logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_मुख्यमंत्री का डीग दौरा_ *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना* *प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की* *श्रद्धालुओं को किया प्रसादी वितरण, प्याऊ पर की जल सेवा* *‘गिरिराज महाराज की जय’ से गूंजा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग* अमर दीप सेन डीग, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूंछरी में प्याऊ पर जल सेवा की तथा भक्तों को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाएं और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते हैं। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Amardeep sain ripoter
Amardeep sain ripoter
Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

_मुख्यमंत्री का डीग दौरा_ *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना* *प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की* *श्रद्धालुओं को किया प्रसादी वितरण, प्याऊ पर की जल सेवा* *‘गिरिराज महाराज की जय’ से गूंजा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग* अमर दीप सेन डीग, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के

अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूंछरी में प्याऊ पर जल सेवा की तथा भक्तों को भंडारे

की प्रसादी का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाएं और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा

(गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते हैं। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

More news from Mathura and nearby areas
  • मुड़िया पूर्णिमा मेले में अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला द्वारा बादाम की ठंडाई व शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बादाम की ठंडाई एवं शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं को ठंडाई एवं शीतल जल वितरित कर सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्याम प्रताप सिंह (अध्यक्ष), छीतो बाबूजी (उमराया), अमर सिंह जी (प्रमुख, बुखरारी), बीरी सिंह जी (बरका), बीरी सिंह जी (नगला बृजा), भीमा प्रमुख जी, शंकर प्रधान जी, पप्पू पहलवान (अलवाई), ठाकुर बलवीर सिंह (देवपुरा, आगरा), भूप सिंह प्रधान (शहजादपुर), मूलचंद जी (कमई), धनीराम प्रधान (ड्रावली), राजेंद्र सिंह (गढ़ी दद्दी) तथा ठाकुर कृष्ण पाल सिंह(मामनखुर्द . बुलंदशहर) सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मुड़िया पूर्णिमा मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर "जय यदुवंश", "जय श्रीकृष्ण", "जय श्री राधे" एवं "गिर्राज महाराज की जय" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह सेवा पूरे मेले के दौरान निरंतर जारी रहेगी।
    2
    मुड़िया पूर्णिमा मेले में अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला द्वारा बादाम की ठंडाई व शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बादाम की ठंडाई एवं शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं को ठंडाई एवं शीतल जल वितरित कर सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्याम प्रताप सिंह (अध्यक्ष), छीतो बाबूजी (उमराया), अमर सिंह जी (प्रमुख, बुखरारी), बीरी सिंह जी (बरका), बीरी सिंह जी (नगला बृजा), भीमा प्रमुख जी, शंकर प्रधान जी, पप्पू पहलवान (अलवाई), ठाकुर बलवीर सिंह (देवपुरा, आगरा), भूप सिंह प्रधान (शहजादपुर), मूलचंद जी (कमई), धनीराम प्रधान (ड्रावली), राजेंद्र सिंह (गढ़ी दद्दी) तथा ठाकुर कृष्ण पाल सिंह(मामनखुर्द . बुलंदशहर) सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
सभी ने मुड़िया पूर्णिमा मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर "जय यदुवंश", "जय श्रीकृष्ण", "जय श्री राधे" एवं "गिर्राज महाराज की जय" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह सेवा पूरे मेले के दौरान निरंतर जारी रहेगी।
    user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    Local News Reporter Govardhan, Mathura•
    14 hrs ago
  • मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत मंडलायुक्त आगरा, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) आगरा जोन आगरा, जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। UP police UP Police ADG Zone Agra Ssp Mathura SSP Mathura मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत मंडलायुक्त आगरा, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) आगरा जोन आगरा, जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। UP police UP Police ADG Zone Agra Ssp Mathura SSP Mathura
    1
    मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत मंडलायुक्त आगरा, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) आगरा जोन आगरा, जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 UP police UP Police ADG Zone Agra Ssp Mathura SSP Mathura
