logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा मंत्री के खिलाफ हो एफआईआर दर्ज महिला शक्तियों ने की नारेबाजी शिक्षा मंत्री होश में आओ। प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन करेली में दिए गए वक्तव्य के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन हाथों में तख्तियां लहराते हुए महिलाएं पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय। महिला शक्तियों ने की नारेबाजी शिक्षा मंत्री होश में आओ। सड़कों पर उतरी महिलाएं कहां नारी का अपमान नहीं सहेंगे।

2 hrs ago
user_Shrikant Dubay पत्रकार
Shrikant Dubay पत्रकार
TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
2 hrs ago

शिक्षा मंत्री के खिलाफ हो एफआईआर दर्ज महिला शक्तियों ने की नारेबाजी शिक्षा मंत्री होश में आओ। प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन करेली में दिए गए वक्तव्य के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन हाथों में तख्तियां लहराते हुए महिलाएं पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय। महिला शक्तियों ने की नारेबाजी शिक्षा मंत्री होश में आओ। सड़कों पर उतरी महिलाएं कहां नारी का अपमान नहीं सहेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गोटेगांव। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम बगलई में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आगमन हुआ। ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, जयघोष एवं मंगल ध्वनियों के साथ उनका अभिनंदन किया। बगलई आगमन के पश्चात परम पूज्य शंकराचार्य जी महाराज गोटेगांव मैं सराफा बाजार स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया उन्होंने भगवान श्री राम का पूजन अर्चन किया उसके पश्चात पादुका पूजन सर्व ब्राह्मण सभा के द्वारा संपन्न की गई। मंदिर परिसर में उन्होंने सनातन धर्मी उपस्थित गुरु भक्तों को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन हेतु उमड़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। इसके पश्चात अपने *विस्तृत एवं प्रेरणादायक प्रवचन में शंकराचार्य जी महाराज ने सनातन धर्म की गहराई और उसकी जीवनोपयोगी शिक्षाओं को सरल भाषा में समझाया* उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन के प्रत्येक पहलू को दिशा देने वाला व्यापक दर्शन है। यह धर्म हमें सत्य, अहिंसा, दया, सेवा और संयम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक मनुष्य अपने आचरण में धर्म को नहीं उतारता, तब तक केवल ज्ञान अधूरा रहता है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में समाज को सबसे अधिक आवश्यकता संस्कारों की है। परिवार और समाज में यदि धर्म आधारित जीवनशैली अपनाई जाए, तो अनेक समस्याएँ स्वतः समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान ही हमें सशक्त और आत्मविश्वासी बनाता है। *गौ माता के विषय में अपने उद्बोधन को विस्तार देते हुए* शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। शास्त्रों में गौ को ‘विश्व की माता’ कहा गया है, क्योंकि वह केवल पोषण ही नहीं करती, बल्कि संपूर्ण पर्यावरण और मानव जीवन के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि गौ संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर प्रयास करे—चाहे वह गौशालाओं में सहयोग हो, निराश्रित गौवंश की सेवा हो या गौ आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देना हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिस समाज में गौ माता का सम्मान होता है, वहाँ सुख, समृद्धि और शांति स्वतः आती है। अपने प्रवचन के अंत में शंकराचार्य जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, सदाचार अपनाने एवं सेवा भाव को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उनके ओजस्वी एवं हृदयस्पर्शी विचारों से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने उनके श्रीचरणों पुष्पमाला आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय और भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। सभी को महाप्रसाद का वितरण किया गया
    3
    गोटेगांव। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम बगलई में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आगमन हुआ। ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, जयघोष एवं मंगल ध्वनियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
बगलई आगमन के पश्चात परम पूज्य शंकराचार्य जी महाराज गोटेगांव मैं सराफा बाजार स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया उन्होंने भगवान श्री राम का पूजन अर्चन किया उसके पश्चात पादुका पूजन सर्व ब्राह्मण सभा के द्वारा संपन्न की गई। मंदिर परिसर में उन्होंने सनातन धर्मी उपस्थित गुरु भक्तों को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन हेतु उमड़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
इसके पश्चात अपने *विस्तृत एवं प्रेरणादायक प्रवचन में शंकराचार्य जी महाराज ने सनातन धर्म की गहराई और उसकी जीवनोपयोगी शिक्षाओं को सरल भाषा में समझाया*
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन के प्रत्येक पहलू को दिशा देने वाला व्यापक दर्शन है। यह धर्म हमें सत्य, अहिंसा, दया, सेवा और संयम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक मनुष्य अपने आचरण में धर्म को नहीं उतारता, तब तक केवल ज्ञान अधूरा रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में समाज को सबसे अधिक आवश्यकता संस्कारों की है। परिवार और समाज में यदि धर्म आधारित जीवनशैली अपनाई जाए, तो अनेक समस्याएँ स्वतः समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान ही हमें सशक्त और आत्मविश्वासी बनाता है।
*गौ माता के विषय में अपने उद्बोधन को विस्तार देते हुए* शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। शास्त्रों में गौ को ‘विश्व की माता’ कहा गया है, क्योंकि वह केवल पोषण ही नहीं करती, बल्कि संपूर्ण पर्यावरण और मानव जीवन के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि गौ संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर प्रयास करे—चाहे वह गौशालाओं में सहयोग हो, निराश्रित गौवंश की सेवा हो या गौ आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देना हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिस समाज में गौ माता का सम्मान होता है, वहाँ सुख, समृद्धि और शांति स्वतः आती है।
अपने प्रवचन के अंत में शंकराचार्य जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, सदाचार अपनाने एवं सेवा भाव को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उनके ओजस्वी एवं हृदयस्पर्शी विचारों से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने उनके श्रीचरणों पुष्पमाला आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय और भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। सभी को महाप्रसाद का वितरण किया गया
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • जिले की वरीयता सूची को लेकर भ्रम, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान की आवश्यकता साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा के सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रियंका पटेल ने 479 अंक प्राप्त कर जिले की वरीयता सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं आदित्य कुशवाहा ने 485 अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। दोनों ही विद्यार्थियों की उपलब्धियां सराहनीय हैं, लेकिन हाल ही में प्रकाशित कुछ समाचारों और सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारी के कारण जिले की वरीयता को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। कुछ माध्यमों में आदित्य कुशवाहा को न केवल प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाला, बल्कि जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला बताया गया। इससे वास्तविक रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका पटेल हतोत्साहित हुईं और मानसिक रूप से प्रभावित हुईं। इस विषय में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाहा से चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा दो प्रकार की वरीयता सूचियां जारी की जाती हैं—एक प्रदेश स्तर की और दूसरी प्रत्येक जिले की अलग-अलग सूची। प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बाद, जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर की सूची में प्रथम, द्वितीय स्थान दिया जाता है। इस आधार पर प्रियंका पटेल ही जिले की प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा हैं। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल के संस्थापक राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी जिला शिक्षा अधिकारी से इस विषय में चर्चा हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में माननीय मंत्री जी की उपस्थिति में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले एवं प्रदेश स्तर के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह घटनाक्रम इस बात की ओर संकेत करता है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि सभी प्रतिभाओं का निष्पक्ष रूप से सम्मान हो, ताकि उनका उत्साह और मनोबल बना रहे।
    1
    जिले की वरीयता सूची को लेकर भ्रम, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान की आवश्यकता
साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा के सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रियंका पटेल ने 479 अंक प्राप्त कर जिले की वरीयता सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं आदित्य कुशवाहा ने 485 अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। दोनों ही विद्यार्थियों की उपलब्धियां सराहनीय हैं, लेकिन हाल ही में प्रकाशित कुछ समाचारों और सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारी के कारण जिले की वरीयता को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई।
कुछ माध्यमों में आदित्य कुशवाहा को न केवल प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाला, बल्कि जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला बताया गया। इससे वास्तविक रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका पटेल हतोत्साहित हुईं और मानसिक रूप से प्रभावित हुईं।
इस विषय में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाहा से चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा दो प्रकार की वरीयता सूचियां जारी की जाती हैं—एक प्रदेश स्तर की और दूसरी प्रत्येक जिले की अलग-अलग सूची। प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बाद, जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर की सूची में प्रथम, द्वितीय स्थान दिया जाता है। इस आधार पर प्रियंका पटेल ही जिले की प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा हैं।
सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल के संस्थापक राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी जिला शिक्षा अधिकारी से इस विषय में चर्चा हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में माननीय मंत्री जी की उपस्थिति में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले एवं प्रदेश स्तर के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह घटनाक्रम इस बात की ओर संकेत करता है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि सभी प्रतिभाओं का निष्पक्ष रूप से सम्मान हो, ताकि उनका उत्साह और मनोबल बना रहे।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    19 hrs ago
  • निरंजन वॉर्ड के निवासी महिलाएं पानी की समस्या लेकर पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में जहां आवेदन देते हुए महिलाओं ने बताया तीन-चार मंगलवार बीत चुके हैं परंतु हमारी सुनवाई नहीं हो रही है घर में पानी न होने के कारण बड़ी परेशानियां हो रही है नगरपालिका ने लाइन तो डाल दिए पर कनेक्शन नहीं किया कनेक्शन के पहले नगर पालिका नल जल टैक्स मांग रहे हैं वहीं निवासियों का कहना है गर्मी में तो पानी की जगह-जगह व्यवस्था होती है परंतु हम लोगों के घर में तो पानी का कोई सावधानी नहीं है हम लोग लगातार नगर पालिका और कलेक्ट के चक्कर काट रहे हैं कि हमारे नालों का कनेक्शन हो जाए हमें पानी मिलाने लगे परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही क्या कुछ कहा महिलाओं ने देखिए
    3
    निरंजन वॉर्ड के निवासी महिलाएं पानी की समस्या लेकर पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में जहां आवेदन देते हुए महिलाओं ने बताया तीन-चार मंगलवार बीत चुके हैं परंतु हमारी सुनवाई नहीं हो रही है घर में पानी न होने के कारण बड़ी परेशानियां हो रही है नगरपालिका ने लाइन तो डाल दिए पर कनेक्शन नहीं किया कनेक्शन के पहले नगर पालिका नल जल टैक्स मांग रहे हैं वहीं निवासियों का कहना है गर्मी में तो पानी की जगह-जगह व्यवस्था होती है परंतु हम लोगों के घर में तो पानी का कोई सावधानी नहीं है हम लोग लगातार नगर पालिका और कलेक्ट के चक्कर काट रहे हैं कि हमारे नालों का कनेक्शन हो जाए हमें पानी मिलाने लगे परंतु हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही क्या कुछ कहा महिलाओं ने देखिए
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 👮‍♂️ जबलपुर के एसपी सम्पत उपाध्याय ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने शव रखकर चक्काजाम भी किया। प्रशासन द्वारा 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया गया है। - आप क्या सोचते हैं? क्या ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। - रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा जबलपुर,
    1
    👮‍♂️ जबलपुर के एसपी सम्पत उपाध्याय ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी।
इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने शव रखकर चक्काजाम भी किया। प्रशासन द्वारा 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया गया है।
-
आप क्या सोचते हैं? क्या ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
-
रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा जबलपुर,
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Journalist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • Post by News Chandra Shekher Sonu
    1
    Post by News Chandra Shekher Sonu
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.