लिटिल चैंप्स कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस सम्पन्न बेल्थरारोड। बासंपार बहोरवा रोड स्थित लिटिल चैंप्स कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही आरएसएन (RSN) स्कॉलरशिप/स्टडी टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रमेश शर्मा ने कहा कि छात्रों की सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, उनके अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बच्चों को निरंतर लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है, यही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जीवन में अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन शिक्षा का अवसर बार-बार नहीं मिलता, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। साथ ही छात्रों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, क्षेत्र, जनपद, राज्य और देश का नाम रोशन करें। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लिटिल चैंप्स कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस सम्पन्न बेल्थरारोड। बासंपार बहोरवा रोड स्थित लिटिल चैंप्स कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही आरएसएन (RSN) स्कॉलरशिप/स्टडी टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रमेश शर्मा ने कहा कि छात्रों की सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, उनके अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बच्चों को निरंतर लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई
करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है, यही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जीवन में अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन शिक्षा का अवसर बार-बार नहीं मिलता, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। साथ ही छात्रों को सोशल मीडिया से दूरी
बनाकर अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, क्षेत्र, जनपद, राज्य और देश का नाम रोशन करें। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Post by Ajay Kumar1
- बलिया में पुरानी रंजिश में पीड़ित महिला को एक सहित कई महिलाओं ने जमकर की पिटाई, वायरल वीडियो में दबंग महिलाओं की पिटाई से पीड़ित महिला की हालत हुई गंभीर, पीड़ित महिला ने चौकी रतसर और थाना गड़वार पर की शिकायत, शिकायत के बाद भी पीड़ित महिला को नही मिला न्याय, पीड़ित महिला का आरोप, सुलह समझौता के लिए पुलिस बना रही दबाव, गड़वार थाना क्षेत्र के चवरी गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो...!1
- मैं आपसे मिला तो काफी लेट, मगर आपसे एक अलग ही बॉन्डिंग बन गई थी। उस बॉन्डिंग को तोड़ना और भूलना बहुत ही मुश्किल है। मऊ को आपकी बहुत याद आएगी। आपकी यादों में काफी दिनों तक मऊ उदास रहेगा। मऊ को रुलाकर, एटा में खुशी बांटने चले - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी। आप महान हैं...!, आप जैसा अभी तक तो कोई नहीं मिला आए पता नहीं...! आपकी बहुत याद आएगी। Dr Elamaran IPS1
- खेलो इंडिया सेंटर में हंगामा: कोच से अभद्रता, मारपीट की धमकी का आरोप मैरवा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जो मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान में संचालित होता है, वहां प्रशिक्षण के दौरान अभद्रता और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सेंटर की कोच बेबी कुमारी ने इस संबंध में मैरवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन की प्रतिलिपि डीएसपी कार्यालय को भी सौंपी गई है। शिकायत में कोच ने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से नौशाद फिजिकल एकेडमी के संचालक नौशाद आलम एवं उनके साथ आने वाले कुछ बाहरी युवक सरकारी प्रशिक्षण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि नौशाद आलम स्वयं को डायल 112 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताते हुए अपने पद का प्रभाव दिखाते हैं और खेल मैदान पर निजी एकेडमी का संचालन करते हैं। प्रशिक्षिका के अनुसार, जब सरकारी प्रशिक्षण में बाधा डालने का विरोध किया गया तो संबंधित लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट की धमकी दी गई। साथ ही, उनके साथ आए बाहरी युवक प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को भी परेशान करते हैं, जिससे केंद्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और प्रशिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर कोच ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण मिल सके। इधर, थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नौशाद आलम का स्थानांतरण लगभग एक माह पूर्व मैरवा थाना से हो चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by SONI DEVI1
- *देवरिया थाना भटनी पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 82 सीआरपीसी के तहत की गयी उद्घोषणा* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2023 धारा 302 आईपीसी में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिन बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया के विरुद्ध मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुक्रम में नियमानुसार आज दिनांक 31.03.2026 को अभियुक्त के घर उपर्युक्त पते पर जाकर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा तथा मुनादी की कार्यवाही की गयी तथा ग्राम चौकीदार से डुग्गी पिटवायी गयी। साथ ही अभियुक्त के घर व सार्वजनिक रूप से दृश्य स्थानों पर उक्त संबंध में नियमानुसार नोटिस चस्पा की गयी। *फरार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिनान बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया। *अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण-* 1.मु0अ0सं0 67/2023 धारा 498A,306,302 आईपीसी थाना भटनी जनपद देवरिया। *पुलिस टीम का विवरण* 1.थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय 2.का0 बृजेन्द्र सिंह यादव 3.का0 श्रीराम यादव1
- देवरिया जिले के महुआडीह थाना में अजीबो गरीब मामला आया सामने, पीड़ित परिवार में थाने की कार्यशैली पर लगाए गंभीर आरोप। लिए 30 हजार रूपए और पीटकर भेजा जेल,एसपी से लगाई न्याय की गुहार।2
- बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र से अवैध तरीके से शराब की बिक्री और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों पर न केवल सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बल्कि सेल्समैनों द्वारा मनमाने दाम भी वसूले जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक शराब की दुकानें सुबह एक निश्चित समय पर खुलनी चाहिए, लेकिन गड़वार क्षेत्र में सुबह होते ही अवैध रूप से बिक्री शुरू हो जाती है। ग्राहकों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूल कर शराब बेची जा रही है, जिससे शासन को मिलने वाले राजस्व के साथ-साथ आम जनता की जेब पर भी डाका डाला जा रहा है। #BalliaNews #GarwarPoliceStation #ExciseDepartment #LiquorMafia #UPNews #BalliaPolice #Overrating #CorruptionFreeUP1