logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

1 hr ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई । हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    दुद्धी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल ,एक गंभीर
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा रामनगर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीण बैंक के समीप एक अपाची और एक बजाज सिटी 100 बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार तीन युवक गुलालझरिया से दुद्धी की ओर आ रहे थे। अपाची बाइक पर संजय कुमार गौड़ (18) पुत्र सीताराम निवासी धुरकी (झारखंड), सुरेश (23) पुत्र बासदेव निवासी रन्नू और प्रसिद्ध (23) पुत्र राम देव निवासी तुमिया थाना कोन सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
इसी दौरान सामने से आ रहे बजाज सिटी 100 बाइक सवार चंदन (40) पुत्र शिवमूर्त निवासी रेनुकूट से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के तेज आवाज से आसपास के लोगों के भारी भीड़ जुट गई ।
हादसे में बजाज सिटी 100 सवार चंदन के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अपाची बाइक सवार तीनों को हल्की चोटें आईं। परिचितों ने बताया कि चंदन ग्राम झारो के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल के यहां आरो की मरम्मत के लिए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय बहादुर मौर्या और चालक चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज जारी है।वहीं घटना के जानकारी पर डायल 112 पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी रिकॉर्ड दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • झिंगुरदह हनुमान मंदिर विशाल भंडारा ,"वर्दी खटाई रियासत " मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , झारखंड, छत्तीसगढ़ के आते है भक्तगण, मनौती होती पूर्ण यहां परिसर में ही झलमुरी बेचने वाले दयाराम निषाद जी से मुलाकात हुई जिन्होंने आध्यात्मिक सत्संग की गंगा भाई उसके कुछ अंश आपको वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करता हूं आप भी आनंद लें और वीडियो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले यूट्यूब साइज थंबनेल बनाएं
    1
    झिंगुरदह हनुमान मंदिर
विशाल भंडारा ,"वर्दी खटाई रियासत "
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , झारखंड, छत्तीसगढ़
के आते है भक्तगण, मनौती होती पूर्ण यहां परिसर में ही झलमुरी बेचने वाले दयाराम निषाद जी से मुलाकात हुई जिन्होंने आध्यात्मिक सत्संग की गंगा भाई उसके कुछ अंश आपको वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करता हूं आप भी आनंद लें और वीडियो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले
यूट्यूब साइज थंबनेल बनाएं
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    6 hrs ago
  • बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन।
बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन।
विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 9वीं बार भव्य दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने उदय कुमार शर्मा शिव मंदिर शनिचर बाजार महुली में हुई बैठक, सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली स्थित शिव मंदिर शनिचर बाजार परिसर में भव्य दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्री राम लखन कनौजिया को समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं संरक्षक मंडल में वेद प्रकाश यादव, रंजना चौधरी ब्लाक प्रमुख दुद्धी, वीरेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष विंढमगंज, पंकज गोस्वामी मंडल महामंत्री, रमेश यादव, काशीनाथ यादव, सुबेदार प्रसाद, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, चंद्र प्रकाश प्रजापति एवं मिथिलेश कुमार शर्मा को शामिल किया गया। बैठक का प्रमुख आकर्षण उस समय रहा, जब समिति के अध्यक्ष पद पर उदय कुमार शर्मा को लगातार 9वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताते हुए उनका समर्थन किया। समिति से जुड़े लोगों ने उनके अनुभव एवं पूर्व कार्यों को देखते हुए एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति व्यक्त की। समिति में मनोज कुमार भारती एवं राजेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष, नंद लाल गुप्ता को प्रबंधक तथा राजमन गुप्ता को उप प्रबंधक बनाया गया। वहीं शिवनाथ यादव को सचिव एवं योगेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार गुप्ता तथा आशीष कुमार यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही देवेंद्र यादव को महामंत्री तथा जुगुल किशोर भारती को सूचना मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य समिति की कार्यकारिणी में रुपेश कनौजिया, विकास कनौजिया, बालेश्वर कनौजिया, विशाल कनौजिया, अंकित कनौजिया, विनोद भारती, दिलीप कनौजिया, कृष्ण कुमार भारती, वीरा भारती, मनीष यादव, रितेश कनौजिया, आशीष विश्वकर्मा, राज विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश मौर्या, संदीप यादव, विकास यादव, विनय कनौजिया, कमलेश यादव, ईश्वरी यादव, अनिल यादव, ललन सिंह गौड़ एवं संजय यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ भव्य रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और आपसी समन्वय के साथ करना होगा। उदय कुमार शर्मा के लगातार 9वीं बार अध्यक्ष चुने जाने से समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। बैठक में मौजूद लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी दुर्गा पूजा आयोजन के सफल एवं भव्य आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
