Shuru
Apke Nagar Ki App…
umaria me 45' tapman hai umaria me kaphi garmi ho rhi hai
Shivam
umaria me 45' tapman hai umaria me kaphi garmi ho rhi hai
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Shivam1
- *बरगी डैम हादसे में मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि गांधी प्रतिमा के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर की भावपूर्ण शोक सभा* *मानपुर/उमरिया* जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस हृदयविदारक घटना में असमय काल के गाल में समाए लोगों की स्मृति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर द्वारा गांधी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास भावपूर्ण शोक सभा आयोजित की गई। शाम के धुंधलके में हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मौन खड़े रहे। वातावरण में गहरा सन्नाटा और चेहरों पर दुःख साफ झलक रहा था। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरगी डैम हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों और खुशियों के अचानक बिखर जाने की पीड़ा है। इस घटना ने हर संवेदनशील मन को झकझोर दिया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, पीसीसी सदस्य ओपी द्विवेदी, युवा नेता विजय गौतम, नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, एससी अध्यक्ष पी.डी. प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पटेल, जनपद सदस्य हीरा बाई पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी कुशलेंद्र तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, कुश परिहार, रितिक प्यासी, शिवशरण पटेल, शेख आशिक, सलीम खान, कश्मीर टेलर, रवि सेन सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।4
- ⏩ग्राम बिझरिया में पशु पालकों को एंथ्रेक्स टीकाकरण की दी गई जानकारी उमरिया//उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि पशुधन की सुरक्षा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से एंथ्रेक्स टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा बिझरिया गांव में पहुंचकर पशुपालकों को एंथ्रेक्स बीमारी के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि एंथ्रेक्स एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो पशुओं के साथ-साथ मनुष्यों में भी फैल सकता है। इसके लक्षण, बचाव के उपाय एवं समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी विस्तार से दी गई। पशुपालकों को यह भी समझाया गया कि किसी भी पशु में अचानक मृत्यु, बुखार या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक को सूचना दें। साथ ही मृत पशु के उचित निस्तारण एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया1
- झाड़-फूंक के शक में रची गई थी मौत की साजिश,60 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का हुआ खुलासा कोतवाली थाना अंतर्गत करीब डेढ़ महीने पहले हुए मन्नू सिंह हत्याकांड ने आखिरकार अपना राज खोल दिया है।जो मामला पहले रहस्यमय मौत लग रहा था,वह अब अंधविश्वास,शक और पुरानी रंजिश से उपजी एक खौफनाक साजिश बनकर सामने आया है।ऐड एसपी सीताराम सत्या ने इस पूरे मामले का सच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया जनों से बताई,इस मौके पर एसडीओपी पीएस परस्ते एवम थाना प्रभावी एमएल मरावी भी मौजुद रहे।कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पठारी कला के मरदर निवासी 60 वर्षीय मन्नू सिंह का शव 20 मार्च को उनके ही खेत के पास बंधवा नाला किनारे कंबल से ढका हुआ क्षत विक्षत अवस्था में मिला था1
- जबलपुर के बरगी डैम में कृज हादसे के 15 घंटे बाद रेस्क्यू के दौरान दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, एक मा का अपने बेटे को सीने से लगाए बाँह थामे मिला है जिसने यह दृश्य देखा वाह अपनी आंख से आंसू नहीं रोक पाया.... धन्य गई दुनिया में माँ जिन्दा ईश्वर है. #bargidam #jabalpur #RIP Jabalpur MP1
- Post by देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार1
- desbhar me pahuche or mujhe7
- Post by Shivam1