27 सितंबर को मऊ में गरजेगी अपनी जनता पार्टी: ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’ को लेकर गाजीपुर में रणनीति तैयार स्वामी प्रसाद मौर्य के आह्वान पर गाजीपुर से सैकड़ों वाहनों का काफिला करेगा मऊ कूच, पार्टी पदाधिकारियों ने कसी कमर कासिमाबाद (गाजीपुर): अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर 2026 (रविवार) को मऊ जनपद के स्वयंवर मैरिज हॉल में विशाल “संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली” का आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार आयोजित इस महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गाजीपुर इकाई ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले भर से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मऊ कूच करने की तैयारी में हैं। कुशवाहा भवन पर एकत्रित होगा संयुक्त काफिला आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए अपनी जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह ठीक 10:30 बजे गाजीपुर जनपद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कासिमाबाद तहसील के मुख्य गेट के सामने स्थित कुशवाहा भवन (पार्टी कार्यालय) पर एकत्र होंगे। यहाँ से सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहनों का विशाल संयुक्त काफिला मऊ के लिए रवाना होगा। हैदरा टोल टैक्स पर होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि कासिमाबाद से प्रस्थान करने के बाद पार्टी का काफिला हैदरा टोल टैक्स पहुँचेगा। वहाँ गाजीपुर की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन करेगी। इसके उपरांत सभी साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एक साथ रैली स्थल 'स्वयंवर मैरिज हॉल, मऊ' में प्रवेश करेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में मऊ पहुँचेंगे कार्यकर्ता इस रैली में गाजीपुर जनपद का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में होगा। मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राम ध्यान कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाहा तथा उमेश कुशवाहा सहित कई प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के काफिले का नेतृत्व करेंगे। संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए हुंकार पार्टी पदाधिकारियों ने साझा बयान में कहा कि यह रैली वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिदृश्य में हाशिए पर खड़े लोगों के हक, अधिकार और संविधान के सम्मान को पुनर्स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यकर्ताओं ने "अधिकारों की रक्षा के लिए, संविधान के सम्मान में, गाजीपुर के साथी उतरेंगे मैदान में" के संकल्प के साथ अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मऊ पहुँचने की अपील की है। किसी भी असुविधा या समन्वय के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर संपर्क सूत्र जिला मीडिया प्रभारी (8076305917) भी जारी किया है।

- GHAZIPUR CRIME NEWS. गाजीपुर जमानिया में पुलिस ने सिंचाई विभाग के कमरे में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल: गाजीपुर, सिंचाई विभाग का एक कमरा। बरामदगी: 9 देशी तमंचे, अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल। गिरफ्तार आरोपी: पन्ना लाल बिंद, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय, और सोनू बिंद। GHAZIPUR CRIME NEWS. गाजीपुर जमानिया में पुलिस ने सिंचाई विभाग के कमरे में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल: गाजीपुर, सिंचाई विभाग का एक कमरा। बरामदगी: 9 देशी तमंचे, अर्द्धनिर्मित असलहे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल। गिरफ्तार आरोपी: पन्ना लाल बिंद, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय, और सोनू बिंद।2
- लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हुआ सपा का PDA रथ, सियासी हलचल तेज लखनऊ। समाजवादी पार्टी का PDA रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गया। PDA के जरिए सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को धार देने की कोशिश के बीच इस रथ यात्रा पर सियासी निगाहें टिकी हैं। रायबरेली में यात्रा का अगला पड़ाव और संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- मऊ में हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार मऊ में हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी नीरज कुमार उर्फ टाइगर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- एम्ब्रोसिया एकेडमी ताजपुर सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा जानकारी देते सड़क सुरक्षा यातायात , नारी शक्ति मिशन एवं साइबर सेल के नियमों विद्यालय प्रबंधक अरविंद सिंह द्वारा अधिकारियों को सम्मानित करते हैं1
- हर हर गंगे 🙏हर हर महादेव 🙏🙏 विश्वनाथ जी के दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे रवि राज 🙏 हर हर गंगे 🙏हर हर महादेव 🙏🙏 विश्वनाथ जी के दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे रवि राज 🙏1
- CJP का बड़ा आंदोलन शुरू होने वाला है अभिजीत दीपके का बड़ा बयान #cjp #cjpprotest #abhijitdipke #viralvideos #awaazebharat1
- मेरे दिल मे जो दूसरी औरते है, उन्हें तुम तंग नही करोगी.... हास्य-व्यंग्य के कवि प्रदीप महाजन जी का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। मेरे दिल मे जो दूसरी औरते है, उन्हें तुम तंग नही करोगी.... हास्य-व्यंग्य के कवि प्रदीप महाजन जी का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की .... थमनेल 16:91
- मऊ शहर को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, ईओ मणि शंकर तिवारी ने दी जानकारी मऊ शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मणि शंकर तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मऊ शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है।1
- चंदौली के सकलडीहा जनता की समस्या सुनते हुए सकलडीहा एसडीम आकांक्षा सिंह1