logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीग, 27 जुलाई :- राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग में संतों और गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर मयंक मनीष को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डीग जिले के ज़ड़खोड़ गौधाम के तत्वाधान और गौ रक्षक दल के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान, साधु संतों और गौ भक्तों ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति, राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संवर्धन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई है। साधु संतों और गौ सेवा सम्मान अभियान के लिए गौ भक्तों ने तीन लाख साठ हजार हस्ताक्षर की प्रतियाँ भी जिला कलेक्टर को सौंपी। इस दौरान डीग जिले के गौ रक्षक दल और गौ भक्त व साधु संत भजन कीर्तन करते हुए लक्ष्मण मंदिर से लोहा मंडी होते हुए पैदल नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे। पैदल भ्रमण में बजरंग दल द्वारा लायी गयी कामधेनु गाय भी शामिल रही। इस अवसर पर श्री ज़ड़खोड़ गौधाम के व्यवस्थापक श्री तारा बाबा, कामा के नृसिंह मंदिर के संत धनंजय महाराज, सज्जन दास जी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष भूरी सिंह और ज़ड़खोड़ गोधाम के बटुक विद्यार्थी आदि सहित संत समाज और गौ भक्त व गौ रक्षक मौजूद रहे।

1 day ago
user_Amardeep sain ripoter
Amardeep sain ripoter
Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
1 day ago

डीग, 27 जुलाई :- राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग में संतों और गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर मयंक मनीष को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डीग जिले के ज़ड़खोड़ गौधाम के तत्वाधान और गौ रक्षक दल के

नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान, साधु संतों और गौ भक्तों ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति, राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संवर्धन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई है। साधु संतों और गौ सेवा सम्मान अभियान के लिए गौ

भक्तों ने तीन लाख साठ हजार हस्ताक्षर की प्रतियाँ भी जिला कलेक्टर को सौंपी। इस दौरान डीग जिले के गौ रक्षक दल और गौ भक्त व साधु संत भजन कीर्तन करते हुए लक्ष्मण मंदिर से लोहा मंडी होते हुए पैदल नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे। पैदल भ्रमण में बजरंग दल द्वारा लायी

गयी कामधेनु गाय भी शामिल रही। इस अवसर पर श्री ज़ड़खोड़ गौधाम के व्यवस्थापक श्री तारा बाबा, कामा के नृसिंह मंदिर के संत धनंजय महाराज, सज्जन दास जी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष भूरी सिंह और ज़ड़खोड़ गोधाम के बटुक विद्यार्थी आदि सहित संत समाज और गौ भक्त व गौ रक्षक मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दिल्ली पुलिस अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप मुझे कहा गया कि में उन्हें अपराधी घोषित करु दिल्ली पुलिस अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप मुझे कहा गया कि में उन्हें अपराधी घोषित करु
    1
    दिल्ली पुलिस अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप मुझे कहा गया कि में उन्हें अपराधी घोषित करु
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप मुझे कहा गया कि में उन्हें अपराधी घोषित करु
    user_SAHAB HUSAIN
    SAHAB HUSAIN
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • _मुख्यमंत्री का डीग दौरा_ *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना* *प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की* *श्रद्धालुओं को किया प्रसादी वितरण, प्याऊ पर की जल सेवा* *‘गिरिराज महाराज की जय’ से गूंजा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग* अमर दीप सेन डीग, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूंछरी में प्याऊ पर जल सेवा की तथा भक्तों को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाएं और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते हैं। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
    4
    _मुख्यमंत्री का डीग दौरा_
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना*
*प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की*
*श्रद्धालुओं को किया प्रसादी वितरण, प्याऊ पर की जल सेवा*
*‘गिरिराज महाराज की जय’ से गूंजा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग* 
अमर दीप सेन डीग, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूंछरी में प्याऊ पर जल सेवा की तथा भक्तों को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाएं और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते हैं। 
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा, नाचते हुए दिखे मुड़िया संत गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम से निकल निकल रही मुड़िया शोभा यात्रा हजारों संत और भक्त हुए शामिल ढोलक मृदंग , झांझ मंजीरा बजाते नाचते गाते निकल रही है यात्रा 470वा मुड़िया शोभा यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है रिपोर्ट...राजू कश्यप रेखा शर्मा निखिल शर्मा
    1
    गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा, नाचते हुए दिखे मुड़िया संत
गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर धूमधाम से निकल निकल रही मुड़िया शोभा यात्रा 
हजारों संत और भक्त हुए शामिल 
ढोलक मृदंग , झांझ मंजीरा बजाते नाचते गाते निकल रही है यात्रा 
470वा मुड़िया शोभा यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है
रिपोर्ट...राजू कश्यप रेखा शर्मा निखिल शर्मा
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुड़िया मैला में मर्यादा हुई शर्मसार तीर्थ नगरी में लगे अश्लील ठुमके पवित्र धरती गोवर्धन में मुड़िया मैला सवालों के घेरे में गोवर्धन मुड़िया मेले में अश्लील डांस से आहत हुई भक्तों की भावनाएं गोवर्धन से इस वक्त की बड़ी खबर। आस्था की धरती पर मर्यादा शर्मसार। मुड़िया मेले में परिक्रमा के नाम पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल। सवाल ये है कि प्रशासन आखिर चुप क्यों है देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु भक्ति भाव से गोवर्धन की परिक्रमा करने आते हैं। लेकिन मुड़िया मेले में परिक्रमा में लगे प्याऊ और मंचों पर हर साल अश्लील नृत्य का आरोप लगता है। श्रद्धालुओं का सवाल है - क्या ऐसे फूहड़ डांस परिक्रमा की शोभा बढ़ाते हैं? क्या ये भक्ति है या भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़? आरोप ये भी है कि प्याऊ संचालक हर साल मेले में इस तरह के कार्यक्रम करवाते हैं। लेकिन प्रशासन रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है आस्था के मेले में अश्लीलता। प्रशासन की चुप्पी और जनता का गुस्सा। गोवर्धन मुड़िया मेला अब सवालों के घेरे में है। गोवर्धन: मुड़िया मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल | श्रद्धालु बोले- प्रशासन नाकाम | परिक्रमा की मर्यादा हुई तार-तार` गोवर्धन मुड़िया मेला: प्रशासन नाकाम, जनता बेलगाम, परिक्रमा मार्ग पर अश्लील डांस आस्था हुई शर्मसार: गोवर्धन में प्याऊ संचालकों ने करवाया अश्लील नृत्य भक्तों में आक्रोश
    1
    मुड़िया मैला में मर्यादा हुई शर्मसार 

तीर्थ नगरी में लगे अश्लील ठुमके 

पवित्र धरती गोवर्धन में मुड़िया मैला सवालों के घेरे में 
गोवर्धन मुड़िया मेले में अश्लील डांस से आहत हुई भक्तों की भावनाएं
गोवर्धन से इस वक्त की बड़ी खबर। आस्था की धरती पर मर्यादा शर्मसार। मुड़िया मेले में परिक्रमा के नाम पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल। सवाल ये है कि प्रशासन आखिर चुप क्यों है
देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु भक्ति भाव से गोवर्धन की परिक्रमा करने आते हैं। लेकिन मुड़िया मेले में परिक्रमा में लगे प्याऊ और मंचों पर हर साल अश्लील नृत्य का आरोप लगता है।
श्रद्धालुओं का सवाल है - क्या ऐसे फूहड़ डांस परिक्रमा की शोभा बढ़ाते हैं? क्या ये भक्ति है या भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़?
आरोप ये भी है कि प्याऊ संचालक हर साल मेले में इस तरह के कार्यक्रम करवाते हैं। लेकिन प्रशासन रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है
आस्था के मेले में अश्लीलता। प्रशासन की चुप्पी और जनता का गुस्सा। गोवर्धन मुड़िया मेला अब सवालों के घेरे में है।
गोवर्धन: मुड़िया मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल | श्रद्धालु बोले- प्रशासन नाकाम | परिक्रमा की मर्यादा हुई तार-तार`
गोवर्धन मुड़िया मेला: प्रशासन नाकाम, जनता बेलगाम, परिक्रमा मार्ग पर अश्लील डांस
आस्था हुई शर्मसार: गोवर्धन में प्याऊ संचालकों ने करवाया अश्लील नृत्य भक्तों में आक्रोश
    user_Rajesh lawaniya
    Rajesh lawaniya
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट
    1
    गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश

मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट
    user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    Local News Reporter Govardhan, Mathura•
    15 hrs ago
  • पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध प्रदर्शन मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद 40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे बाइट ग्रामवासी पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध प्रदर्शन मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद 40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे बाइट ग्रामवासी
    1
    पाली 
रिपोर्टर राजेश चौधरी 

40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें

 ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध  प्रदर्शन

 मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव  नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद  40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे 

बाइट
ग्रामवासी
पाली 
रिपोर्टर राजेश चौधरी 
40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें
ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध  प्रदर्शन
मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव  नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद  40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे 
बाइट
ग्रामवासी
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर गिरिराज परिक्रमा को आए राजस्थान के सीएम भजन लाल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कान के मुख्यमंत्री भजनलाल अपने कबीले के साथ गिरिराज परिक्रमा में आए और उन्होंने पैदल परिक्रमा लगाई शादी उनके समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया
    1
    गुरु पूर्णिमा पर गिरिराज परिक्रमा को आए राजस्थान के सीएम भजन लाल 
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कान के मुख्यमंत्री भजनलाल अपने कबीले के साथ गिरिराज परिक्रमा में आए और उन्होंने पैदल परिक्रमा लगाई शादी उनके समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं उनका  स्वागत किया
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • डीग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पूंछरी। अमर दीप सेन डीग गिर्राज गोवर्धन पर्वत की हेलीकॉप्टर से दी परिक्रमा। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने की सीएम की अगवानी। इंदिरा बेटी ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेफ हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लगाए गए प्याऊ भण्डारे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़। सीएम भजन लाल शर्मा श्रद्धालुओं को पिला रहे हैं पानी । हर वर्ष सीएम भजनलाल शर्मा मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगाते हैं प्याऊ । IG डॉ. प्रीति चंद्रा, DM मंयक मनीष, SP कांबले शरण गोपीनाथ अधिकारी हैं साथ।
    4
    डीग 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पूंछरी।
अमर दीप सेन डीग गिर्राज गोवर्धन पर्वत की हेलीकॉप्टर से दी परिक्रमा।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने की सीएम की अगवानी।
इंदिरा बेटी ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेफ हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लगाए गए प्याऊ भण्डारे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
सीएम भजन लाल शर्मा श्रद्धालुओं को पिला रहे हैं पानी ।
हर वर्ष सीएम भजनलाल शर्मा मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगाते हैं प्याऊ ।
IG डॉ. प्रीति चंद्रा, DM मंयक मनीष, SP कांबले शरण गोपीनाथ अधिकारी हैं साथ।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.