logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विकासखंड फखरपुर के मझारा तौकली क्षेत्र का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने ग्राम मिर्जा पकड़िया और अर्जुनपुरवा पहुंचकर लगातार हो रही बारिश के बीच घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का मौके पर जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तहसील प्रशासन के साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभावित तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, नालों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास न जाने दें। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना या चेतावनी मिलने पर बिना देरी किए चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बाढ़ अथवा जलभराव से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार बाढ़ अथवा जलभराव से प्रभावित होता है तो उसे तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, तहसीलदार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए एक लाख, ना पैसा मिला ना नौकरी रिपोर्ट :: अरुणेन्द्र प्रताप सिंह बहराइच:: 18अगस्त पूरा मामला थाना पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाण्डेय पुरवा का है, जहां की निवासी गुलशन पाण्डेय द्वारा थाना हुजूरपुर के ग्राम पंचायत बसंतपुर के रहने वाले हसमत अली पुत्र हयातुल्लाह से वर्ष 2021 से 23 के बीच में लगातार नौकरी दिलाने के नाम पर धड़ल्ले से वसूली की गई गरीब व्यक्ति को बाद की अनिश्चितताओं से अनभिज्ञ रखा गया और तत्काल नौकरी दिलाने का झांसा दे देकर लगभग ₹100000 की ठगी कर ली गई गुलशन पांडे जब कभी भी हसमत अली से मिलने तो सिर्फ 5 दिन में नौकरी दिलाने का वादा करता, कुछ दिन तक लगातार पैसा देने के बाद जब हसमत अली को नौकरी नहीं मिली तो उसने अपना पैसा मांगना शुरू किया तब गुलशन पांडे द्वारा यह कहकर टालमटोल करना शुरू कर दिया गया कि हमने आपकी डी डी कटवा दी है और अब हम पैसा वापस नहीं कर पाएंगे, लगातार बहाने बाजी से तंग आकर हसमत अली ने आज थाना पयागपुर पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र देते हुए अपना पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है प्रार्थी का आरोप है कि गुलशन पांडे लगातार उसे गुमराह कर रहा है और धमकियां दे रहा है पीड़ित हसमत अली के बहन की शादी है और हसमत अली का कहना है कि यदि उसको पैसा नहीं मिला तो उसके बहन की शादी रुक जाएगी देखने वाली बात रहेगी की खबर चलने के बाद पयागपुर थाने की पुलिस और बहराइच पुलिस द्वारा कितनी तेजी से और कितनी प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाती है
    2
    नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए एक लाख, 
 ना पैसा मिला ना नौकरी 

रिपोर्ट :: अरुणेन्द्र प्रताप सिंह 
बहराइच:: 18अगस्त 
पूरा मामला थाना पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाण्डेय पुरवा का है, 
जहां की निवासी गुलशन पाण्डेय द्वारा थाना हुजूरपुर के ग्राम पंचायत बसंतपुर के रहने वाले हसमत अली पुत्र हयातुल्लाह से वर्ष 2021 से 23 के बीच में  लगातार नौकरी दिलाने के नाम पर धड़ल्ले से वसूली की गई  गरीब व्यक्ति को बाद की अनिश्चितताओं से अनभिज्ञ रखा गया और तत्काल नौकरी दिलाने का झांसा दे देकर लगभग ₹100000 की ठगी कर ली गई गुलशन पांडे जब कभी भी हसमत अली से मिलने तो सिर्फ 5 दिन में नौकरी दिलाने का वादा करता, 
कुछ दिन तक लगातार पैसा देने के बाद जब हसमत अली को नौकरी नहीं मिली तो उसने अपना पैसा मांगना शुरू किया तब गुलशन पांडे द्वारा यह कहकर टालमटोल करना शुरू कर दिया गया कि हमने आपकी डी डी कटवा दी है और अब हम पैसा वापस नहीं कर पाएंगे, 
लगातार बहाने बाजी से तंग आकर हसमत अली ने आज थाना पयागपुर पर उपस्थित होकर  प्रार्थना पत्र देते हुए अपना पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है प्रार्थी का आरोप है कि गुलशन पांडे लगातार उसे गुमराह कर रहा है और धमकियां दे रहा है पीड़ित हसमत अली के बहन की शादी है और हसमत अली का कहना है कि यदि उसको पैसा नहीं मिला तो उसके बहन की शादी रुक जाएगी देखने वाली बात रहेगी की खबर चलने के बाद पयागपुर थाने की पुलिस और बहराइच पुलिस द्वारा कितनी तेजी से और कितनी प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाती है
    user_Arunendra pratap singh
    Arunendra pratap singh
    कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विकासखंड फखरपुर के मझारा तौकली क्षेत्र का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने ग्राम मिर्जा पकड़िया और अर्जुनपुरवा पहुंचकर लगातार हो रही बारिश के बीच घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का मौके पर जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तहसील प्रशासन के साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभावित तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, नालों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास न जाने दें। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना या चेतावनी मिलने पर बिना देरी किए चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बाढ़ अथवा जलभराव से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार बाढ़ अथवा जलभराव से प्रभावित होता है तो उसे तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, तहसीलदार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने  विकासखंड फखरपुर के मझारा तौकली क्षेत्र का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने ग्राम मिर्जा पकड़िया और अर्जुनपुरवा पहुंचकर लगातार हो रही बारिश के बीच घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का मौके पर जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तहसील प्रशासन के साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभावित तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, नालों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास न जाने दें। