Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताखे की सफाई के दौरान महिला को करैत ने डसा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। ताखे की सफाई के दौरान करैत सर्प के डसने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी कदवा गांव निवासी तरेगनी देवी (47) पत्नी रामवतार भुइयां सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने कच्चे घर में बने ताखे (खिड़की)की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ताखे में छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में डस लिया। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
ताखे की सफाई के दौरान महिला को करैत ने डसा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। ताखे की सफाई के दौरान करैत सर्प के डसने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी कदवा गांव निवासी तरेगनी देवी (47) पत्नी रामवतार भुइयां सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने कच्चे घर में बने ताखे (खिड़की)की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ताखे में छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में डस लिया। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ताखे की सफाई के दौरान महिला को करैत ने डसा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। ताखे की सफाई के दौरान करैत सर्प के डसने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी कदवा गांव निवासी तरेगनी देवी (47) पत्नी रामवतार भुइयां सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने कच्चे घर में बने ताखे (खिड़की)की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ताखे में छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में डस लिया। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।1
- झिंगुरदह हनुमान मंदिर विशाल भंडारा ,"वर्दी खटाई रियासत " मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , झारखंड, छत्तीसगढ़ के आते है भक्तगण, मनौती होती पूर्ण यहां परिसर में ही झलमुरी बेचने वाले दयाराम निषाद जी से मुलाकात हुई जिन्होंने आध्यात्मिक सत्संग की गंगा भाई उसके कुछ अंश आपको वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करता हूं आप भी आनंद लें और वीडियो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले यूट्यूब साइज थंबनेल बनाएं1
- बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- ★★सभी #मानव_जीवो के लिए #GOD_संदेश ★★ 🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩🎙️🚩 _*★★जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने एक बार फिर से किया 📚शास्त्रार्थ का शंखनाद 📖 ★★*_ 🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏 अवश्य देखिए 3 व 4 अक्टूबर शनिवार और रविवार रात 7:30 से 9 :30 तक *साधना चैनल* पर _ 🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗1
- बारिश का कहर, चिनियां में भरभराकर गिरा खपरैल मकान, प्रशासन से लगाइए पीड़ित परिवार ने गुहार चिनियां। लगातार रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण चिनियां मुख्यालय के अनहारी दह टोला निवासी श्याम बिहारी राम का खपरैल मकान बीती रात अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर को काफी नुकसान पहुंचा है। श्याम बिहारी राम ने सोमवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की नींव में नमी आ गई थी। इसी के चलते रात में अचानक मकान धराशायी हो गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिवार दूसरे स्थान पर रह रहा है। श्याम बिहारी राम ने प्रशासन से जल्द सरकारी आवास उपलब्ध कराने के साथ मकान क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- 🛑 केतार (गढ़वा) एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन, मनु बाबा भी रहे शामिल1
- दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई । हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- 🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत। रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी। DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones1