गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट
गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट
- गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट1
- goverdhan parikrama me shradhalu dance karte hue najar aye goverdhan parikrama mudiya purnima1
- हेडलाइन: मुड़िया पूर्णिमा मेले में एनएससी कमांडो ग्रुप ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं को दिया सहयोग समाचार: गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान एनएससी कमांडो ग्रुप के स्वयंसेवकों ने सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। कमांडो ग्रुप के सदस्यों ने भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने ग्रुप की सेवा भावना और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की। हेडलाइन: मुड़िया पूर्णिमा मेले में एनएससी कमांडो ग्रुप ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं को दिया सहयोग समाचार: गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान एनएससी कमांडो ग्रुप के स्वयंसेवकों ने सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। कमांडो ग्रुप के सदस्यों ने भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने ग्रुप की सेवा भावना और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की।1
- _मुख्यमंत्री का डीग दौरा_ *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना* *प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की* *श्रद्धालुओं को किया प्रसादी वितरण, प्याऊ पर की जल सेवा* *‘गिरिराज महाराज की जय’ से गूंजा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग* अमर दीप सेन डीग, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूंछरी में प्याऊ पर जल सेवा की तथा भक्तों को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाएं और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते हैं। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।4
- पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध प्रदर्शन मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद 40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे बाइट ग्रामवासी पाली रिपोर्टर राजेश चौधरी 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में आई दरारें ग्राम पासी बैठे धरने पर किया विरोध प्रदर्शन मारवाड़ जंक्शन के दूदोड। गांव नदी पर बने 40 लाख रुपए की लागत से बने पुल में अनेक जगहों पर दरारें आने और पुल के धस जाने पर ग्राम वासियों ने पुल पर बैठकर रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया, घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का आरोप लगाया ,ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक केसाराम चौधरी एवं सार्वजनिक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,ग्राम वासियों ने बताया कि मात्र चार महीने बाद 40 लाख की लागत से बना यह पुल जगह-जगह से टूट चुका और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इस पुल पर हर मिनट वाहनों का आना-जाना रहता है और खतरा हर समय मंडरा रहा विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी सम्मिलित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे बाइट ग्रामवासी1
- हल्की बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, कस्बे में बाढ़ जैसे हालात एमडी शौकीन खान संवादाता डीग जलभराव से त्रस्त जनता का फूटा गुस्सा, खुले नालों में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर, स्कूली बच्चों व व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें बृज नगर कस्बे में मानसून की हल्की बारिश ने ही स्थानीय नगर पालिका प्रशासन के दावों और मानसून तैयारियों का जनाजा निकाल कर रख दिया है। महज कुछ घंटों की रिमझिम फुहारों के बाद पूरा कस्बा जलमग्न हो गया, जिससे नगर पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। मुख्य रास्तों और बाजारों में घुटनों तक पानी भर जाने के कारण स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का गुस्सा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा है। सड़कों पर हुए भारी जलभराव का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे इसी गंदे और बदबूदार पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पानी के तेज बहाव और जलभराव के कारण बच्चों के फिसलकर गिरने का डर लगातार बना रहता है सड़कों पर जमा पानी के कारण सबसे बड़ा खतरा राहगीरों की जान पर बन आया है। नगर पालिका क्षेत्र में कई मुख्य नालों और नालियों को खुला छोड़ दिया गया है। जलभराव के चलते ये खुले नाले दिखाई नहीं देते, जिसके राहगीर और दुपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदार परेशान, व्यापार पूरी तरह ठपमुख्य बाजार, बस स्टैंड मार्ग सहित कई व्यापारिक क्षेत्रों में पानी भर जाने से दुकानदारों को अपनी दुकानों तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई दुकानों के भीतर पानी घुस जाने से व्यापारियों का कीमती सामान खराब हो गया है। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे व्यापारियों का दैनिक कारोबार ठप हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा हर साल नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये का बजट ठिकाने लगाया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।1
- वृंदावन की राधा सुंदरम सोसायटी में बवाल! धरने पर बैठे समिति सदस्यों पर लगाए गए गंभीर आरोप, मचा हड़कंप 🎯 वैकल्पिक टाइटल राधा सुंदरम सोसायटी में दो गुट आमने-सामने! धरना स्थल पर लगे गंभीर आरोप वृंदावन की सोसायटी में विवाद गहराया, धरने पर बैठे लोगों पर बड़ा आरोप धरना या साजिश? राधा सुंदरम सोसायटी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज --- 🎙️ न्यूज़ स्क्रिप्ट एंकर इंट्रो: श्रीधाम वृंदावन की राधा सुंदरम सोसायटी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ओर समिति के कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोसायटी के दूसरे गुट के लोगों ने धरने पर बैठे सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रिपोर्ट: राधा सुंदरम सोसायटी में चल रहे विवाद के बीच दूसरे पक्ष ने धरना प्रदर्शन कर रहे समिति सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि आरोपों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर कायम हैं और मामले को लेकर सोसायटी में तनाव का माहौल बना हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संबंधित प्रशासन और सोसायटी प्रबंधन इस पूरे विवाद पर क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल मामले की जांच और दोनों पक्षों की बात सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। --- 📌 डिस्क्लेमर यह खबर संबंधित पक्षों के आरोपों और बयानों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच या आधिकारिक जानकारी सामने आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। #Hashtags #Vrindavan #RadhaSundaramSociety #BrajKiAawaz #RPRNewsTV #MathuraNews #BreakingNews #SocietyDispute #ViralNews #UttarPradesh #BrajNews1
- मुड़िया पूर्णिमा मेले में अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला द्वारा बादाम की ठंडाई व शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बादाम की ठंडाई एवं शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं को ठंडाई एवं शीतल जल वितरित कर सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्याम प्रताप सिंह (अध्यक्ष), छीतो बाबूजी (उमराया), अमर सिंह जी (प्रमुख, बुखरारी), बीरी सिंह जी (बरका), बीरी सिंह जी (नगला बृजा), भीमा प्रमुख जी, शंकर प्रधान जी, पप्पू पहलवान (अलवाई), ठाकुर बलवीर सिंह (देवपुरा, आगरा), भूप सिंह प्रधान (शहजादपुर), मूलचंद जी (कमई), धनीराम प्रधान (ड्रावली), राजेंद्र सिंह (गढ़ी दद्दी) तथा ठाकुर कृष्ण पाल सिंह(मामनखुर्द . बुलंदशहर) सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मुड़िया पूर्णिमा मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर "जय यदुवंश", "जय श्रीकृष्ण", "जय श्री राधे" एवं "गिर्राज महाराज की जय" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह सेवा पूरे मेले के दौरान निरंतर जारी रहेगी।2