खेल खेल में कलयुगी माँ ने गला दबाकर की 3 साल की मासूम की हत्या प्यार में बाधा बन मासूम मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी मां द्वारा खेल-खेल में और मारपीट के दौरान अपने ही तीन साल के मासूम बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गोविंद गुप्ता ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से थाना बलदेव पुलिस को एक सूचना दी जिसमे ने गोविंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी ने अपने ही तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस गंभीर सूचना को पाते ही थाना प्रभारी बलदेव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू की। एक महीने पहले की है घटना, पति से छुपाया सच पुलिस जांच और क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात करीब एक महीने पहले यानी 28 जून 2026 को घटित हुई थी। आरोपी महिला रुचि गुप्ता का तीन साल का बच्चा घर में खेल रहा था और काफी उधम (शरारत) मचा रहा था। रुचि गुप्ता ने उसे रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान उसने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा बच्चे का 'एक्सीडेंटली' (अनजाने में) गला दब गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराई रुचि गुप्ता ने यह बात अपने पति और परिवार से छुपा ली। उसने अपने पति को झूठ बोला कि बच्चा काफी देर से सो रहा है और उठ नहीं रहा है। पत्नी की बात सुनकर पति आनन-फानन में बच्चे को लेकर सिम्स (SIMS) हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तसल्ली के लिए पति उसे अन्य अस्पतालों में भी ले गया, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। रुचि ने तब भी अपने पति को असलियत नहीं बताई कि बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। बीमारी या सामान्य मौत समझकर परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया।बीते दिन आरोपी महिला रुचि गुप्ता ने ग्लानि या किसी अन्य वजह से अपने पति के सामने अपना जुर्म कबूल (कन्फेस) कर लिया। उसने पति को बताया कि उस दिन एक्सीडेंटली उसके हाथों बच्चे का गला दब गया था, जिससे उसकी जान चली गई। पत्नी के मुंह से यह सच सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।क्षेत्राधिकारी (CO) महावन, संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में सुसंगत व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच और आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई शुरू कर दी है।

- खेल खेल में कलयुगी माँ ने गला दबाकर की 3 साल की मासूम की हत्या प्यार में बाधा बन मासूम मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी मां द्वारा खेल-खेल में और मारपीट के दौरान अपने ही तीन साल के मासूम बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गोविंद गुप्ता ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से थाना बलदेव पुलिस को एक सूचना दी जिसमे ने गोविंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की पत्नी ने अपने ही तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस गंभीर सूचना को पाते ही थाना प्रभारी बलदेव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू की। एक महीने पहले की है घटना, पति से छुपाया सच पुलिस जांच और क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात करीब एक महीने पहले यानी 28 जून 2026 को घटित हुई थी। आरोपी महिला रुचि गुप्ता का तीन साल का बच्चा घर में खेल रहा था और काफी उधम (शरारत) मचा रहा था। रुचि गुप्ता ने उसे रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान उसने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा बच्चे का 'एक्सीडेंटली' (अनजाने में) गला दब गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराई रुचि गुप्ता ने यह बात अपने पति और परिवार से छुपा ली। उसने अपने पति को झूठ बोला कि बच्चा काफी देर से सो रहा है और उठ नहीं रहा है। पत्नी की बात सुनकर पति आनन-फानन में बच्चे को लेकर सिम्स (SIMS) हॉस्पिटल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तसल्ली के लिए पति उसे अन्य अस्पतालों में भी ले गया, लेकिन हर जगह डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। रुचि ने तब भी अपने पति को असलियत नहीं बताई कि बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। बीमारी या सामान्य मौत समझकर परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया।बीते दिन आरोपी महिला रुचि गुप्ता ने ग्लानि या किसी अन्य वजह से अपने पति के सामने अपना जुर्म कबूल (कन्फेस) कर लिया। उसने पति को बताया कि उस दिन एक्सीडेंटली उसके हाथों बच्चे का गला दब गया था, जिससे उसकी जान चली गई। पत्नी के मुंह से यह सच सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।क्षेत्राधिकारी (CO) महावन, संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना बलदेव में सुसंगत व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच और आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- मथुरा के जैत थाना से बड़ी खबर महिला की हत्या, गला कटा होने से फैली सनसनी खेज, मौके पर मथुरा पुलिस पहुंची थाना जैंत क्षेत्र में मंगलवार को एक घर के ऊपरी कमरे में एक महिला का गला कटा शव मिला। बिस्तर पर मिली मृतका का काफी खून बह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही CO सदर और थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी मुख्य दरवाजे अंदर से बंद थे। ऊपरी कमरे का गेट भी अंदर से कुंडी लगा हुआ था, हालांकि कमरे का एक छोटा दरवाजा खुला मिला। सुबह 11 बजे तक जब घर के दरवाजे नहीं खुले और महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते से ऊपर वाले कमरे में पहुँचे, जहाँ महिला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी और उसका गला कटा हुआ था। मृतका की पहचान राजपाल की पत्नी विजय के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला का पति और उसके दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी या नहीं। पुलिस के उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आत्महत्या या हत्या (संदिग्ध परिस्थितियों) के एंगल से मामले की बारीकी से जाँच कर रही है।3
- गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट1
- goverdhan parikrama me shradhalu dance karte hue najar aye goverdhan parikrama mudiya purnima1
- हेडलाइन: मुड़िया पूर्णिमा मेले में एनएससी कमांडो ग्रुप ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं को दिया सहयोग समाचार: गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान एनएससी कमांडो ग्रुप के स्वयंसेवकों ने सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। कमांडो ग्रुप के सदस्यों ने भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने ग्रुप की सेवा भावना और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की। हेडलाइन: मुड़िया पूर्णिमा मेले में एनएससी कमांडो ग्रुप ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं को दिया सहयोग समाचार: गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान एनएससी कमांडो ग्रुप के स्वयंसेवकों ने सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। कमांडो ग्रुप के सदस्यों ने भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने ग्रुप की सेवा भावना और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की।1
- गुरु पूर्णिमा मेला: गोवर्धन में सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्त मथुरा प्रशासन, SP देहात और ADM ने किया 21 किमी पैदल मार्च गुरु पूर्णिमा मेला: गोवर्धन में सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्त मथुरा प्रशासन, SP देहात और ADM ने किया 21 किमी पैदल मार्च मथुरा (गोवर्धन)। प्रसिद्ध गोवर्धन गुरु पूर्णिमा मेले के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मथुरा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आ रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने और परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मोर्चेबंदी संभाल ली है। इसी क्रम में एसपी देहात सुरेश चंद रावत और एडीएम प्रशासन ने गोवर्धन के 21 किलोमीटर लंबे विशाल परिक्रमा मार्ग पर स्वयं पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तय स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जाँच की और उन्हें मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। भंडारों की अनुमति और सफाई व्यवस्था पर पैनी नजर निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम का विशेष ध्यान परिक्रमा मार्ग में चल रहे भंडारों पर रहा। अधिकारियों ने कई भंडारों के प्रशासनिक अनुमति पत्रों (परमिशन) की गहनता से जाँच की। इसके साथ ही भंडारा परिसरों के आसपास कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई का जायजा लिया गया। जिन भंडारों पर स्वच्छता में चूक पाई गई, वहाँ एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने सख्त रुख अपनाते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। बाइट: सुरेश चंद रावत (एसपी देहात) > "गुरु पूर्णिमा मेले में सुरक्षा और व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है। पूरे 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती और उनके सतर्क रहने का निरीक्षण किया गया है। इसके अलावा स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। जहाँ भी भंडारों के आसपास गंदगी पाई गई, वहाँ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यहाँ आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी या असुविधा न हो।" > बाइट: एडीएम प्रशासन > "प्रशासनिक स्तर पर मेले की हर गतिविधि और व्यवस्था पर पैनी नज़र रखी जा रही है। भंडारों के लिए दी गई अनुमतियों और सफाई व्यवस्था का धरातल पर सत्यापन किया जा रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है।" > मथुरा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस पैदल मार्च और सख्त निरीक्षण से साफ है कि अधिकारियों की प्राथमिकता परिक्रमा मार्ग को अव्यवस्था-मुक्त रखना है ताकि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोवर्धन आने वाले श्रद्धालु सुगमता से अपनी परिक्रमा पूरी कर सकें।4
- डीग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे पूंछरी। अमर दीप सेन डीग गिर्राज गोवर्धन पर्वत की हेलीकॉप्टर से दी परिक्रमा। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने की सीएम की अगवानी। इंदिरा बेटी ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेफ हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लगाए गए प्याऊ भण्डारे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़। सीएम भजन लाल शर्मा श्रद्धालुओं को पिला रहे हैं पानी । हर वर्ष सीएम भजनलाल शर्मा मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगाते हैं प्याऊ । IG डॉ. प्रीति चंद्रा, DM मंयक मनीष, SP कांबले शरण गोपीनाथ अधिकारी हैं साथ।4
- अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा धर्मशाला पर लगाई बादाम की ठंडाई एवं शीतल जल की प्याऊ, उपस्थित रहे समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति मथुरा के गोवर्धन से बड़ी खबर - जिला संवाददाता - जगदीश यदुवंशी गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बादाम की ठंडाई एवं शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं को ठंडाई एवं शीतल जल वितरित कर सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्याम प्रताप सिंह (अध्यक्ष), छीतो बाबूजी , अमर सिंह जी प्रमुख, बीरी सिंह जी ,बीरी सिंह जी ,भीमा प्रमुख जी, शंकर प्रधान जी, पप्पू पहलवान ठाकुर बलवीर सिंह , भूप सिंह प्रधान ,मूलचंद जी , धनीराम प्रधान ,राजेंद्र सिंह ,तथा ठाकुर कृष्ण पाल सिंह ,सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मुड़िया पूर्णिमा मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर "जय यदुवंश", "जय श्रीकृष्ण", "जय श्री राधे" एवं "गिर्राज महाराज की जय" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह सेवा पूरे मेले के दौरान निरंतर जारी रहेगी। गोवर्धन मथुरा से जगदीश यदुवंशी की रिपोर्ट4