में था। परिजनों के मुताबिक बाइक की मरम्मत का करीब 22 हजार रुपये खर्च आया था और इसी सिलसिले में वह दोस्तों के साथ घर से निकला था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रणजीत को उसके दोस्तों के साथ बेल्थरारोड की ओर जाते देखा गया था। बाद में इंदौली क्षेत्र में नहर के पास उसके नहर में गिरने की बात सामने आई। हालांकि रणजीत की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हत्या की चर्चा भी, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों की ओर से हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक वास्तव में नहर में स्वयं गिरा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है। उभांव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया। शव को कब्जे में लेकर मधुबन पुलिस को सौंप दिया गया है। मधुबन थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही रणजीत की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मृतक के साथ रहे दोस्तों और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।3
- Post by SONI DEVI1
- गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार से भानु प्रकाश पांडे हुए नामित सदस्य जिला मऊ से गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार से नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डे का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों का स्वागत बढुवा गोदाम से शुरू होकर महाकवि पंडित श्याम नारायण पांडे के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उसके उपरांत गाड़ियों का काफिला गृहस्थ प्लाजा स्थित सभागार में पहुंचा जहां पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला, अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ से भानु प्रकाश पांडे का स्वागत किया। कार्यक्रम को आगे शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलन अतिथिओं द्वारा किया गया।सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के बाद भानु प्रकाश ने भाव विभोर होकर सबका आभार व्यक्त किया तथा अपने कर्तव्यों को आत्मसात करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। गौ रक्षा विभाग कानपुर प्रांत की उपाध्यक्ष तथा गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू गुप्ता ने भी अपने उद्बोधन में गाय की महत्ता तथा उपयोगिता का महत्व बताया मुख्य अतिथि प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में उपस्थित सभी जनमानस को बहुत अधिक मात्रा में प्रभावित किया दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सम्मोहित कर लिया। जमीन से जुड़ी हुई बातें लोगों को बहुत प्रभावित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष सिंह ने अपने उद्बोधन में ग्रामीण जीवन तथा वर्तमान में जो अंधदौड है उसके दुष्प्रभाव को बहुत प्रभावी तरीके से उनको इंगित किया। उनका उद्बोधन बहुत ही सारगर्भित रहा। उन्होंने भानु प्रकाश पांडे की ।प्रशंसा करते हुए उनको उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।1
- मऊ में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग मऊ में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग मऊ में मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार काम करने के बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी और नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने आशा कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।1
- ग्राम विकास की जरूरतों और प्राथमिकताओं की पहचान जरूरी : रमेश चंद्र सिंह ग्राम परिदृश्य निर्माण व GPDP प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण मऊ। भगवान मानव कल्याण समिति द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत नारी संघ की अगुआ सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन ग्राम परिदृश्य निर्माण और ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को गांव की वास्तविक जरूरतों, समस्याओं, उपलब्ध संसाधनों और विकास की प्राथमिकताओं की पहचान करने का अभ्यास कराया गया। संस्था प्रमुख रमेश चंद्र सिंह ने GPDP की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करने से पहले गांव की वास्तविक स्थिति और समुदाय की आवश्यकताओं को समझना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक एवं संसाधन मानचित्र तैयार कर गांव की विभिन्न बस्तियों, सार्वजनिक स्थलों, उपलब्ध संसाधनों तथा प्रमुख समस्याओं को चिन्हित किया। इसके बाद समस्याओं और आवश्यकताओं की प्राथमिकता तय करने के लिए PRA (Participatory Rural Appraisal) गतिविधि कराई गई। सामूहिक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह समझने का प्रयास किया कि गांव के विकास से जुड़े किन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ ग्राम पंचायत के समक्ष रखा जाना चाहिए। प्रशिक्षण में बताया गया कि GPDP केवल पंचायत स्तर की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ग्राम सभा और समुदाय की सक्रिय भागीदारी इसके लिए महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्थानीय समस्याओं को विकास योजना से जोड़ने पर चर्चा की। इस दौरान प्रेमा, मिथिलेश, चंदा, किरन, लालमती, आरवती, पूनम, संजू, मंजू, नीलम सहित नारी संघ की अगुआ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को स्थानीय लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सामुदायिक भागीदारी और ग्राम विकास की योजना प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया।2
- शिवपाल यादव का कार्यक्रम में संसद रमाशंकर राजभर को मंच पर नहीं मिला स्थान शिवपाल यादव का कार्यक्रम में संसद रमाशंकर राजभर को मंच पर नहीं मिला स्थान। जिसका वीडियो हो रहा हैं वायरल1
- लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुआ सपा का PDA रथ, सियासी हलचल तेज लखनऊ। समाजवादी पार्टी का PDA रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गया। PDA के जरिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को धार देने की कोशिश के बीच इस रथ यात्रा पर सियासी निगाहें टिकी हैं। रायबरेली में यात्रा का अगला पड़ाव और संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली डबल डेकर बस, 9 लोगों की जलकर मौत!1