Shuru
Apke Nagar Ki App…
दहीखेड़ा में पहली बार निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे सावन माह के पावन अवसर पर दहीखेड़ा गांव में पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्त सेलीगढ़ी महादेव से पवित्र जल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ रामेश्वरम महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पुजारी पीयूष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल छा गया। पुजारी पीयूष शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि गांव में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा ने युवाओं में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति बढ़ती आस्था का संदेश दिया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Pradeep Nagar
दहीखेड़ा में पहली बार निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे सावन माह के पावन अवसर पर दहीखेड़ा गांव में पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्त सेलीगढ़ी महादेव से पवित्र जल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ रामेश्वरम महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पुजारी पीयूष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल छा गया। पुजारी पीयूष शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि गांव में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा ने युवाओं में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति बढ़ती आस्था का संदेश दिया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- दहीखेड़ा में पहली बार निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे सावन माह के पावन अवसर पर दहीखेड़ा गांव में पहली बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। शिवभक्त सेलीगढ़ी महादेव से पवित्र जल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ रामेश्वरम महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पुजारी पीयूष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल छा गया। पुजारी पीयूष शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि गांव में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा ने युवाओं में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति बढ़ती आस्था का संदेश दिया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।1
- गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी घटना, 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार डोल रहा है जिला कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश भारी बारिश के बाद शुरू हुई रहस्यमयी हलचल, वैज्ञानिक वजह तलाशने में जुटा प्रशासन।1
- छीपाबड़ौद में छात्र आक्रोश: ABVP ने कॉलेज परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन, चुनाव बहाली की मांग छीपाबड़ौद में छात्र आक्रोश: ABVP ने कॉलेज परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन, चुनाव बहाली की मांग छीपाबड़ौद / बारां प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छीपाबड़ौद इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी और जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्रशासन को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। *'लोकतंत्र की पहली पाठशाला' पर रोक क्यों?* प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता दीपक गुर्जर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव 'लोकतंत्र की पहली पाठशाला' होते हैं। राजस्थान में पिछले कई सालों से इन चुनावों पर रोक लगी हुई है, जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हन हो रहा है और परिसरों में नया छात्र नेतृत्व पूरी तरह खत्म हो रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो यह प्रदर्शन केवल कॉलेज परिसर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सड़कों पर लाया जाएगा। *ABVP की 6 प्रमुख मांगे:* 1. *छात्रसंघ चुनाव की तुरंत बहाली* - प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। 2. *समान अकादमिक कैलेंडर* - सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक समान कैलेंडर लागू हो ताकि प्रवेश, परीक्षा और परिणाम समय पर हों। 3. *रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती* - कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक स्टाफ के पद तुरंत भरे जाएं। 4. *स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति* - राजकीय महाविद्यालयों में कार्यवाहक व्यवस्था बंद कर स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति हो। 5. *राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना* - प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के लिए अलग विभाग खोलकर विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएं। 6. *महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करना* - श्री प्रेमसिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय को PG स्तर पर क्रमोन्नत किया जाए और मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाएं। *उग्र आंदोलन की दी चेतावनी* प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सरकार और उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रहितों से जुड़ी इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर नगर मंत्री योगेश जाटव, रामनिवास मेहरा, पूर्व छात्रसंघ प्रतिनिधि रवि मीणा, अभिषेक मेहता, धर्मराज, कालूलाल भील, रामस्वरूप, रौनक, रोहित, ओमप्रकाश, बृजेश, सागर, दीपेश, राहुल, अरुण, नितिन, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र एवं ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- नाकारा साबित हो रहा 10 लाख की लागत का हाट बाजार कीचड़ एवं गंदगी से ग्राहक एवं दुकानदार दोनों परेशान शाहाबाद उपखंड के दांता कस्बे में विधायक कोष से बनाया गया हाट बाजार हाट में पहुंचने वाले दुकानदारों को रास नहीं आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दांता