मुड़िया पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत मंडलायुक्त आगरा, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) आगरा जोन आगरा, जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
UP police UP Police ADG Zone Agra Ssp Mathura SSP Mathura
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मुड़िया पूर्णिमा मेला सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेने गोवर्धन पहुंचे एडीजी आगरा परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण ​मथुरा प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को सुरक्षित सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है मंगलवार को मंडलायुक्त आगरा अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन जिलाधिकारी मथुरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा यातायात प्रबंधन और बुनियादी जनसुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ​मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे परिक्रमा मार्ग और प्रमुख स्थलों की गतिविधियों पर 24 घंटे सतर्क दृष्टि रखी जा रही है निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया ​निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और संपूर्ण व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखें
    4
    मुड़िया पूर्णिमा मेला सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेने गोवर्धन पहुंचे एडीजी आगरा परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
​मथुरा प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को सुरक्षित सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है मंगलवार को मंडलायुक्त आगरा अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन जिलाधिकारी मथुरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा यातायात प्रबंधन और बुनियादी जनसुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ​मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे परिक्रमा मार्ग और प्रमुख स्थलों की गतिविधियों पर 24 घंटे सतर्क दृष्टि रखी जा रही है निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया ​निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और संपूर्ण व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखें
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खेल खेल में कलयुगी माँ ने गला दबाकर की 3 साल की मासूम की हत्या प्यार में बाधा बन मासूम मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी मां द्वारा खेल-खेल में और मारपीट के दौरान अपने ही तीन साल के मासूम बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गोविंद गुप्ता ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से थाना बलदेव पुलिस को एक सूचना दी जिसमे ने गोविंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी ने अपने ही तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस गंभीर सूचना को पाते ही थाना प्रभारी बलदेव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू की। एक महीने पहले की है घटना, पति से छुपाया सच पुलिस जांच और क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात करीब एक महीने पहले यानी 28 जून 2026 को घटित हुई थी। आरोपी महिला रुचि गुप्ता का तीन साल का बच्चा घर में खेल रहा था और काफी उधम (शरारत) मचा रहा था। रुचि गुप्ता ने उसे रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान उसने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा बच्चे का 'एक्सीडेंटली' (अनजाने में) गला दब गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराई रुचि गुप्ता ने यह बात अपने पति और परिवार से छुपा ली। उसने अपने पति को झूठ बोला कि बच्चा काफी देर से सो रहा है और उठ नहीं रहा है। पत्नी की बात सुनकर पति आनन-फानन में बच्चे को लेकर सिम्स (SIMS) हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तसल्ली के लिए पति उसे अन्य अस्पतालों में भी ले गया, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। रुचि ने तब भी अपने पति को असलियत नहीं बताई कि बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। बीमारी या सामान्य मौत समझकर परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया।बीते दिन आरोपी महिला रुचि गुप्ता ने ग्लानि या किसी अन्य वजह से अपने पति के सामने अपना जुर्म कबूल (कन्फेस) कर लिया। उसने पति को बताया कि उस दिन एक्सीडेंटली उसके हाथों बच्चे का गला दब गया था, जिससे उसकी जान चली गई। पत्नी के मुंह से यह सच सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।क्षेत्राधिकारी (CO) महावन, संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में सुसंगत व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच और आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    खेल खेल में कलयुगी माँ ने गला दबाकर की 3 साल की मासूम की हत्या प्यार में बाधा बन मासूम
मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी मां द्वारा खेल-खेल में और मारपीट के दौरान अपने ही तीन साल के मासूम बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गोविंद गुप्ता ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से थाना बलदेव पुलिस को एक सूचना दी जिसमे ने गोविंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी ने अपने ही तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस गंभीर सूचना को पाते ही थाना प्रभारी बलदेव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू की। एक महीने पहले की है घटना, पति से छुपाया सच पुलिस जांच और क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात करीब एक महीने पहले यानी 28 जून 2026 को घटित हुई थी। आरोपी महिला रुचि गुप्ता का तीन साल का बच्चा घर में खेल रहा था और काफी उधम (शरारत) मचा रहा था। रुचि गुप्ता ने उसे रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान उसने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा बच्चे का 'एक्सीडेंटली' (अनजाने में) गला दब गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराई रुचि गुप्ता ने यह बात अपने पति और परिवार से छुपा ली। उसने अपने पति को झूठ बोला कि बच्चा काफी देर से सो रहा है और उठ नहीं रहा है। पत्नी की बात सुनकर पति आनन-फानन में बच्चे को लेकर सिम्स (SIMS) हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तसल्ली के लिए पति उसे अन्य अस्पतालों में भी ले गया, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। रुचि ने तब भी अपने पति को असलियत नहीं बताई कि बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। बीमारी या सामान्य मौत समझकर परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया।बीते दिन आरोपी महिला रुचि गुप्ता ने ग्लानि या किसी अन्य वजह से अपने पति के सामने अपना जुर्म कबूल (कन्फेस) कर लिया। उसने पति को बताया कि उस दिन एक्सीडेंटली उसके हाथों बच्चे का गला दब गया था, जिससे उसकी जान चली गई। पत्नी के मुंह से यह सच सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।क्षेत्राधिकारी (CO) महावन, संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में सुसंगत व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच और आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रिपोर्ट–आदित्य प्रताप मो–7088999911 लोकेशन–मथुरा स्लग–तीन साल के मासूम की मौत का राज एक महीने बाद खुला, मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज मथुरा के बलदेव क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। करीब एक महीने पहले तीन साल के मासूम की हुई मौत को परिवार ने सामान्य घटना समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अब इस मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की मां ने अपने पति के सामने स्वीकार किया कि उसे रोकने-टोकने के दौरान उसके हाथों बच्चे का गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली की है। 27 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 28 जून को बच्चा घर में खेलते समय शरारत कर रहा था। आरोप है कि उसे रोकने के दौरान मां रुचि गुप्ता ने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान उसका गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपने पति को बताया कि बच्चा काफी देर से उठ नहीं रहा है। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मासूम का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने उस समय अपने पति को घटना की वास्तविक जानकारी नहीं दी थी। हाल ही में महिला ने अपने पति के सामने पूरी घटना स्वीकार की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट–कृष्णामुरारी मृतक का पिता बाइट–संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी महावन, रिपोर्ट–आदित्य प्रताप मो–7088999911 लोकेशन–मथुरा स्लग–तीन साल के मासूम की मौत का राज एक महीने बाद खुला, मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज मथुरा के बलदेव क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। करीब एक महीने पहले तीन साल के मासूम की हुई मौत को परिवार ने सामान्य घटना समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अब इस मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की मां ने अपने पति के सामने स्वीकार किया कि उसे रोकने-टोकने के दौरान उसके हाथों बच्चे का गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली की है। 27 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 28 जून को बच्चा घर में खेलते समय शरारत कर रहा था। आरोप है कि उसे रोकने के दौरान मां रुचि गुप्ता ने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान उसका गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपने पति को बताया कि बच्चा काफी देर से उठ नहीं रहा है। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मासूम का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने उस समय अपने पति को घटना की वास्तविक जानकारी नहीं दी थी। हाल ही में महिला ने अपने पति के सामने पूरी घटना स्वीकार की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट–कृष्णामुरारी मृतक का पिता बाइट–संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी महावन,
    4
    रिपोर्ट–आदित्य प्रताप
मो–7088999911
लोकेशन–मथुरा 

