नैनीताल में निर्वाचित उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण* *नैनीताल में निर्वाचित उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण* *जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* जनपद नैनीताल में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, नैनीताल द्वारा जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकासखण्ड मुख्यालयों में निर्वाचित उप-प्रधान ग्राम पंचायतों को *03 अगस्त 2026 को नियमानुसार शपथ ग्रहण कराया जाना सुनिश्चित करें।* इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनपद में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के परिणाम *15 जुलाई 2026 को घोषित किए जा चुके हैं।* निर्वाचन के उपरांत अब निर्वाचित उप-प्रधानों को उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 एवं संबंधित नियमावली में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित उप-प्रधानों को निर्धारित तिथि एवं स्थान की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं। साथ ही शपथ ग्रहण की समस्त कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपादित की जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी अपने स्तर से आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में निर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराया जा सके।
नैनीताल में निर्वाचित उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण* *नैनीताल में निर्वाचित उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण* *जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* जनपद नैनीताल में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी,
नैनीताल द्वारा जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकासखण्ड मुख्यालयों में निर्वाचित उप-प्रधान ग्राम पंचायतों को *03 अगस्त 2026 को नियमानुसार शपथ ग्रहण कराया जाना सुनिश्चित करें।* इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन एवं
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनपद में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के परिणाम *15 जुलाई 2026 को घोषित किए जा चुके हैं।* निर्वाचन के उपरांत अब निर्वाचित उप-प्रधानों को उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 एवं संबंधित नियमावली में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए संबंधित
ग्राम पंचायतों के निर्वाचित उप-प्रधानों को निर्धारित तिथि एवं स्थान की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं। साथ ही शपथ ग्रहण की समस्त कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपादित की जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी अपने स्तर से आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में निर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराया जा सके।
- आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और सशक्त पहल: जिलाधिकारी ने महिला समूह की फूड कैंटीन का किया शुभारंभ। चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि। महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित फूड कैंटीन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत डाड़ाबीस्ट निवासी श्रीमती रितु कुलेठा को अनटायड फंड से 65,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने फूड कैंटीन की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया तथा महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) श्रीमती विम्मी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। *केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह बना प्रेरणा का उदाहरण* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह भी महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है। समूह की सदस्य श्रीमती पार्वती सफलतापूर्वक "पार्वती टिफिन सर्विस" का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए कैटरिंग एवं पार्टी ऑर्डर की सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु रिवॉल्विंग फंड से 25,000 रुपये तथा सीआईएफ (CIF) फंड से 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस सहयोग से समूह की आय में निरंतर वृद्धि हुई है तथा स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद चम्पावत की यह पहल मुख्यमंत्री की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है।4
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान संदीप चौधरी के 4 मियाजाकी आम रुपये 2.11 लाख में बिके गुजरात के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने अपनी मां के लिए खरीदे तो किसान ने घटाई कीमत1
- ब्रेकिंग न्यूज़ नमस्कार आप देख रहे हैं, भारत पब्लिक न्यूज़, भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा बॉर्डर बनबसा गद्दा चौकी 7 नंबर पिलर जन जागरूकता अभियान चलाया गया Breaking news ताजा खबर भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा बॉर्डर बनबसा बॉर्डर गड्ढा चौकी 7 नंबर पिलर जन जागरूकता अभियान चलाया गया भारत और नेपाल के बीच मानव तस्करी बाल श्रम बाल विवाह भिक्षावृति बंधुवा मजदूरी मानव अंगों का व्यापार व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से संबंधित जन जागरूकता द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा जनपद चंपावत उत्तराखंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मानव तस्करी एवं यौन शोषण है एक अपराध जागरूक बने सुरक्षित रहे बाल यौन शोषण की रोकथाम नालसा हेल्पलाइन नंबर एक पांच एक जीरो जीरो पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही साथ जनरल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत कार्यालय नंबर पर कॉल कर सकते हैं 05965- 230 915, सचिव सिविल जज एस डी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , चंपावत ,अध्यक्ष जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत, सशस्त्र सीमा बल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट SSB बनबसा मानव तस्करी जागरूकता अभियान 30 तारीख सातवां महीना 2026 बृहस्पतिवार को भारत और नेपाल अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर के बारे में बताया गया, हर प्रहार गांव ,र नगरी टोल टोल ना नेपाल प्रहरी , समुदाय प्रहरी समझदारी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित समाज का लागि इलाका प्रहरी कार्यालय गद्दा चौकी कंचनपुर , समुदाय प्रहरी वडा समिति जिला कंचनपुर, सभी के नाम, संजीत सिंह, क्षेत्रीय संयोजक , देवेंद्र टेक बहादुर सिंह, भूपेंद्र छेत्री , प्रमुख SI नंदकिशोर बचकोटी एंटी ह्यूमन बनबसा, राधा चंद PLV, अर्जुन सिंह PLV, जनक बहादुर चंद , प्रकाश चंद्र ,देवेंद्र सिंह नायक ,APF नेपाल DSP चुन राज थापा,PRC नेपाल सुपरवाइजर मनीषा, रवि चन्द, सभी अधिकारी उपस्थित रहे ,संवाददाता उमेश विश्वकर्मा के साथ आप बने रहिए भारत पब्लिक न्यूज़ के साथ चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर करें तब तक के लिए नमस्कार1
- Post by अशोक सरकार1
- PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बड़ा एक्शन! रुचिका सिंह पर केस | Zero FIR से मचा सियासी बवाल | Delhi Police 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया। नोएडा में दर्ज हुई शिकायत, Zero FIR, दिल्ली पुलिस की जांच, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई और इस पूरे विवाद पर उठ रहे सवाल—इस वीडियो में जानिए हर पहलू विस्तार से। क्या सार्वजनिक मंच पर ऐसी भाषा अभिव्यक्ति की आजादी है या कानून का उल्लंघन? आखिर Zero FIR क्या होती है? रुचिका सिंह कौन हैं? विपक्ष और समर्थकों की दलीलें क्या हैं? जानिए इस वायरल मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👍 📌 Comment में अपनी राय जरूर दें। 📌 ऐसी ही बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए G Express को Subscribe करें।1
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव चौक पर तैनात किए गए यूपी एटीएस के कमांडोज1
- Post by अशोक सरकार1
- चम्पावत:*भारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल, मानव तस्करी, साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा पर किया जागरूक* चम्पावत:*भारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल, मानव तस्करी, साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा पर किया जागरूक*1