जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेलेCCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *CCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद* *पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता से बच्चियों को वापस मिली मेहनत की कमाई, सागर पुलिस के प्रति जताया आभार* सागर। सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर की CCTV टीम ने सूझबूझ, तकनीकी दक्षता एवं तत्परता का परिचय देते हुए ऑटो में छूटे ₹17,000 नगद से भरे पर्स को बरामद कर दोनों बच्चियों को वापस सौंपा। *ऑटो में छूटा था ₹17 हजार से भरा पर्स* प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां कबूला पुल से ऑटो में बैठकर कटरा जाने के लिए रवाना हुई थीं। पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते समय उन्होंने अपने बड़े पर्स/बैग से एक छोटा पर्स निकाला, जिसमें ₹17,000 नगद रखे हुए थे। उतरने के दौरान छोटा पर्स अनजाने में ऑटो में ही गिर गया। बच्चियां अपना बड़ा पर्स लेकर बाजार चली गईं। घर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सामान देखा तो छोटा पर्स और उसमें रखे पैसे नहीं मिले। पैसे गुम होने से परेशान बच्चियां कटरा ट्रैफिक थाने पहुंचीं। वहां से उन्हें सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सागर के प्रभारी उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के पास भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई मामले की सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक आर के एस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चियों की तत्काल सहायता कर उनका पर्स एवं नगद राशि तलाश कर वापस दिलाने के निर्देश दिए गए। निर्देश प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा CCTV टीम को तत्काल सक्रिय किया गया तथा CCTV टीम की कर्मचारी रेखा रजक को ऑटो की तलाश एवं संबंधित CCTV फुटेज खंगालने की जिम्मेदारी दी गई। *CCTV फुटेज से ऑटो को किया ट्रेस* CCTV फुटेज की बारीकी से जांच करने पर बच्चियों को कबूला पुल से ऑटो में बैठते हुए तथा पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते हुए क्रमवार ट्रेस किया गया। फुटेज में सूक्ष्मता से यह भी दिखाई दिया कि बच्चियों के बड़े पर्स से छोटा पर्स निकलकर ऑटो में ही गिर गया था। इसके बाद CCTV के माध्यम से ऑटो की पहचान कर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर एवं उपलब्ध मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। जांच में उक्त मोबाइल नंबर ऑटो के वास्तविक मालिक का नहीं पाया गया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने ऑटो से संबंधित पते को ट्रेस करते हुए आगे की कार्रवाई की। *थाना कैंट पुलिस के सहयोग से बरामद हुआ पर्स* CCTV टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर थाना कैंट पुलिस स्टाफ के सहयोग से ऑटो चालक के घर पहुंचकर तलाश की गई, जहां से बच्चियों का छोटा पर्स बरामद कर लिया गया। बरामद पर्स में रखे ₹17,000 नगद सहित पर्स को पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया और दोनों बच्चियों को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया। *मेहनत की कमाई वापस पाकर बच्चियों के चेहरे पर लौटी खुशी* अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने सागर पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम एवं CCTV टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। तकनीक और तत्परता का बेहतरीन समन्वय इस पूरी कार्रवाई में पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित प्रतिक्रिया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश, CCTV फुटेज की सूक्ष्म निगरानी, तकनीकी विश्लेषण तथा थाना कैंट पुलिस के समन्वित प्रयास से गुम हुआ पर्स बरामद कर वास्तविक हकदारों तक पहुंचाया गया।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेलेCCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *CCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद* *पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता से बच्चियों को वापस मिली मेहनत की कमाई, सागर पुलिस के प्रति जताया आभार* सागर। सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर की CCTV टीम ने सूझबूझ, तकनीकी दक्षता एवं तत्परता का परिचय देते हुए ऑटो में छूटे ₹17,000 नगद से भरे पर्स को बरामद कर दोनों बच्चियों को वापस सौंपा। *ऑटो में छूटा था ₹17 हजार से भरा पर्स* प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां कबूला पुल से ऑटो में बैठकर कटरा जाने के लिए रवाना हुई थीं। पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते समय
उन्होंने अपने बड़े पर्स/बैग से एक छोटा पर्स निकाला, जिसमें ₹17,000 नगद रखे हुए थे। उतरने के दौरान छोटा पर्स अनजाने में ऑटो में ही गिर गया। बच्चियां अपना बड़ा पर्स लेकर बाजार चली गईं। घर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सामान देखा तो छोटा पर्स और उसमें रखे पैसे नहीं मिले। पैसे गुम होने से परेशान बच्चियां कटरा ट्रैफिक थाने पहुंचीं। वहां से उन्हें सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सागर के प्रभारी उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के पास भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई मामले की सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक आर के एस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चियों की तत्काल सहायता कर उनका पर्स एवं नगद राशि तलाश कर वापस दिलाने के निर्देश दिए
गए। निर्देश प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा CCTV टीम को तत्काल सक्रिय किया गया तथा CCTV टीम की कर्मचारी रेखा रजक को ऑटो की तलाश एवं संबंधित CCTV फुटेज खंगालने की जिम्मेदारी दी गई। *CCTV फुटेज से ऑटो को किया ट्रेस* CCTV फुटेज की बारीकी से जांच करने पर बच्चियों को कबूला पुल से ऑटो में बैठते हुए तथा पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते हुए क्रमवार ट्रेस किया गया। फुटेज में सूक्ष्मता से यह भी दिखाई दिया कि बच्चियों के बड़े पर्स से छोटा पर्स निकलकर ऑटो में ही गिर गया था। इसके बाद CCTV के माध्यम से ऑटो की पहचान कर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर एवं उपलब्ध मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। जांच में उक्त मोबाइल नंबर ऑटो के वास्तविक मालिक का नहीं पाया गया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने ऑटो से संबंधित पते को ट्रेस करते हुए आगे की कार्रवाई की। *थाना कैंट पुलिस के सहयोग
से बरामद हुआ पर्स* CCTV टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर थाना कैंट पुलिस स्टाफ के सहयोग से ऑटो चालक के घर पहुंचकर तलाश की गई, जहां से बच्चियों का छोटा पर्स बरामद कर लिया गया। बरामद पर्स में रखे ₹17,000 नगद सहित पर्स को पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया और दोनों बच्चियों को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया। *मेहनत की कमाई वापस पाकर बच्चियों के चेहरे पर लौटी खुशी* अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने सागर पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम एवं CCTV टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। तकनीक और तत्परता का बेहतरीन समन्वय इस पूरी कार्रवाई में पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित प्रतिक्रिया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश, CCTV फुटेज की सूक्ष्म निगरानी, तकनीकी विश्लेषण तथा थाना कैंट पुलिस के समन्वित प्रयास से गुम हुआ पर्स बरामद कर वास्तविक हकदारों तक पहुंचाया गया।
- #परमेश्वर_आए_दया_करी_ कर_दिया_कल्याण Merciful Sant RampalJi Sant Rampanl Ji Maharaj #SantRampalJiMaharaj #AnnpurnaMuhimBySantRampalJi #fectfulldibatyoutubechanal1
- गणेश पांडालों में बह रही भक्ति की बयार, भक्त कर रहे गणपति को सेवा सुश्रुषा गणेश पंडालों में विराजमान गणपति की सुबह शाम हो रही संगीतमयी मंगल आरती में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है। कस्बे में श्रीराम जानकी मंदिर में सुन्दर पांडाल सजाकर लम्बोदर प्रतिमा की स्थापना की गई है तो वहीं मोती महाराज मंदिर प्रांगण में भी भव्य पांडाल में एकदंत की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया है। वहीं कस्बे समेत क्षेत्र में दर्जनों छोटी बड़ी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना लोगों द्वारा अपने घरों में भी की है और उनकी सेवा सुश्रुषा की जा रही है। राधे क्लब के प्रबंधक दिनेशनारायण सोनी बताते हैं कि श्रीरामजानकी मंदिर में विराज गजानन की प्रातः और संध्या काल में।मंगल आरती में सैंकड़ों श्रद्धालु आकर धर्मलाभ उठा रहे हैं, संध्याकाल में संगीतमयी भजन संध्या का आयोजन किया गया। पांडालों में विराजे गणपति की भक्ति से पूरे क्षेत्र का माहौल धर्ममय बना हुआ है।1
- इंदौर में हो रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम को तेंदूखेड़ा में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखा1
- वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी की शिकायत पर खाद्य विभाग ने डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर की छापेमार कार्यवाही एक ही ओवन ओर पेकिंग सहित अन्य गड़बड़ियां उजागर, नोटिश जारी कर लाइसेंस किया निलंबित दमोह। वेज पिज्जा की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी और दुर्गंध की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज सोमवार शाम करीब 4 बजे दमोह शहर के किल्लाई नाका बालाकोट मार्ग स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता ने विगत 12 सितंबर को सीधे कलेक्टर से जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की थी, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। निरीक्षण में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों की तैयारी के लिए एक ही किचन, फ्रीजर और ओवन के इस्तेमाल की बात सामने आई। पैकिंग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया के अनुसार व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर सेंटर का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। टीम ने सेंटर में उपयोग हो रहे चीज, सॉस और क्रीम के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट और प्रबंधन के जवाब के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह के लिए लाइसेंस निलंबित l दमोह । खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को एक शिकायत के आधार पर शहर स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर का निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान किचन में खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं तैयारी से संबंधित कई खामियां सामने आईं। विभागीय टीम ने मौके पर मौजूद स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए तथा सेंटर को नोटिस जारी किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने बताया कि 12 सितंबर को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें ग्राहक द्वारा वेज पिज्जा के स्थान पर नॉनवेज पिज्जा डिलीवर किए जाने तथा उसमें दुर्गंध आने की शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही किचन में तैयार किए जाने के साथ ही उनके लिए एक ही फ्रीजर और ओवन के उपयोग की जानकारी सामने आई। दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थों की पैकिंग भी एक ही स्थान पर किए जाने की बात सामने आई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाया। कार्रवाई के तहत विभाग ने सेंटर का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित किया है। साथ ही चीज, सॉस और क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- सोयाबीन की फसल में पीला मौजिक का प्रकोप,,,,,किसानों की फसल हुई खराब1
- ग्राम बिछुआ नरवरा में प्रकृति शक्ति बड़ा देव स्थापना हूई1
- जिला न्यायालय ने गांजा तस्करी के आरोपी को दुनिया 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा, 20 हजार रुपए लगाया अर्थदंड जिला न्यायालय ने गांजा तस्करी के आरोपी को दुनिया 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा, 20 हजार रुपए लगाया अर्थदंड दमोह। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अमर गोयल की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में आरोपी गोपारंजन पटनायक (48), निवासी नुआ अड़ापारा, थाना जुजुमुरा, जिला संबलपुर (ओडिशा) को 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला गैसाबाद थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 240/2020 से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार बीते 31 अक्टूबर 2020 को प्रधान आरक्षक राजेंद्र मिश्रा को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सैंट्रो कार क्रमांक सीजी 04 बी 4961 को रोका। तलाशी में गांजा बरामद हुआ। कार में गोपारंजन पटनायक समेत सोमनाथ और ललित साहू मिले थे। पूछताछ में ग्राम खेरी में श्यामलाल पटेल को गांजा बेचने की जानकारी सामने आई। श्यामलाल की निशानदेही पर 1 किलो 720 ग्राम गांजा, 65 हजार रुपए नकद और तीन मोबाइल जब्त किए गए। न्यायालय ने आरोपी को धारा 20(बी)(ii)(बी), 8-सी एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी माना। जिससे आज सोमवार दोपहर 2 बजे माननीय न्यायालय के द्वारा 5 वर्ष के साश्रम कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार के जुर्माने से दंडित किया। वहीं मामले में अभियोजन की ओर से एडीपीओ आशीष असाटी ने पैरवी की।1
- दमोह पटेरा : लूट CCTV कैमरा में हुई कैद चोर 15 किलो चांदी 120 ग्राम सोना लेकर राबूचकर दमोह पटेरा की लूट CCTV कैमरा में हुई कैद चोर 15 किलो चांदी 120 ग्राम सोना लेकर राबूचकर1