Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर अहम बैठक हुई शुरू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर आज रायपुर में होने वाली बैठकों में से पहली बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.
Shweksha Pathak
रायपुर में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर अहम बैठक हुई शुरू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर आज रायपुर में होने वाली बैठकों में से पहली बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बिलासपुर पुलवामा आतंकी हमले की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 फरवरी को बिलासपुर में “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें शहीद सैनिकों एवं शहीद पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सैनिक संगठन महासभा (सिपाही) के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा एवं संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, समाजसेवी एवं अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में देश के 40 से अधिक वीर जवान शहीद हो गए थे। यह कार्यक्रम उन्हीं शहीदों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, ताकि देश उनकी वीरता और बलिदान को कभी न भूले। महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि 14 फरवरी को हर भारतीय के मन में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल होनी चाहिए। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत होकर हमें पुलवामा जैसी घटनाओं के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लेना होगा। वहीं सोनिया साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। प्रेस वार्ता में डॉ. रश्मि दीक्षित, सुनील कुमार सिंह, योगेश शर्मा, जितेंद्र साहू और सुनील तिवारी भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।1
- ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की कोशिश कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपी के दो साथी पुलिस वाहन को आते देख कार से उतरकर भाग गए. जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी हिमांशु केशरवानी के रूप में हुई है.1
- बिहार से छत्तीसगढ़ में हमेशा आना जाना लगा है।तो छत्तीसगढ़ को विटा वायरस से बचाना है।तो छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाली। तमाम टेरेने को रोके।1
- भिलाई। भिलाई- चरोदा नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के मणिकंचन केंद्र में लगातार कचरा जलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। सबसे गंभीर बात यह है कि कचरा जलाए जाने वाली इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर रिहायशी मोहल्ला और अस्पताल मौजूद है। जहरीले धुएं से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, सांस लेना मुश्किल हो जाता है, लेकिन शिकायत के बावजूद निगम सिर्फ कागज़ी कार्रवाई कर रहा है।” स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर प्रचार तो खूब किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कचरा प्रबंधन के लिए बने मणिकंचन केंद्र में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? अस्पताल और रिहायशी इलाके के पास कचरा जलाना किसके आदेश पर हो रहा है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कचरा जलाने पर तुरंत रोक लगे जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और मणिकंचन केंद्र की नियमित निगरानी की जाए अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोग जन आंदोलन और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दे रहे हैं। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।1
- तिल्दा-नेवरा में सुयश सागर जी महाराज और कौशल्य सागर जी का भव्य नगर आगमन1
- आइए जानते है बोल बम सेवा एंव कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने क्या कहा1
- छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर स्थित पोटिया कला में अक्षरा लोककला महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल वार्ड वासियों को अपने उद्बोधन क्या कहाँ - लुकेश साहू दुर्ग1
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर आज रायपुर में होने वाली बैठकों में से पहली बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.1