Shuru
Apke Nagar Ki App…
JPSC -JSSC मुद्दे और छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में आजसू का लातेहार बंद का व्यापक असर मंगलवार की सुबह 12:00 बजे से देखा जा रहा है । हालांकि अब तक किसी भी आजसू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लातेहार थाना पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। वही बंद को सफल बनाने के उद्देश्य लातेहार मुख्यालय क्षेत्र में सक्रिय आजसू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए , बस स्टैंड सहित सभी चौक चौराहे पर प्रदर्शन कर वाहनों को अवरुद्ध रखा है साथ ही टायर जलाया ।।
Manoj dutt dev
JPSC -JSSC मुद्दे और छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में आजसू का लातेहार बंद का व्यापक असर मंगलवार की सुबह 12:00 बजे से देखा जा रहा है । हालांकि अब तक किसी भी आजसू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लातेहार थाना पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। वही बंद को सफल बनाने के उद्देश्य लातेहार मुख्यालय क्षेत्र में सक्रिय आजसू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए , बस स्टैंड सहित सभी चौक चौराहे पर प्रदर्शन कर वाहनों को अवरुद्ध रखा है साथ ही टायर जलाया ।।
More news from झारखंड and nearby areas
- आशा टोप्पो की मौजूदगी में सहकारिता विभाग का प्रशिक्षण, डिजिटल कार्यप्रणाली पर दिया गया जोर लातेहार: धर्मपुर स्थित जिला सहकारिता कार्यालय के प्रशिक्षण सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के 16 लैम्पस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रांची से पहुंचे राकेश कुमार एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विभागीय कार्यों में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। ऑनलाइन कार्य निष्पादन, डिजिटल प्रक्रियाओं और तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय कार्यों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सही उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।1
- मां बेटा जमीन विवाद पर मां का बयान, मां ने कहा हमारे बेटे हमारे साथ... बेटों पर मां का गंभीर आरोप—दुर्व्यवहार कर जेवर अपने कब्जे में रखने का लगाया आरोप...1
- विधानसभा पहुंचे छात्र,अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन.? #shorts #shortvideo #short #viral #vidhansabha1
- JPSC -JSSC मुद्दे और छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा का लातेहार बंद का बरवाडीह मेंव्यापक असर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से देखा जा रहा है । हालांकि अब तक किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लातेहार थाना पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। वही बंद को सफल बनाने के उद्देश्य बरवाडीह मुख्यालय क्षेत्र में सक्रिय भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए , बस स्टैंड सहित सभी चौक चौराहे पर प्रदर्शन कर वाहनों को अवरुद्ध रखा है। जिस कारण रांची और डाल्टनगंज पथ पर एक भी यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है ।जिससे राहगीरो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथी बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकान बंद रखने की भी अपील किया है।1
- छात्रों पर जमकर बरसी लाठियां, प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप.? #ranchi #vidhansabha #students #news1
- एसएमसी पुनर्गठन के बाद बच्चों को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी *हुरदागा स्कूल में चंदन यादव अध्यक्ष, कांति कुमारी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका* पाटन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरदागा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चंदन कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, कांति कुमारी को उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मुखिया मनोज कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में भी मदद मिलेगी। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति एवं विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन एवं बच्चों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार, सेविका चंपा देवी, शिक्षक बीरेंद्र राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर राम, नवल राम, मंटू राम, भोला यादव, प्रदीप चौहान, बबन भुइयां, सोनवा देवी, गीता देवी, कविता देवी, सुनैना देवी, सजनी देवी समेत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।3
- जेपीएससी जेएसएससी और सीजीएल के परिणाम में धांधली के विरोध, मनिका में भाजपा का चक्का जाम ,कार्यकर्ता हिरासत में मनिका, लातेहार:- जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर रांची में छात्रों द्वारा विधानसभा का शांतिपूर्ण घेराव किया गया था। आरोप है कि इस दौरान प्रशासन ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में भाजपा प्रदेश इकाई ने 24 घंटे के झारखंड बंद का आह्वान किया था। बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटवाया और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जाम स्थल पर मनदीप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।3