logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लखनऊ के अलीगंज में सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!* Sonu Patel ki report राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का मामला सामने आया है। लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक परिवार पर कुछ युवकों और महिलाओं ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ अपनी कार में सीएनजी भरवाने गए थे। घटना रात करीब 11:30 बजे अलीगंज के 'ग्रीन गैस लिमिटेड' (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) सीएनजी स्टेशन पर हुई। अनुपम जैन द्वारा थाना मड़ियांव में दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वे कतार में लगे थे, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी (नंबर: UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। जब पीड़ित पक्ष ने नियम तोड़ने और गाड़ी आगे लगाने का विरोध किया, तो टाटा पंच में सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। अनुपम का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। विरोध बढ़ता देख आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और उनके बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले। पीड़ित अनुपम जैन ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

5 hrs ago
user_Sonu Patle
Sonu Patle
लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
ce4b0947-244b-4859-aab1-dc5e5e3d4d4e

*लखनऊ के अलीगंज में सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!* Sonu Patel ki report राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का मामला सामने आया है। लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक परिवार पर कुछ युवकों और महिलाओं ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ अपनी कार में सीएनजी भरवाने गए थे। घटना रात करीब 11:30 बजे अलीगंज के 'ग्रीन गैस लिमिटेड' (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) सीएनजी स्टेशन पर हुई। अनुपम जैन द्वारा थाना मड़ियांव में दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वे कतार में लगे थे, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी (नंबर: UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। जब पीड़ित पक्ष ने नियम तोड़ने और गाड़ी आगे लगाने का विरोध किया, तो टाटा पंच में सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। अनुपम का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। विरोध बढ़ता देख आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और उनके बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले। पीड़ित अनुपम जैन ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वैश्विक तेल संकट पर पीएम मोदी की अपील: “पेट्रोल-डीजल बचाएं, मेट्रो और कार-पूलिंग अपनाएं” ASTv24 digital शाहिद लखाही Narendra Modi ने वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में चल रहे ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि देश के पास तेल और गैस के पर्याप्त प्राकृतिक भंडार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां नागरिकों को अधिक से अधिक मेट्रो का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार-पूलिंग को बढ़ावा देने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की खपत कम करना बेहद जरूरी है, ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके और भविष्य की चुनौतियों से मजबूती से निपट सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा की बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकता है।
    1
    वैश्विक तेल संकट पर पीएम मोदी की अपील: “पेट्रोल-डीजल बचाएं, मेट्रो और कार-पूलिंग अपनाएं”
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
Narendra Modi ने वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में चल रहे ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि देश के पास तेल और गैस के पर्याप्त प्राकृतिक भंडार नहीं हैं।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां नागरिकों को अधिक से अधिक मेट्रो का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार-पूलिंग को बढ़ावा देने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की खपत कम करना बेहद जरूरी है, ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके और भविष्य की चुनौतियों से मजबूती से निपट सके।
उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा की बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकता है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है ओ भी खराब
    1
    लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान
ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब  पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है  ओ भी खराब
    user_Ajeet chaudhary
    Ajeet chaudhary
    Lawyer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर शराब दुकान का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध, सड़क पर उतरीं महिलाएं, जमकर हंगामा “मंदिर मार्ग पर शराब की दुकान नहीं चलेगी” के नारों से गूंजा मोहम्मदी कस्बा महिलाओं ने प्रशासन को दी चेतावनी, कहा— धार्मिक स्थल के पास शराब बिक्री बर्दाश्त नहीं ✍️ गोपाल कृष्ण अवस्थी दैनिक भास्कर अपडेट मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कस्बे के प्रसिद्ध टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर खोली जा रही शराब की दुकान को लेकर रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और शराब दुकान के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। महिलाओं का आरोप है कि मंदिर मार्ग जैसे धार्मिक और सार्वजनिक रास्ते पर शराब दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “शराब दुकान हटाओ”, “मंदिर मार्ग बचाओ” और “धार्मिक स्थल का सम्मान करो” जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय महिलाओं का कहना था कि टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगेगा, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित होगा। महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने दुकान को यहां से नहीं हटाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के शराब दुकान का संचालन शुरू कराया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल दुकान हटाने और धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। काफी देर तक चली नोकझोंक और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को मामले में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मोहम्मदी क्षेत्र में शराब दुकान को लेकर बहस तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और आबादी वाले इलाकों में इस तरह शराब दुकानों की अनुमति देना प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है। क्षेत्र में बना चर्चा का विषय टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर शराब दुकान का विरोध अब पूरे मोहम्मदी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं के इस उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और अब सभी की नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर शराब दुकान का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध, सड़क पर उतरीं महिलाएं, जमकर हंगामा
