logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है जिला कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश भारी बारिश के बाद शुरू हुई रहस्यमयी हलचल, वैज्ञानिक वजह तलाशने में जुटा प्रशासन।

3 hrs ago
user_Pradeep Kumar bairwa
Pradeep Kumar bairwa
Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
3 hrs ago

गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है जिला कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश भारी बारिश के बाद शुरू हुई रहस्यमयी हलचल, वैज्ञानिक वजह तलाशने में जुटा प्रशासन।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है जिला कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश भारी बारिश के बाद शुरू हुई रहस्यमयी हलचल, वैज्ञानिक वजह तलाशने में जुटा प्रशासन।
    1
    गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है
गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है
जिला कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश भारी बारिश के बाद शुरू हुई रहस्यमयी हलचल, वैज्ञानिक वजह तलाशने में जुटा प्रशासन।
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दहीखेड़ा में पहली बार निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे सावन माह के पावन अवसर पर दहीखेड़ा गांव में पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्त सेलीगढ़ी महादेव से पवित्र जल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ रामेश्वरम महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पुजारी पीयूष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल छा गया। पुजारी पीयूष शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि गांव में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा ने युवाओं में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति बढ़ती आस्था का संदेश दिया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    1
    दहीखेड़ा में पहली बार निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
सावन माह के पावन अवसर पर दहीखेड़ा गांव में पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्त सेलीगढ़ी महादेव से पवित्र जल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ रामेश्वरम महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पुजारी पीयूष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल छा गया। पुजारी पीयूष शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि गांव में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा ने युवाओं में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति बढ़ती आस्था का संदेश दिया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोटा में युवक के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट और धमकी कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक युवक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार ओम नामक युवक पिछले करीब 7-8 महीने से सूरजपोल गेट, गुमानपुरा स्थित खत्री क्रोकरी हाउस पर काम करता है। वहीं काम करने वाला मोहसिन खान, जो गथा फैक्ट्री क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है, भी उसके साथ काम करता है। बताया गया है कि दोनों युवकों को दुकान के मालिक द्वारा किसी काम से एक फ्लैट पर भेजा गया था। शिकायत में आरोप है कि फ्लैट पर मोहसिन खान ने ओम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ओम द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ओम ने किसी तरह अपने सेठ को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सेठ उसे वहां से लेकर आया। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी ओम की मां को मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर मोहसिन खान ने ओम की मां के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा ओम को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि धमकी से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। मामले को लेकर परिजनों ने उद्योग नगर थाने में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    कोटा में युवक के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट और धमकी
कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक युवक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
शिकायत के अनुसार ओम नामक युवक पिछले करीब 7-8 महीने से सूरजपोल गेट, गुमानपुरा स्थित खत्री क्रोकरी हाउस पर काम करता है। वहीं काम करने वाला मोहसिन खान, जो गथा फैक्ट्री क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है, भी उसके साथ काम करता है।
बताया गया है कि दोनों युवकों को दुकान के मालिक द्वारा किसी काम से एक फ्लैट पर भेजा गया था। शिकायत में आरोप है कि फ्लैट पर मोहसिन खान ने ओम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ओम द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ओम ने किसी तरह अपने सेठ को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सेठ उसे वहां से लेकर आया। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी ओम की मां को मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर मोहसिन खान ने ओम की मां के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा ओम को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि धमकी से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है।
मामले को लेकर परिजनों ने उद्योग नगर थाने में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • प्रेमचंद जयंती पर सम्मानित कहानीकार जगदीश भारती का प्रभाती ने दिया परिचय July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में सम्मानित कथाकार जगदीश भारती साहब का हाड़ौती भाषा में परिचय देते भाई रामकरण प्रभाती साहब...
    1
    प्रेमचंद जयंती पर सम्मानित कहानीकार जगदीश भारती का प्रभाती ने दिया परिचय 
July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में सम्मानित कथाकार  जगदीश भारती साहब का हाड़ौती भाषा में परिचय देते भाई रामकरण प्रभाती साहब...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में बदलाव का संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध कोटा। संयुक्त संघर्ष समिति ने थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव पर गहरा विरोध दर्ज कराया है। समिति का कहना है कि थर्मल स्टोर का संचालन एवं प्रभार वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों के पास रहा है। यह व्यवस्था लंबे समय से सुचारु रूप से चल रही थी तथा इससे कर्मचारियों की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी बेहतर ढंग से होता रहा है। वयोवृद्ध कर्मचारी नेता राम सिंह शेखावत ने कहा कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव का वे विरोध करते हैं, वहीं वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित है, और कैलाश कच्छावा ने यह कहा कि इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए तथा संयुक्त संघर्ष समिति में तीनों यूनियन से पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समिति का आरोप है कि कुछ अधिकारियों द्वारा एक विशेष वर्ग के दबाव में आकर इस परंपरागत व्यवस्था को बदलते हुए स्टोर का प्रभार तकनीकी कर्मचारियों से लेकर इंजीनियर वर्ग को सौंप दिया गया जिससे निर्बाध रूप से अभियंता स्पोर्ट्स स्टोर में भ्रष्टाचार को अंजाम दे सके। यह न केवल अनुचित है बल्कि तकनीकी कर्मचारियों के साथ कुठाराघात है। संयुक्त संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि तथाकथित रिक्रिएशन कमेटी का गठन पूर्व में कभी भी थर्मल के इतिहास में नहीं किया गया था। समिति का आरोप है कि इस कमेटी का गठन कुछ अधिकारियों की मनमानी को वैधता देने के उद्देश्य से किया गया तथा इसी कमेटी के माध्यम से तकनीकी कर्मचारियों को स्पोर्ट्स क्लब प्रभारी के पद से हटाने का निर्णय लिया गया, जो पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के सिद्धांतों के विपरीत है। संयुक्त संघर्ष समिति मांग करती है कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार अभियंताओं को सौंपने संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा पूर्व की व्यवस्था को बहाल करते हुए थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार पुनः तकनीकी कर्मचारियों को सौंपा जाए, जिसके आदेश कुछ समय पूर्व मुख्य अभियंता के द्वारा प्रसारित किए गए हैं साथ ही भविष्य में कर्मचारियों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाए, ताकि औद्योगिक सौहार्द एवं कर्मचारियों का विश्वास बना रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि इस निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार नहीं किया गया तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
    1
    थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में बदलाव का संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध
कोटा। संयुक्त संघर्ष समिति ने थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव पर गहरा विरोध दर्ज कराया है। समिति का कहना है कि थर्मल स्टोर का संचालन एवं प्रभार वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों के पास रहा है। यह व्यवस्था लंबे समय से सुचारु रूप से चल रही थी तथा इससे कर्मचारियों की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी बेहतर ढंग से होता रहा है।
वयोवृद्ध कर्मचारी नेता राम सिंह शेखावत ने कहा कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर के प्रभार में किए गए बदलाव का वे विरोध करते हैं, वहीं वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित है, और कैलाश कच्छावा ने यह कहा कि इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए तथा संयुक्त संघर्ष समिति में तीनों यूनियन से पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
समिति का आरोप है कि कुछ अधिकारियों द्वारा एक विशेष वर्ग के दबाव में आकर इस परंपरागत व्यवस्था को बदलते हुए स्टोर का प्रभार तकनीकी कर्मचारियों से लेकर इंजीनियर वर्ग को सौंप दिया गया जिससे निर्बाध रूप से अभियंता स्पोर्ट्स स्टोर में भ्रष्टाचार को अंजाम दे सके। यह न केवल अनुचित है बल्कि तकनीकी कर्मचारियों के साथ कुठाराघात है।
संयुक्त संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि तथाकथित रिक्रिएशन कमेटी का गठन पूर्व में कभी भी थर्मल के इतिहास में नहीं किया गया था। समिति का आरोप है कि इस कमेटी का गठन कुछ अधिकारियों की मनमानी को वैधता देने के उद्देश्य से किया गया तथा इसी कमेटी के माध्यम से तकनीकी कर्मचारियों को स्पोर्ट्स क्लब प्रभारी के पद से हटाने का निर्णय लिया गया, जो पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के सिद्धांतों के विपरीत है।
संयुक्त संघर्ष समिति मांग करती है कि थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार अभियंताओं को सौंपने संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा पूर्व की व्यवस्था को बहाल करते हुए थर्मल स्पोर्ट्स स्टोर का प्रभार पुनः तकनीकी कर्मचारियों को सौंपा जाए, जिसके आदेश कुछ समय पूर्व मुख्य अभियंता के द्वारा प्रसारित किए गए हैं साथ ही भविष्य में कर्मचारियों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाए, ताकि औद्योगिक सौहार्द एवं कर्मचारियों का विश्वास बना रहे।
समिति ने स्पष्ट किया कि यदि इस निर्णय पर शीघ्र पुनर्विचार नहीं किया गया तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी का कोटा पहुंचने पर भव्य स्वागत देश का नाम रोशन करने वाली कोटा की शान अरुंधति चौधरी का कुंहाडी स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। समाज सेवी और डाॅ. दुर्गा शंकर सैनी ने बजरंगबली की गदा,श्री राम जी का दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी का कोटा पहुंचने पर भव्य स्वागत 
देश का नाम रोशन करने वाली कोटा की शान अरुंधति चौधरी का कुंहाडी स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। 
समाज सेवी और डाॅ. दुर्गा शंकर सैनी ने बजरंगबली की गदा,श्री राम जी का दुपट्टा और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • झालावाड_कोतवाली थाना क्षेत्र मे देर शाम को मकान मे बडी मात्रा में रखें पटाखे जप्त,अवैध रूप से मकान में रख रखे थे बड़ी मात्रा में पटाखे,शहर के गोदाम की तलाई इलाके में पुलिस ने की कार्रवाई, मौके से पटाखा पैकिंग के सामान भी किये जप्त,डीएसटी टीम की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई । झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र की गोदाम की तलाई इलाके में देर शाम को जिला पुलिस विशेष टीम ने कोतवाली थाना पुलिस के साथ रिहायशी इलाके के एक दो मंजिला मकान पर कार्रवाई कर मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे पटाखे जप्त किए हैं । इस दौरान पुलिस ने मौके से पटाखा पैकिंग और निर्माण की सामग्री भी बरामद की है । वी ओ 1_ सारे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में अवैध विस्फोटक और पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में जिला पुलिस विशेष टीम को सूचना मिली थी कि शहर के गोदाम की तलाई इलाके के एक दो मंजिला मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया जा रहा है और पटाखों के निर्माण और पैकिंग का कार्य भी किया जा रहा है । इस सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे और वहां रखी पैकिंग और निर्माण सामग्री को भी जप्त कर लिया । सारे मामले में बताया जा रहा है कि यह सारा अवैध कारोबार अमित गोयल नाम के शख्स के द्वारा किया जा रहा था । फिलहाल पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है ।
    4
    झालावाड_कोतवाली थाना क्षेत्र मे देर शाम को मकान मे बडी मात्रा में रखें पटाखे जप्त,अवैध रूप से मकान में रख रखे थे बड़ी मात्रा में पटाखे,शहर के गोदाम की तलाई इलाके में पुलिस ने की कार्रवाई, मौके से पटाखा पैकिंग के सामान भी किये जप्त,डीएसटी टीम की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई ।
झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र की गोदाम की तलाई इलाके में देर शाम को जिला पुलिस विशेष टीम ने कोतवाली थाना पुलिस के साथ रिहायशी इलाके के एक दो मंजिला मकान पर कार्रवाई कर मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे पटाखे जप्त किए हैं । इस दौरान पुलिस ने मौके से पटाखा पैकिंग और निर्माण की सामग्री भी बरामद की है ।
वी ओ 1_ सारे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में अवैध विस्फोटक और पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में जिला पुलिस विशेष टीम को सूचना मिली थी कि शहर के गोदाम की तलाई इलाके के एक दो मंजिला मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया जा रहा है और पटाखों के निर्माण और पैकिंग का कार्य भी किया जा रहा है । इस सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे और वहां रखी पैकिंग और निर्माण सामग्री को भी जप्त कर लिया । सारे मामले में बताया जा रहा है कि यह सारा अवैध कारोबार अमित गोयल नाम के शख्स के द्वारा किया जा रहा था । फिलहाल पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.