    1
    9वीं बार भव्य दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने उदय कुमार शर्मा

शिव मंदिर शनिचर बाजार महुली में हुई बैठक, सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली स्थित शिव मंदिर शनिचर बाजार परिसर में भव्य दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्री राम लखन कनौजिया को समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं संरक्षक मंडल में वेद प्रकाश यादव, रंजना चौधरी ब्लाक प्रमुख दुद्धी, वीरेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष विंढमगंज, पंकज गोस्वामी मंडल महामंत्री, रमेश यादव, काशीनाथ यादव, सुबेदार प्रसाद, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, चंद्र प्रकाश प्रजापति एवं मिथिलेश कुमार शर्मा को शामिल किया गया।
बैठक का प्रमुख आकर्षण उस समय रहा, जब समिति के अध्यक्ष पद पर उदय कुमार शर्मा को लगातार 9वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताते हुए उनका समर्थन किया। समिति से जुड़े लोगों ने उनके अनुभव एवं पूर्व कार्यों को देखते हुए एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति व्यक्त की।
समिति में मनोज कुमार भारती एवं राजेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष, नंद लाल गुप्ता को प्रबंधक तथा राजमन गुप्ता को उप प्रबंधक बनाया गया। वहीं शिवनाथ यादव को सचिव एवं योगेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार गुप्ता तथा आशीष कुमार यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही देवेंद्र यादव को महामंत्री तथा जुगुल किशोर भारती को सूचना मंत्री बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य
समिति की कार्यकारिणी में रुपेश कनौजिया, विकास कनौजिया, बालेश्वर कनौजिया, विशाल कनौजिया, अंकित कनौजिया, विनोद भारती, दिलीप कनौजिया, कृष्ण कुमार भारती, वीरा भारती, मनीष यादव, रितेश कनौजिया, आशीष विश्वकर्मा, राज विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश मौर्या, संदीप यादव, विकास यादव, विनय कनौजिया, कमलेश यादव, ईश्वरी यादव, अनिल यादव, ललन सिंह गौड़ एवं संजय यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ भव्य रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और आपसी समन्वय के साथ करना होगा।
उदय कुमार शर्मा के लगातार 9वीं बार अध्यक्ष चुने जाने से समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। बैठक में मौजूद लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी दुर्गा पूजा आयोजन के सफल एवं भव्य आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    1 day ago
  • 🛑 केतार (गढ़वा) एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन, मनु बाबा भी रहे शामिल
    1
    🛑 केतार (गढ़वा) एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन, मनु बाबा भी रहे शामिल
    user_The Update Abtak
    The Update Abtak
    Court reporter केतर, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की। मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।
    1
    पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल
एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच
हेमंत कुमार कीरिपोर्ट
चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत  चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की।
मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
    1
    दुद्धी में समोसा विक्रेता ट्रेन इंजन की चपेट में आया, हालत गंभीर
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 30 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन की ओर चला गया और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और दौड़कर युवक को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहाँ डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है।
जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल घायल युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत। रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी। DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones
    1
    🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र
हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।
रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी।
DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.