*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* आज दिनांक 07.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार, कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों एवं महापुरुषों की जयंती के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यापक पैदल गश्त की गयी । गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा आमजन से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से उपस्थित रहकर सतर्कतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करें, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त, निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित हो सके तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* आज दिनांक 07.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार, कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों
एवं महापुरुषों की जयंती के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यापक पैदल गश्त की गयी । गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने
के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा आमजन से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से उपस्थित रहकर सतर्कतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करें, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी बनाए
रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त, निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित हो सके तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
- पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष पुनः जांच कराने की मांग शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न और पुलिस विवेचना में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष पुनः जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराए जाने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 7 मई 2019 को गांव चौढ़रा निवासी गया प्रसाद के पुत्र विवेक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार खर्च किया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।1
- शाहजहाँपुर। जनपद में संगठन विस्तार करते हुए हिंदू युवा वाहिनी की महानगर टीम का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। टीम गठन के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने नए सदस्यों को संगठन की मजबूती और सेवा का संकल्प दिलाया। महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता ने कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्यों और संगठन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समर्पित रहेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार #shahjhanpurnews #eastermonday #celebrity #actor #easter #holidaycelebration #jesus #faith #holidaytraditions #blessings1
- HS TV पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होनी चाहिए1
- मथुरा से एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते-चिल्लाते हुए एक बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाती नजर आ रही है। वीडियो में मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का भी दावा किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि पीड़िता को तत्काल मदद नहीं मिली। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया पर न्याय की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलानी चाहिए।1
- शाहजहांपुर,07 अप्रेल। रोजा थाना क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में बीती रात आग लग गई। आग लगने से कई दुकान जलकर राख हो गई और उनमें रखी सब्जियां एवं फल तथा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया। सब्जी आढ़ती कलीम ने बताया कि बिजली के गुजरे हुए तारो से निकली चिंगरी से आग लग गई। जिसके बाद आग भड़क उठी और कई आढ़ते उसकी चपेट में आ गई। आग से उनकी आढ़त में रखी कई क्रेटे तथा लहसुन के कई कट्टे जलकर राख हो गए। आग की घटना से काफी बड़ा नुकसान हुआ है।1
- जिगरी पुर निवासी राम लड़ैते, वीरेश कुमार, शेखर और यशवी ट्रैक्टर पर सवार होकर गेहूँ काटने जा रहे थे। इसी दौरान चकरोड की मिट्टी धंसने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे में चारों लोग ट्रैक्टर के नीचे और पानी में काफी देर तक दबे रहे। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया और चारों की जान बच गई1