Shuru
Apke Nagar Ki App…
#परमेश्वर_आए_दया_करी_ कर_दिया_कल्याण Merciful Sant RampalJi Sant Rampanl Ji Maharaj #SantRampalJiMaharaj #AnnpurnaMuhimBySantRampalJi #fectfulldibatyoutubechanal
SHIVNARAYAN
#परमेश्वर_आए_दया_करी_ कर_दिया_कल्याण Merciful Sant RampalJi Sant Rampanl Ji Maharaj #SantRampalJiMaharaj #AnnpurnaMuhimBySantRampalJi #fectfulldibatyoutubechanal
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- शमशाबाद सापन नदी में लापता युवक की तलाश को लेकर परिजनों ने लगाया जाम, -पुलिस प्रशासन की समझाइश पर खत्म हुआ चक्का जाम विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र में सापन नदी में लापता युवक की तलाश को लेकर नाराज परिजनों ने सोमवार को शमशाबाद-विदिशा रोड पर पुल के पास चक्का जाम कर दिया। परिजन युवक को जल्द से जल्द खोजने और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम बमोरी निवासी युवक गिरवर अहिरवार के नदी में कूदने की जानकारी सामने आई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दिनभर नदी में खोजबीन की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। युवक के नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने सोमवार को शमशाबाद-विदिशा रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि लापता युवक की तलाश जल्द से जल्द की जाए और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जाए। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी। प्रशासन की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने चक्का जाम खत्म कर दिया। इसके बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था सामान्य करने की कार्रवाई की गई। फिलहाल लापता युवक गिरवर अहिरवार की तलाश को लेकर परिजनों की चिंता बनी हुई है। रेस्क्यू अभियान जारी है आगे की कार्रवाई और युवक के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।3
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सागर जिले के सभी बैंकों में एक साथ पुलिस की जांच लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सागर जिले के सभी बैंकों में एक साथ पुलिस की जांच* *पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, CCTV कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा* बीना।सागर। पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सागर जिले में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों की एक साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में सुरक्षा जांच की गई। पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं बीट प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान CCTV कैमरों की स्थिति एवं कार्यशीलता, कैमरों की कवरेज, रिकॉर्डिंग एवं बैकअप व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, स्ट्रांग रूम एवं कैश संबंधी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन को बैंक परिसर एवं ग्राहकों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष रूप से CCTV कैमरों की उचित दिशा एवं कवरेज, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई। पुलिस एवं बैंक प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर बैंक सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों, बीट प्रभारियों एवं संबंधित बैंक अधिकारियों द्वारा एक-दूसरे के मोबाइल नंबर एवं संपर्क विवरण साझा किए गए, ताकि बैंक परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा संबंधी समस्या अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी तक पहुंचाई जा सके। साथ ही बैंक अधिकारियों को यह भी बताया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस से त्वरित समन्वय बनाए रखें तथा सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर कराया जाए। सागर पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधन से अपेक्षा की गई कि वे सुरक्षा मानकों का नियमित परीक्षण, CCTV एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय सुनिश्चित करें। सागर पुलिस द्वारा जिले में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा एवं निगरानी जारी रखी जाएगी।4
- विदिशा-कुरवाई में कट्टे की नोक पर 1.67 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार विदिशा-कुरवाई में कट्टे की नोक पर 1.67 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- Post by PRAYAS vishwakarma1