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना या चेतावनी मिलने पर बिना देरी किए चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बाढ़ अथवा जलभराव से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार बाढ़ अथवा जलभराव से प्रभावित होता है तो उसे तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, तहसीलदार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महाराष्ट्र मे स्वतंत्रता दिवस पर निकली स्पेशल झांकियां का नजारा
    1
    महाराष्ट्र मे स्वतंत्रता दिवस  पर निकली स्पेशल झांकियां  का नजारा
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai
    1
    Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai
Bahraich mein अलग-अलग se gaon mein badh ki sambhavna hai
    user_SanjayKumar 6307
    SanjayKumar 6307
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • नालंदा: बच्चों ने मांगा नमक, खाने में मिला दिया सर्फ, 20 अस्पताल में! नालंदा जिले के सरकारी स्कूल से इंसानियत और सिस्टम को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मिड-डे मील के खाने में बच्चों ने दाल में सिर्फ थोड़ा सा नमक मांगा था, आरोप है कि रसोइये ने नमक की जगह प्लेट में डिटर्जेंट सर्फ डाल दिया। ​खाना खाते ही 20 से ज्यादा मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ​करोड़ों के बजट वाले मिड-डे मील में इतनी बड़ी लापरवाही पर क्या सिर्फ रसोइया दोषी है या शिक्षा विभाग के वो अफसर भी जिम्मेदार हैं जो कभी स्कूलों की जांच करने नहीं जाते? ​इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए? नीचे कमेंट में अपनी राय दें और अपने इलाके के लोगों तक यह जानकारी शेयर करें।
    1
    नालंदा: बच्चों ने मांगा नमक, खाने में मिला दिया सर्फ, 20 अस्पताल में!
नालंदा जिले के सरकारी स्कूल से इंसानियत और सिस्टम को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मिड-डे मील के खाने में बच्चों ने दाल में सिर्फ थोड़ा सा नमक मांगा था, आरोप है कि रसोइये ने नमक की जगह प्लेट में डिटर्जेंट सर्फ डाल दिया।
​खाना खाते ही 20 से ज्यादा मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
​करोड़ों के बजट वाले मिड-डे मील में इतनी बड़ी लापरवाही पर क्या सिर्फ रसोइया दोषी है या शिक्षा विभाग के वो अफसर भी जिम्मेदार हैं जो कभी स्कूलों की जांच करने नहीं जाते?
​इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए? नीचे कमेंट में अपनी राय दें और अपने इलाके के लोगों तक यह जानकारी शेयर करें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • बाराबंकी के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा रोडवेज बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालकों सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुर्सी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस महमूदाबाद, सीतापुर से लगभग 25 से 30 यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर बस जा रही थी, जबकि भारत पेट्रोलियम का गैस सिलेंडर लदा ट्रक लखनऊ की ओर से आ रहा था। दोनों वाहनों की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और लगभग 10 से 12 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, जिनमें 108 सेवा की एंबुलेंस और कुछ निजी एंबुलेंस भी शामिल थीं। पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर में भर्ती कराया गया रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी
    1
    बाराबंकी के  लखनऊ-महमूदाबाद  मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा रोडवेज बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालकों सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
कुर्सी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस महमूदाबाद, सीतापुर से लगभग 25 से 30 यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर बस जा रही थी, जबकि भारत पेट्रोलियम का गैस सिलेंडर लदा ट्रक लखनऊ की ओर  से आ रहा था।  दोनों वाहनों की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और लगभग 10 से 12 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, जिनमें 108 सेवा की एंबुलेंस और कुछ निजी एंबुलेंस भी शामिल थीं। पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर में भर्ती कराया गया रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना जरवल रोड क्षेत्र के धनराजपुर गांव में घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में एक बुजुर्ग के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की थी आज मंगलवार को शव हुआ बरामद जानकारी के अनुसार धनराजपुर ग्राम पंचायत के बाबा कुटी निवासी धनीराम यादव (60) पुत्र भरोसे रोज की तरह भैंस लेकर बांध के किनारे स्थित रेता में चराने जा रहे थे। बाढ़ के पानी के बीच वह भैंस के सहारे घाघरा नदी के नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान भैंस ने अचानक नदी में डुबकी लगाकर तैरना शुरू कर दिया। भैंस की पूंछ से पकड़ छूट जाने के कारण धनीराम नदी के गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना जरवल रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। बुजुर्ग की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था आज उनका शौक हुआ बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
