logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई । हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई । हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई । हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई ।
हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झिंगुरदह हनुमान मंदिर विशाल भंडारा ,"वर्दी खटाई रियासत " मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , झारखंड, छत्तीसगढ़ के आते है भक्तगण, मनौती होती पूर्ण यहां परिसर में ही झलमुरी बेचने वाले दयाराम निषाद जी से मुलाकात हुई जिन्होंने आध्यात्मिक सत्संग की गंगा भाई उसके कुछ अंश आपको वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करता हूं आप भी आनंद लें और वीडियो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले यूट्यूब साइज थंबनेल बनाएं
    1
    झिंगुरदह हनुमान मंदिर
विशाल भंडारा ,"वर्दी खटाई रियासत "
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , झारखंड, छत्तीसगढ़
के आते है भक्तगण, मनौती होती पूर्ण यहां परिसर में ही झलमुरी बेचने वाले दयाराम निषाद जी से मुलाकात हुई जिन्होंने आध्यात्मिक सत्संग की गंगा भाई उसके कुछ अंश आपको वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करता हूं आप भी आनंद लें और वीडियो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
यूट्यूब साइज थंबनेल बनाएं
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन।
बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन।
विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🛑 केतार (गढ़वा) एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन, मनु बाबा भी रहे शामिल
    1
    🛑 केतार (गढ़वा) एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन, मनु बाबा भी रहे शामिल
    user_The Update Abtak
    The Update Abtak
    Court reporter केतर, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की। मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।
    1
    पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल
एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच
हेमंत कुमार कीरिपोर्ट
चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत  चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की।
मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • सोनभद्र में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया प्रर्दशन पुलिस से हुआ नोक झोंक सोनभद्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी; पुतला दहन रोकने पर पुलिस से नोकझोंक सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी भी हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए “वोट चोरी” के मुद्दे की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटाए जाने के मामले में उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संस्था की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सोनभद्र में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया प्रर्दशन पुलिस से हुआ नोक झोंक 
सोनभद्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी; पुतला दहन रोकने पर पुलिस से नोकझोंक
सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।
पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी भी हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए “वोट चोरी” के मुद्दे की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम हटाए जाने के मामले में उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की।
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संस्था की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
    1
    दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है।
जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत। रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी। DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones
    1
    🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र
हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।
रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी।
DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.