स्लग–तीन साल के मासूम की मौत का राज एक महीने बाद खुला, मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज


मथुरा के बलदेव क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। करीब एक महीने पहले तीन साल के मासूम की हुई मौत को परिवार ने सामान्य घटना समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अब इस मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की मां ने अपने पति के सामने स्वीकार किया कि उसे रोकने-टोकने के दौरान उसके हाथों बच्चे का गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली की है। 27 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 28 जून को बच्चा घर में खेलते समय शरारत कर रहा था। आरोप है कि उसे रोकने के दौरान मां रुचि गुप्ता ने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान उसका गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपने पति को बताया कि बच्चा काफी देर से उठ नहीं रहा है।
परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मासूम का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने उस समय अपने पति को घटना की वास्तविक जानकारी नहीं दी थी। हाल ही में महिला ने अपने पति के सामने पूरी घटना स्वीकार की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


बाइट–कृष्णामुरारी मृतक का पिता
बाइट–संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी महावन,
रिपोर्ट–आदित्य प्रताप
मो–7088999911
लोकेशन–मथुरा 
स्लग–तीन साल के मासूम की मौत का राज एक महीने बाद खुला, मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज
मथुरा के बलदेव क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। करीब एक महीने पहले तीन साल के मासूम की हुई मौत को परिवार ने सामान्य घटना समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अब इस मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की मां ने अपने पति के सामने स्वीकार किया कि उसे रोकने-टोकने के दौरान उसके हाथों बच्चे का गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली की है। 27 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलदेव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 28 जून को बच्चा घर में खेलते समय शरारत कर रहा था। आरोप है कि उसे रोकने के दौरान मां रुचि गुप्ता ने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान उसका गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपने पति को बताया कि बच्चा काफी देर से उठ नहीं रहा है।
परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मासूम का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने उस समय अपने पति को घटना की वास्तविक जानकारी नहीं दी थी। हाल ही में महिला ने अपने पति के सामने पूरी घटना स्वीकार की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट–कृष्णामुरारी मृतक का पिता
बाइट–संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी महावन,
    user_Nikhi Sharma
    Nikhi Sharma
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मथुरा के जैत थाना से बड़ी खबर महिला की हत्या, गला कटा होने से फैली सनसनी खेज, मौके पर मथुरा पुलिस पहुंची थाना जैंत क्षेत्र में मंगलवार को एक घर के ऊपरी कमरे में एक महिला का गला कटा शव मिला। बिस्तर पर मिली मृतका का काफी खून बह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही CO सदर और थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी मुख्य दरवाजे अंदर से बंद थे। ऊपरी कमरे का गेट भी अंदर से कुंडी लगा हुआ था, हालांकि कमरे का एक छोटा दरवाजा खुला मिला। सुबह 11 बजे तक जब घर के दरवाजे नहीं खुले और महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते से ऊपर वाले कमरे में पहुँचे, जहाँ महिला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी और उसका गला कटा हुआ था। मृतका की पहचान राजपाल की पत्नी विजय के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला का पति और उसके दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी या नहीं। पुलिस के उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आत्महत्या या हत्या (संदिग्ध परिस्थितियों) के एंगल से मामले की बारीकी से जाँच कर रही है।
    3
    मथुरा के जैत थाना से बड़ी खबर 
महिला की हत्या, गला कटा होने से फैली सनसनी खेज, मौके पर मथुरा पुलिस पहुंची 
थाना जैंत क्षेत्र में मंगलवार को एक घर के ऊपरी कमरे में एक महिला का गला कटा शव मिला। बिस्तर पर मिली मृतका का काफी खून बह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही CO सदर और थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी मुख्य दरवाजे अंदर से बंद थे। ऊपरी कमरे का गेट भी अंदर से कुंडी लगा हुआ था, हालांकि कमरे का एक छोटा दरवाजा खुला मिला। सुबह 11 बजे तक जब घर के दरवाजे नहीं खुले और महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो पड़ोसियों को शक हुआ।
इसके बाद पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते से ऊपर वाले कमरे में पहुँचे, जहाँ महिला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी और उसका गला कटा हुआ था। मृतका की पहचान राजपाल की पत्नी विजय के रूप में हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला का पति और उसके दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी या नहीं। पुलिस के उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आत्महत्या या हत्या (संदिग्ध परिस्थितियों) के एंगल से मामले की बारीकी से जाँच कर रही है।
    user_जगदीश यदुवंशी
    जगदीश यदुवंशी
    Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भारत को रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र होंगे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश भारत को रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र होंगे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
    1
    भारत को रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र होंगे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
भारत को रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र होंगे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 10 शिकायतों में से 4 का तत्काल निस्तारण मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 4 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 10 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए
    4
    मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 10 शिकायतों में से 4 का तत्काल निस्तारण 
मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 4 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 10 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मथुरा एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत मथुरा एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत
    3
    मथुरा 

एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत



वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे

बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास 

बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत
मथुरा 
एंकर...जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान आंदोलन से लौटे साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने किया भव्य स्वागत
वी ओ...मथुरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन में प्रतिभाग कर लौटे मथुरा जनपद के क्रांतिकारी रवि शर्मा, राधा चौधरी,राज रानी साथियों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों का संघर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंदोलन में शामिल साथियों ने संकल्प लिया कि वे जनहित, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
क्रांतिकारी साथियों ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। देशहित में लोकतंत्र की रक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनहित के मुद्दों पर हमेशा बुलंद आवाज उठाई जाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनआंदोलनों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कामरेड गफ्फार अब्बास, याकूब शाह, प्रदीप राजपूत, विवेक पाराशर,गौरव राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, दुर्गा प्रसाद, हरीश एडवोकेट, जब्बार अब्बास एडवोकेट,आशू एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे
बाइट...कॉमरेड गफ्फार अब्बास 
बाइट... एडवोकेट प्रदीप राजपूत
    user_Nikhi Sharma
    Nikhi Sharma
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.