    1
    थाना जरवल रोड क्षेत्र के धनराजपुर गांव में  घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में एक बुजुर्ग के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की थी आज मंगलवार को शव हुआ बरामद जानकारी के अनुसार धनराजपुर ग्राम पंचायत के बाबा कुटी निवासी धनीराम यादव (60) पुत्र भरोसे रोज की तरह भैंस लेकर बांध के किनारे स्थित रेता में चराने जा रहे थे। बाढ़ के पानी के बीच वह भैंस के सहारे घाघरा नदी के नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान भैंस ने अचानक नदी में डुबकी लगाकर तैरना शुरू कर दिया। भैंस की पूंछ से पकड़ छूट जाने के कारण धनीराम नदी के गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना जरवल रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। बुजुर्ग की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था आज उनका शौक हुआ बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी,  सूरतगंज,बाराबंकी। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.480 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रामनगर तहसील के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गिरजा बैराज से 2.29 लाख क्यूसेक और शारदा बैराज से एक लाख 35 हजार 667 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। रामनगर तहसील क्षेत्र के सुंदरनगर, ललपुरवा, कोडरी और बेलहरी गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। वहीं हेतमापुर, बलईपुर, बाबापुरवा, मदरहा और सरसंडा समेत कई गांव पानी से घिर गए हैं। इन गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित सुंदरनगर गांव के करीब 30 परिवारों ने सुरक्षित स्थान की तलाश में तटबंध पर शरण ली है। तहसील प्रशासन की ओर से इन परिवारों के रहने के लिए तिरपाल उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभावित लोगों के भोजन के लिए पूड़ी-सब्जी की व्यवस्था भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आसपास के अन्य गांवों में भी स्थिति गंभीर हो सकती है। एडीएम और सीएमओ ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सोमवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता के साथ सुंदरनगर और बतनेरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति, नावों की व्यवस्था और राहत कार्यों की जानकारी ली। एडीएम ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।वहीं सीएमओ डॉ. रजन गौतम ने सीएचसी सूरतगंज के अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस सम्बन्ध रामनगर तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया की सुंदरनगर और ललपुरवा गांव के कुछ घरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, जबकि अन्य गांवों के किनारे तक पानी आया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। सुंदरनगर के करीब 30 परिवार तटबंध पर शरण लिए हैं। उनके रहने के लिए तिरपाल और भोजन की व्यवस्था की गई है। राजस्वकर्मियों एवं लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन की टीम नदी के जलस्तर और तटवर्ती गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
    1
    सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर

कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, 

सूरतगंज,बाराबंकी।
सरयू नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.480 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रामनगर तहसील के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गिरजा बैराज से 2.29 लाख क्यूसेक और शारदा बैराज से एक लाख 35 हजार 667 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
रामनगर तहसील क्षेत्र के सुंदरनगर, ललपुरवा, कोडरी और बेलहरी गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। वहीं हेतमापुर, बलईपुर, बाबापुरवा, मदरहा और सरसंडा समेत कई गांव पानी से घिर गए हैं। इन गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित सुंदरनगर गांव के करीब 30 परिवारों ने सुरक्षित स्थान की तलाश में तटबंध पर शरण ली है। तहसील प्रशासन की ओर से इन परिवारों के रहने के लिए तिरपाल उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभावित लोगों के भोजन के लिए पूड़ी-सब्जी की व्यवस्था भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आसपास के अन्य गांवों में भी स्थिति गंभीर हो सकती है।
एडीएम और सीएमओ ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सोमवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता के साथ सुंदरनगर और बतनेरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति, नावों की व्यवस्था और राहत कार्यों की जानकारी ली। एडीएम ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।वहीं सीएमओ डॉ. रजन गौतम ने सीएचसी सूरतगंज के अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस सम्बन्ध रामनगर तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया की सुंदरनगर और ललपुरवा गांव के कुछ घरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, जबकि अन्य गांवों के किनारे तक पानी आया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। सुंदरनगर के करीब 30 परिवार तटबंध पर शरण लिए हैं। उनके रहने के लिए तिरपाल और भोजन की व्यवस्था की गई है। राजस्वकर्मियों एवं लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन की टीम नदी के जलस्तर और तटवर्ती गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
    user_Mohd Lukman
    Mohd Lukman
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.