- Madhya Pradesh के Sagar के Banda में सामने आए जहरीली शराब मामले की जांच के दौरान Police ने कथित Interstate नकली शराब Network का खुलासा किया है। Police के मुताबिक, इसके तार Delhi, Gwalior और Morena से जुड़े हैं। जांच के दौरान Gwalior से 11,050 खाली Bottles, एक Dye Machine और अन्य Equipment बरामद किए गए हैं। वहीं, Delhi की एक Chemical Firm के Operator को भी गिरफ्तार किया गया है। Police के मुताबिक, मामले में Network से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Madhya Pradesh के Sagar के Banda में सामने आए जहरीली शराब मामले की जांच के दौरान Police ने कथित Interstate नकली शराब Network का खुलासा किया है। Police के मुताबिक, इसके तार Delhi, Gwalior और Morena से जुड़े हैं। जांच के दौरान Gwalior से 11,050 खाली Bottles, एक Dye Machine और अन्य Equipment बरामद किए गए हैं। वहीं, Delhi की एक Chemical Firm के Operator को भी गिरफ्तार किया गया है। Police के मुताबिक, मामले में Network से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।1
- लटेरी में गूंजा,भक्ति और आस्था के रंग में निकला गुर्जर समाज का भव्य चल समारोह में जमकर नाचे भालू1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेलेCCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *CCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद* *पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता से बच्चियों को वापस मिली मेहनत की कमाई, सागर पुलिस के प्रति जताया आभार* सागर। सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर की CCTV टीम ने सूझबूझ, तकनीकी दक्षता एवं तत्परता का परिचय देते हुए ऑटो में छूटे ₹17,000 नगद से भरे पर्स को बरामद कर दोनों बच्चियों को वापस सौंपा। *ऑटो में छूटा था ₹17 हजार से भरा पर्स* प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां कबूला पुल से ऑटो में बैठकर कटरा जाने के लिए रवाना हुई थीं। पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते समय उन्होंने अपने बड़े पर्स/बैग से एक छोटा पर्स निकाला, जिसमें ₹17,000 नगद रखे हुए थे। उतरने के दौरान छोटा पर्स अनजाने में ऑटो में ही गिर गया। बच्चियां अपना बड़ा पर्स लेकर बाजार चली गईं। घर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सामान देखा तो छोटा पर्स और उसमें रखे पैसे नहीं मिले। पैसे गुम होने से परेशान बच्चियां कटरा ट्रैफिक थाने पहुंचीं। वहां से उन्हें सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सागर के प्रभारी उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के पास भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई मामले की सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक आर के एस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चियों की तत्काल सहायता कर उनका पर्स एवं नगद राशि तलाश कर वापस दिलाने के निर्देश दिए गए। निर्देश प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा CCTV टीम को तत्काल सक्रिय किया गया तथा CCTV टीम की कर्मचारी रेखा रजक को ऑटो की तलाश एवं संबंधित CCTV फुटेज खंगालने की जिम्मेदारी दी गई। *CCTV फुटेज से ऑटो को किया ट्रेस* CCTV फुटेज की बारीकी से जांच करने पर बच्चियों को कबूला पुल से ऑटो में बैठते हुए तथा पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते हुए क्रमवार ट्रेस किया गया। फुटेज में सूक्ष्मता से यह भी दिखाई दिया कि बच्चियों के बड़े पर्स से छोटा पर्स निकलकर ऑटो में ही गिर गया था। इसके बाद CCTV के माध्यम से ऑटो की पहचान कर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर एवं उपलब्ध मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। जांच में उक्त मोबाइल नंबर ऑटो के वास्तविक मालिक का नहीं पाया गया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने ऑटो से संबंधित पते को ट्रेस करते हुए आगे की कार्रवाई की। *थाना कैंट पुलिस के सहयोग से बरामद हुआ पर्स* CCTV टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर थाना कैंट पुलिस स्टाफ के सहयोग से ऑटो चालक के घर पहुंचकर तलाश की गई, जहां से बच्चियों का छोटा पर्स बरामद कर लिया गया। बरामद पर्स में रखे ₹17,000 नगद सहित पर्स को पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया और दोनों बच्चियों को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया। *मेहनत की कमाई वापस पाकर बच्चियों के चेहरे पर लौटी खुशी* अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने सागर पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम एवं CCTV टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। तकनीक और तत्परता का बेहतरीन समन्वय इस पूरी कार्रवाई में पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित प्रतिक्रिया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश, CCTV फुटेज की सूक्ष्म निगरानी, तकनीकी विश्लेषण तथा थाना कैंट पुलिस के समन्वित प्रयास से गुम हुआ पर्स बरामद कर वास्तविक हकदारों तक पहुंचाया गया।4
- गंजबासौदा-गणेश विसर्जन से पहले एसपी का गंजबासौदा दौरा,सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल पुलिसिंग की समीक्षा गंजबासौदा-गणेश विसर्जन से पहले एसपी का गंजबासौदा दौरा,सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल पुलिसिंग की समीक्षा1
- देशी कट्टे की नोक पर ₹1.67 लाख की लूट का खुलासा, कुरवाई पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार2