Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुआ सपा का PDA रथ, सियासी हलचल तेज लखनऊ। समाजवादी पार्टी का PDA रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गया। PDA के जरिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को धार देने की कोशिश के बीच इस रथ यात्रा पर सियासी निगाहें टिकी हैं। रायबरेली में यात्रा का अगला पड़ाव और संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
विनय कुमार श्रीवास्तव
लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुआ सपा का PDA रथ, सियासी हलचल तेज लखनऊ। समाजवादी पार्टी का PDA रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गया। PDA के जरिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को धार देने की कोशिश के बीच इस रथ यात्रा पर सियासी निगाहें टिकी हैं। रायबरेली में यात्रा का अगला पड़ाव और संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ में हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार मऊ में हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी नीरज कुमार उर्फ टाइगर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी मधुबन के दुबारी मोड़ पर आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा रहे मौजूद मऊ । सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नामित नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा आज मधुबन के दुबारी मोड़ पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं मनोरंजक तरीके से दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक मधुबन श्री रामविलास चौहान उपस्थित रहे।नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपने अभिनय एवं संवादों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा हर घर जल योजना सहित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य एवं पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। कलाकारों ने नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से यह भी बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होना जरूरी है। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा पात्र होने पर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं एवं उनके लाभ की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती है। विधायक ने कहा कि नुक्कड़ नाटक लोक संवाद का प्रभावी माध्यम है। अभिनय और संवाद के जरिए कठिन विषयों को भी आमजन तक सरल भाषा में पहुंचाया जा सकता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई तथा उन्हें पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को सराहा। आयोजन का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना रहा। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नामित टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र घोसी में भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।4
- गाजीपुर जिला मुख्यालय पर आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी द्वारा “सम्पूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। गाजीपुर जिला मुख्यालय पर आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी द्वारा “सम्पूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से दिया गया है। ज्ञापन में SC, ST, OBC, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व से जुड़े कुल 24 प्रमुख मांगों को रखा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में वंचित वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रमुख मांगों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, SC, ST और OBC के लिए प्रभावी प्रतिनिधित्व, जाति जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम तथा उनकी वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक और पारदर्शी आकलन शामिल है। ज्ञापन में उच्च न्यायपालिका में SC, ST और OBC का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, OBC क्रीमी लेयर की आय सीमा की समीक्षा करने तथा SC, ST और OBC को सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण देने की भी मांग की गई है। इसके अलावा ज्ञापन में सरकारी ठेकों और सरकारी खरीद में आरक्षण, निजी क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व, बैकलॉग पदों को भरने, सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नियुक्ति देने और सीवर-सैप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह बंद करने जैसी मांगें भी शामिल हैं। ज्ञापन में SC-ST Act के मामलों में मुआवजा बढ़ाने, छात्रवृत्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने, नए छात्रावासों के निर्माण और वंचित समाजों की मीडिया में भागीदारी बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। आंदोलनकारियों ने 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन से जुड़े मुकदमों को वापस लेने और विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा बजट में SC, ST और OBC सहित वंचित वर्गों की आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है। अब देखना होगा कि ज्ञापन में उठाई गई इन 24 मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार तथा संबंधित संवैधानिक संस्थाओं की ओर से क्या कार्रवाई होती है। रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध Neelam Express बात सच की ....1