कस्बे में विधायक कोष से लगभग 10 लाख रुपए से अधिक लागत से बनाया गया हाट बाजार मैं पहुंचने वाले दुकानदारों को हाट बाजार में दुकान लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इस बाजार में थोड़ा सा पानी बरसने पर कीचड़ एवं गंदगी हो जाती है जिससे लोगों को कीचड़ एवं गंदगी में होकर सब्जी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ना ही हाट बाजार में बरसात से बचाव के लिए कोई सुविधा है। वही दुकानदार भी कीचड़ एवं गंदगी में बैठकर समानन बेचने को मजबूर है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। तथा ग्रामीणों ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार पर भी सही निर्माण नहीं करने का भी आरोप लगाया है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इसमें कीचड़ युक्त रास्ते को सही कराया जाए जिससे लोगों को अब आवागमन में परेशानी ना हो।2
- किसान संघ की नगर कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन जिसमें पौधारोपण का लिया संकल्प। रायपुर कस्बे में भारतीय किसान संघ रायपुर नगर का की बैठक विश्वकर्मा कृषि फार्म पर नगर अध्यक्ष बंकट सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर बताया कि रायपुर नगर में भारतीय किसान संघ की सक्रियता बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान पर विशेष जोड़ देने पर आग्रह किया गया है साथ ही प्रत्येक किसान घर से किसान संघ की सदस्यता अनिवार्य बताया है। संभाग कार्यालय प्रमुख मनोहर लाल डांगी ने भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक , रचनात्मक और आंदोलात्मक विषय पर विस्तृत जानकारी दी। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने बताया कि अगस्त माह में नगर कार्यकारिणी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पौधारोपण करने का संकल्प दिलवाया। नगर मंत्री दीपक, नगर युवा, प्रमुख अंकित सेन, कैलाश पटेल ,दुर्गा शंकर, बिहारी लाल सुथार, रामबाबू मेहर, बीरामलाल मेहर,सुभाष, सूर्य प्रकाश मेहर ,रामसिंह झाला,राधेश्याम सुथार,प्रभुलाल माली,सुभाष दांगी ,अजय सुथार, सहित कई मौजूद थे।2
- कोटा में युवक के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट और धमकी कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक युवक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार ओम नामक युवक पिछले करीब 7-8 महीने से सूरजपोल गेट, गुमानपुरा स्थित खत्री क्रोकरी हाउस पर काम करता है। वहीं काम करने वाला मोहसिन खान, जो गथा फैक्ट्री क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है, भी उसके साथ काम करता है। बताया गया है कि दोनों युवकों को दुकान के मालिक द्वारा किसी काम से एक फ्लैट पर भेजा गया था। शिकायत में आरोप है कि फ्लैट पर मोहसिन खान ने ओम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ओम द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ओम ने किसी तरह अपने सेठ को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सेठ उसे वहां से लेकर आया। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी ओम की मां को मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर मोहसिन खान ने ओम की मां के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा ओम को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि धमकी से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। मामले को लेकर परिजनों ने उद्योग नगर थाने में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- रात के अंधेरे में दौड़ रहे ओवरलोड भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसे की आशंका बढ़ी पनवाड़ कस्बे में इन दिनों रात के समय ओवरलोड भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेखौफ होकर तेज गति से गुजर रहे हैं। ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक भूसा भरने के कारण वह बॉडी से करीब पांच से सात फीट तक बाहर निकला रहता है, जिससे सामने से आने वाले वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉली रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से निकलते हैं। भूसा सड़क पर फैलने के साथ-साथ ट्रॉली का बाहरी हिस्सा सामने से आने वाले वाहनों को दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग अवैध परिवहन में भी किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से संचालकों के हौसले बुलंद हैं। कस्बेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले इस लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।1
- झालावाड_कोतवाली थाना क्षेत्र मे देर शाम को मकान मे बडी मात्रा में रखें पटाखे जप्त,अवैध रूप से मकान में रख रखे थे बड़ी मात्रा में पटाखे,शहर के गोदाम की तलाई इलाके में पुलिस ने की कार्रवाई, मौके से पटाखा पैकिंग के सामान भी किये जप्त,डीएसटी टीम की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई । झालावाड़-कोतवाली थाना क्षेत्र की गोदाम की तलाई इलाके में देर शाम को जिला पुलिस विशेष टीम ने कोतवाली थाना पुलिस के साथ रिहायशी इलाके के एक दो मंजिला मकान पर कार्रवाई कर मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे पटाखे जप्त किए हैं । इस दौरान पुलिस ने मौके से पटाखा पैकिंग और निर्माण की सामग्री भी बरामद की है । वी ओ 1_ सारे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में अवैध विस्फोटक और पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में जिला पुलिस विशेष टीम को सूचना मिली थी कि शहर के गोदाम की तलाई इलाके के एक दो मंजिला मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया जा रहा है और पटाखों के निर्माण और पैकिंग का कार्य भी किया जा रहा है । इस सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे और वहां रखी पैकिंग और निर्माण सामग्री को भी जप्त कर लिया । सारे मामले में बताया जा रहा है कि यह सारा अवैध कारोबार अमित गोयल नाम के शख्स के द्वारा किया जा रहा था । फिलहाल पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है ।4