माखननगर पुलिस ने 48 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा* *महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार* घटना के बाद अज्ञात था आरोपी, पुलिस की सघन पतारसी एवं विवेचना से हुआ खुलासा *माखननगर पुलिस ने 48 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा* *महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार* घटना के बाद अज्ञात था आरोपी, पुलिस की सघन पतारसी एवं विवेचना से हुआ खुलासा एके एन न्यूज नर्मदा पुरम नर्मदा पुरम। ग्राम मांगरोल निवासी आशाबाई पति लीलाधर यादव का शव सांगाखेड़ा कला रोड पर खेत के पास मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतिका के पति लीलाधर यादव पिता शिवपाल यादव, निवासी ग्राम मांगरोल द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर थाना माखननगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रकरण में थाना माखननगर में मर्ग क्र. 82/2026, धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा मृतिका के शव का विधिवत परीक्षण एवं पोस्टमार्टम कराया गया। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच करायी गयी. मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल की परिस्थितियों, मृतिका के शरीर पर पाई गई चोटों तथा प्रारंभिक साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। जांच में हत्या का अपराध पाए जाने पर थाना माखननगर में अपराध क्र. 698/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। महिला की हत्या एवं आरोपी अज्ञात होने के कारण घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) द्वारा घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर अरविन्द शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग बिंदुओं पर पतारसी प्रारंभ की गई। एक पुलिस टीम को गांव में तैनात कर गोपनीय रूप से घटना वा आरोपी के संबंध में पतारसी हेतु लगाया गया पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही मृतिका की दिनचर्या, घटना के पूर्व की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे व्यक्तियों तथा घटना से संबंधित विभिन्न संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई। ग्राम मांगरोल एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार पतारसी करते हुए घटना से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा प्राप्त सूचनाओं एवं साक्ष्यों का आपस में मिलान किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर ग्राम मांगरोल निवासी राजेश उर्फ मटरू पिता रामस्नेही यादव, उम्र 48 वर्ष की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस द्वारा संदेही को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार आरोपी का मृतिका से पूर्व परिचय था और दोनों के बीच संबंधों को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी , मृतिका द्वारा आरोपी से रुपयों की मांग की जाती थी तथा रुपये नहीं देने पर उसे प्रकरण में फंसाने की धमकी दिए जाने के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवेचना में सामने आए तथ्यों एवं आरोपी से पूछताछ के अनुसार दिनांक 1.09.2026* की सुबह आरोपी एवं मृतिका के बीच पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद *सुबह करीब 09:30 बज*, जब मृतिका अपने खेत की ओर जा रही थी, उसी दौरान रास्ते में पुनः दोनों का आमना-सामना हुआ और विवाद हुआ। आरोपी अपने घर से धारदार हथियार लेकर आया और रास्ते में मृतिका को रोककर उस पर हमला कर दिया। आरोपी द्वारा मृतिका के पेट, छाती एवं पैरों पर चाकू से कई वार कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस द्वारा आरोपी राजेश उर्फ मटरू पिता रामस्नेही यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम मांगरोल की संलिप्तता सामने आने से आरोपी को दिनांक 13.09.2026 को ग्राम मांगरोल से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर, उनि. आकाशदीप पचाया, उनि. अशोक वरबडे, सउनि. गोपाल पाल, प्र.आर. 560 तरुण चंदेल, प्र.आर. 06 सुनील नागले, प्र.आर. 349 हरीश मालवीय, आर. 626 शुभम राय, आर. 795 रविन्द्र, म.आर. 939 सलोनी खोरे एवं म.आर. 959 स्वाति ,साइबर सेल आरक्षक संदीप यदुवंशी, प्रशांत राजपूत, सागर कुशवाहा .

- पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।2
- गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।2
- Petrol Pump Me Jump trick Indian petrol pump lokhartalai me jump trick se lutmar jaha petrol bharbane par riding 0 start hona chahie ta vaha 9 se start ho raha hai aap video me dhek sakte ho1
- बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल समिति निवेदन करती है कि आप सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार के साथ पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव में जरूर पधारे आशीर्वाद ग्रहण करें न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- ग्राम रोजगार सहायकों ने पंचायत सहायक सचिव पद पर आमेलन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सहायक संघ एवं मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे रायसेन में मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर आमेलन करने तथा पंचायत सचिवों के समान सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून 2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों की महापंचायत में विभिन्न घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए 5 अक्टूबर 2023 को समिति का गठन किया गया। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को समिति अध्यक्ष की नियुक्ति तथा 27 अक्टूबर 2025 को समिति अध्यक्ष एवं संगठन के बीच वार्ता भी हुई। संघ ने ज्ञापन में 22 जून 2025 को भोपाल में पंचायत मंत्री की मौजूदगी में हुए महासम्मेलन, 7 जुलाई एवं 29 अक्टूबर 2025 की विभागीय बैठकों तथा 25 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री से हुई प्रतिनिधिमंडल की चर्चा का भी उल्लेख किया। वहीं 22 दिसंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए आश्वासन तथा 20 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महासम्मेलन में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।1
- 90 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी मूंग उपार्जन की एनओसी और होल्डिंग चालान पास कराने के बदले मांगी थी 1.30 लाख की रिश्वत, 40 हजार पहले लेने का आरोप नर्मदापुरम। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार यह रिश्वत मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में मांगी गई थी। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त को दी शिकायत में जसलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने बताया कि वे जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के मुताबिक कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने संबंधित काम कराने के बदले उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आवेदक के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव ने दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में शिकायत की। सत्यापन के बाद नर्मदापुरम पहुंची टीम शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक रजनी तिवारी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह ने अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा पर आवेदक से 90 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। मामले में भारत यादव और विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित लोकायुक्त पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।1
- ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,1