रंका। रंका थाना क्षेत्र में एक असहाय दिव्यांग पिता को न्याय और सहायता दिलाने के लिए पीएलवी अमरेन्द्र कुमार ने सराहनीय की पहल इस संबंध में आज मंगलवार तीन बजे अमरेन्द्र कुमार ने बताया की देवनाथ साव (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय सीत साव, लगभग दो माह पूर्व गोदरमाना बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क किनारे नाली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उनके पुत्र पंकज कुमार गुप्ता को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों एवं अन्य लोगों की मदद से उन्हें रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। बताया जाता है कि घायल होने के बाद से देवनाथ साव की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उनके तीन पुत्र होने के बावजूद कोई भी उनकी खोज-खबर नहीं ले रहा है और न ही समुचित इलाज एवं देखभाल की जिम्मेदारी उठा रहा है। ऐसी परिस्थिति में असहाय माता-पिता अपने दिव्यांग पिता के इलाज और भरण-पोषण की सहायता मांगने रंका थाना में नियुक्त पीएलवी अमरेन्द्र कुमार के पास पहुंचे। पीएलवी ने थाना में आवेदन देकर तीनों पुत्रों को अपने पिता की देखभाल करने तथा उनका समुचित इलाज कराने की दिशा में पहल की है। इस पहल से पीड़ित परिवार को न्याय एवं सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।
रंका। रंका थाना क्षेत्र में एक असहाय दिव्यांग पिता को न्याय और सहायता दिलाने के लिए पीएलवी अमरेन्द्र कुमार ने सराहनीय की पहल इस संबंध में आज मंगलवार तीन बजे अमरेन्द्र कुमार ने बताया की देवनाथ साव (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय सीत साव, लगभग दो माह पूर्व गोदरमाना बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क किनारे नाली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उनके पुत्र पंकज कुमार गुप्ता को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों एवं अन्य लोगों की मदद से उन्हें रामानुजगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। बताया जाता है कि घायल होने के बाद से देवनाथ साव की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उनके तीन पुत्र होने के बावजूद कोई भी उनकी खोज-खबर नहीं ले रहा है और न ही समुचित इलाज एवं देखभाल की जिम्मेदारी उठा रहा है। ऐसी परिस्थिति में असहाय माता-पिता अपने दिव्यांग पिता के इलाज और भरण-पोषण की सहायता मांगने रंका थाना में नियुक्त पीएलवी अमरेन्द्र कुमार के पास पहुंचे। पीएलवी ने थाना में आवेदन देकर तीनों पुत्रों को अपने पिता की देखभाल करने तथा उनका समुचित इलाज कराने की दिशा में पहल की है। इस पहल से पीड़ित परिवार को न्याय एवं सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।
- NH-39 पर मरम्मत कार्य शुरू, संबंधित विभाग ने लिया संज्ञान NH-39 पर मरम्मत कार्य शुरू, संबंधित विभाग ने लिया संज्ञान विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज मुख्य बाजार स्थित NH-39 पर मां काली मंदिर के पास बने बड़े गड्ढे को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढे के चलते इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद 29 सितंबर 2026 को संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मौके पर गड्ढे को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि सड़क दोबारा जल्द खराब न हो और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। रिपोर्ट: प्रेम कुशवाहा, विंढमगंज1
- इनर व्हील क्लब दुद्धी :छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम दुद्धी (सोनभद्र)। इनर व्हील क्लब दुद्धी की ओर से मंगलवार को स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट मैदान में छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ कराई गई। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष लीना जायसवाल, सचिव माधवी जायसवाल, तारा जायसवाल, विनीता मसीह, मनोरमा जायसवाल और संचिता श्रीवास्तव समेत क्लब की अन्य सदस्याएं व छात्राएं मौजूद रहीं।4
- 112 वर्ष की आयु में जउतरी देवी का निधन, हरनाकछार में शोक की लहर। 112 वर्ष की आयु में जउतरी देवी का निधन, हरनाकछार में शोक की लहर। विंढमगंज सोनभद्र/हरनाकछार, सोनभद्र। हरनाकछार निवासी एवं सलैयाडिह लैम्पस के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता की माता श्रीमती जउतरी देवी का मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उन्होंने 112 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, जउतरी देवी ने अपने जीवन का लंबा सफर पूरा करते हुए परिवार की कई पीढ़ियों को अपने सामने देखा। उनके निधन से परिवार ने अपनी बुजुर्ग और मार्गदर्शक सदस्य को खो दिया है। पुत्र अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी माता ने 112 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भगवान की शरण ली। उन्होंने कहा कि माता ने पूरे परिवार को जीवनभर सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद दिया। जउतरी देवी के निधन की सूचना पर हरनाकछार के बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार में भी सहभागिता करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों का कहना है कि 100 वर्ष से अधिक आयु तक जीवन जीने वाले बुजुर्ग आज के समय में बहुत कम देखने को मिलते हैं। जउतरी देवी ने 112 वर्ष का जीवन पूरा कर अपने पीछे परिवार और समाज के लिए कई स्मृतियां छोड़ी हैं। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद, हरनाकछार, सोनभद्र4