- इंदौली पुल के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, दोस्तों से पूछताछ; जांच में जुट इंदौली पुल के पास नहर में मिला लापता युवक का शव, दोस्तों से पूछताछ; जांच में जुटी पुलिस बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली पुल के पास नहर में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के लिलहवा धर्मपुर गांव निवासी रणजीत कुमार पुत्र राम विलास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रणजीत 18 सितंबर से लापता था। उसके घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि रणजीत अपनी बाइक की मरम्मत कराने के लिए मैकेनिक के संपर्क में था। परिजनों के मुताबिक बाइक की मरम्मत का करीब 22 हजार रुपये खर्च आया था और इसी सिलसिले में वह दोस्तों के साथ घर से निकला था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रणजीत को उसके दोस्तों के साथ बेल्थरारोड की ओर जाते देखा गया था। बाद में इंदौली क्षेत्र में नहर के पास उसके नहर में गिरने की बात सामने आई। हालांकि रणजीत की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हत्या की चर्चा भी, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों की ओर से हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक वास्तव में नहर में स्वयं गिरा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है। उभांव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया। शव को कब्जे में लेकर मधुबन पुलिस को सौंप दिया गया है। मधुबन थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही रणजीत की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मृतक के साथ रहे दोस्तों और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।3
- GHAZIPUR CRIME NEWS. गाजीपुर जमानिया में पुलिस ने सिंचाई विभाग के कमरे में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल: गाजीपुर, सिंचाई विभाग का एक कमरा। बरामदगी: 9 देशी तमंचे, अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल। गिरफ्तार आरोपी: पन्ना लाल बिंद, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय, और सोनू बिंद। GHAZIPUR CRIME NEWS. गाजीपुर जमानिया में पुलिस ने सिंचाई विभाग के कमरे में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल: गाजीपुर, सिंचाई विभाग का एक कमरा। बरामदगी: 9 देशी तमंचे, अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल। गिरफ्तार आरोपी: पन्ना लाल बिंद, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय, और सोनू बिंद।2
- 27 सितंबर को मऊ में गरजेगी अपनी जनता पार्टी: ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’ को लेकर गाजीपुर में रणनीति तैयार स्वामी प्रसाद मौर्य के आह्वान पर गाजीपुर से सैकड़ों वाहनों का काफिला करेगा मऊ कूच, पार्टी पदाधिकारियों ने कसी कमर कासिमाबाद (गाजीपुर): अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर 2026 (रविवार) को मऊ जनपद के स्वयंवर मैरिज हॉल में विशाल “संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली” का आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार आयोजित इस महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गाजीपुर इकाई ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले भर से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मऊ कूच करने की तैयारी में हैं। कुशवाहा भवन पर एकत्रित होगा संयुक्त काफिला आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए अपनी जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह ठीक 10:30 बजे गाजीपुर जनपद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कासिमाबाद तहसील के मुख्य गेट के सामने स्थित कुशवाहा भवन (पार्टी कार्यालय) पर एकत्र होंगे। यहाँ से सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहनों का विशाल संयुक्त काफिला मऊ के लिए रवाना होगा। हैदरा टोल टैक्स पर होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि कासिमाबाद से प्रस्थान करने के बाद पार्टी का काफिला हैदरा टोल टैक्स पहुँचेगा। वहाँ गाजीपुर की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन करेगी। इसके उपरांत सभी साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एक साथ रैली स्थल 'स्वयंवर मैरिज हॉल, मऊ' में प्रवेश करेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में मऊ पहुँचेंगे कार्यकर्ता इस रैली में गाजीपुर जनपद का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में होगा। मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राम ध्यान कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाहा तथा उमेश कुशवाहा सहित कई प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के काफिले का नेतृत्व करेंगे। संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए हुंकार पार्टी पदाधिकारियों ने साझा बयान में कहा कि यह रैली वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिदृश्य में हाशिए पर खड़े लोगों के हक, अधिकार और संविधान के सम्मान को पुनर्स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यकर्ताओं ने "अधिकारों की रक्षा के लिए, संविधान के सम्मान में, गाजीपुर के साथी उतरेंगे मैदान में" के संकल्प के साथ अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मऊ पहुँचने की अपील की है। किसी भी असुविधा या समन्वय के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर संपर्क सूत्र जिला मीडिया प्रभारी (8076305917) भी जारी किया है।1
- मऊ शहर को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, ईओ मणि शंकर तिवारी ने दी जानकारी मऊ शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मणि शंकर तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मऊ शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है।1
- मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार हत्या के मामले में था वांछित, तमंचा-कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद मऊ। हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ टाइगर को चिरैयाकोट पुलिस व स्वाट टीम ने गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अभियुक्त के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर नीरज को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ टाइगर (27) गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सराय धनेश गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को अनीश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में नीरज वांछित था। मामला चिरैयाकोट थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/2026 से संबंधित है। पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है।3
- मेरे दिल मे जो दूसरी औरते है, उन्हें तुम तंग नही करोगी.... हास्य-व्यंग्य के कवि प्रदीप महाजन जी का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। मेरे दिल मे जो दूसरी औरते है, उन्हें तुम तंग नही करोगी.... हास्य-व्यंग्य के कवि प्रदीप महाजन जी का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की .... थमनेल 16:91