- लातेहार माले जिला सचिव बिरजू राम के नेतृत्व में बरवाडीह में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे । पुतला दहन कार्यक्रम बरवाडीह प्रखंड में अवस्थित दो स्थान उक्कमार के बहेराटार एवं बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर किया गया ।मौके पर लातेहार जिला सचिव माले बिरजू राम ने कहा कि देश के 13 लाख मतदाताओं का नाम ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त ने मोदी के इशारे पर काटा था ।इसलिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए।1
- अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस,की नारेबाजी लातेहार झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला।इस दौरान मशाल जुलूस में शामिल आंदोलनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। यहां बताते चले कि उक्त जुलूस थाना चौक से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हुए समाहरणालय गेट के पास पहुंचकर समाप्त हो गई।मौके पर जुलूस का नेतृत्व कर रहे वक्ताओं ने जुलूस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।और अपनी मांगों को दोहराया।मौके कई लोग शामिल थे।1
- सदर अस्पताल का खराब डायलिसिस मशीन को ठीक कराने की मांग ,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचकर उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पिछले तीन से चार महीनों से खराब पड़ी एक डायलिसिस मशीन को दुरुस्त कराने की मांग की। मुलाकात के दौरान प्रवक्ता तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन का ध्यान मरीजों को हो रही गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि लातेहार जैसे ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े जिले में सदर अस्पताल में ही गरीब मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य सहारा है। डायलिसिस मशीन के अचानक खराब हो जाने के कारण किडनी की बीमारी से जूझ रहे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए रांची या अन्य दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को न केवल भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ रहा है, बल्कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। बताते चले डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीन की खरीददारी की गई थी। जिसमें से एक मशीन खराब पड़ा हुआ है। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार ने मामले की संवेदनशीलता को स्वीकार किया। उन्होंने बताया की मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी और इंजीनियरों को सूचित कर दिया गया है। उपाधीक्षक ने आश्वासन दिया की एक सप्ताह के भीतर डायलिसिस मशीन को ठीक करवाकर पुनः सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी मरीज को लातेहार से बाहर न जाना पड़े।2
- ताखे की सफाई के दौरान महिला को करैत ने डसा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। ताखे की सफाई के दौरान करैत सर्प के डसने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी कदवा गांव निवासी तरेगनी देवी (47) पत्नी रामवतार भुइयां सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने कच्चे घर में बने ताखे (खिड़की)की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ताखे में छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में डस लिया। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।1
- झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार की शाम 6:00 बजे लातेहार में निकला मसाल जुलूस। जिस दौरान लातेहार बाजारटार से लातेहार समाहरणालय तक पैदल मसाल जुलूस मार्च किया गया, मांगों को लेकर। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी को न्याय देना होगा। वही बताया कि कल अपनी मांगों को लेकर लातेहार में चक्का जाम भी किया जाएगा।1
- कंट्रोल रूम का कल होगा उद्घाटन, उपायुक्त समेत जिले के कई पदाधिकारी रहेंगे मौजूद लातेहार : लातेहार जिले में बुधवार को एक नई सौगात मिलने वाली है। कंट्रोल रूम का उद्घाटन बुधवार को 30 सितंबर को होगा। इस उदघाटन में उपायुक्त संदीप कुमार समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।1