“मंदिर मार्ग पर शराब की दुकान नहीं चलेगी” के नारों से गूंजा मोहम्मदी कस्बा
महिलाओं ने प्रशासन को दी चेतावनी, कहा— धार्मिक स्थल के पास शराब बिक्री बर्दाश्त नहीं
✍️ गोपाल कृष्ण अवस्थी
दैनिक भास्कर अपडेट
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी।
मोहम्मदी कस्बे के प्रसिद्ध टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर खोली जा रही शराब की दुकान को लेकर रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और शराब दुकान के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। महिलाओं का आरोप है कि मंदिर मार्ग जैसे धार्मिक और सार्वजनिक रास्ते पर शराब दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “शराब दुकान हटाओ”, “मंदिर मार्ग बचाओ” और “धार्मिक स्थल का सम्मान करो” जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय महिलाओं का कहना था कि टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगेगा, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित होगा। महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने दुकान को यहां से नहीं हटाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के शराब दुकान का संचालन शुरू कराया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल दुकान हटाने और धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। काफी देर तक चली नोकझोंक और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को मामले में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देना पड़ा।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मोहम्मदी क्षेत्र में शराब दुकान को लेकर बहस तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और आबादी वाले इलाकों में इस तरह शराब दुकानों की अनुमति देना प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है।
क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर शराब दुकान का विरोध अब पूरे मोहम्मदी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं के इस उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और अब सभी की नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
    1
    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था, जिसके बाद घायल व्यक्ति की लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। ये आरोपी 7 मई से फरार थे और अब उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    1
    लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था, जिसके बाद घायल व्यक्ति की लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। ये आरोपी 7 मई से फरार थे और अब उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Newspaper publisher लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के फरधान कस्बे में एक शानदार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, राजस्थान और नेपाल जैसे देशों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह दिखा।
    1
    लखीमपुर खीरी के फरधान कस्बे में एक शानदार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, राजस्थान और नेपाल जैसे देशों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह दिखा।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-मैलानी मार्ग पर 42 साल पुरानी बरगद पुलिस चौकी बंद कर दी गई है। इससे जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं, जहाँ यात्रियों को लूटपाट और आपराधिक घटनाओं का डर सता रहा है। स्थानीय लोग चौकी को तुरंत फिर से चालू करने की मांग कर रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-मैलानी मार्ग पर 42 साल पुरानी बरगद पुलिस चौकी बंद कर दी गई है। इससे जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं, जहाँ यात्रियों को लूटपाट और आपराधिक घटनाओं का डर सता रहा है। स्थानीय लोग चौकी को तुरंत फिर से चालू करने की मांग कर रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नगर गोला में दबंगई का तांडव: युवक को डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, सफेदपोश संरक्षण की चर्चा तेज ✍️ गोपाल कृष्ण अवस्थी दैनिक भास्कर अपडेट गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। नगर गोला में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कुछ दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामला नानक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन नगर गेट के पास का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दबंगों ने युवक को घेर लिया और फिर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन दबंगों का कहर लगातार जारी रहा। मारपीट इतनी बर्बर थी कि युवक सड़क पर ही गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों का क्षेत्र के एक प्रभावशाली सफेदपोश व्यक्ति से गहरा संबंध है, जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि इलाके के लोग खुलकर बोलने से भी डर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों की मानें तो मामले को दबाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआक्रोश देखने को मिल सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है, लेकिन अब देखना होगा कि दबंगों पर कार्रवाई होती है या फिर मामला रसूख के दबाव में ठंडे बस्ते में डाल दिया
    1
    नगर गोला में दबंगई का तांडव: युवक को डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, सफेदपोश संरक्षण की चर्चा तेज
✍️ गोपाल कृष्ण अवस्थी
दैनिक भास्कर अपडेट
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।
नगर गोला में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कुछ दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
मामला नानक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन नगर गेट के पास का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दबंगों ने युवक को घेर लिया और फिर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन दबंगों का कहर लगातार जारी रहा। मारपीट इतनी बर्बर थी कि युवक सड़क पर ही गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों का क्षेत्र के एक प्रभावशाली सफेदपोश व्यक्ति से गहरा संबंध है, जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि इलाके के लोग खुलकर बोलने से भी डर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों की मानें तो मामले को दबाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआक्रोश देखने को मिल सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है, लेकिन अब देखना होगा कि दबंगों पर कार्रवाई होती है या फिर मामला रसूख के दबाव में ठंडे बस्ते में डाल दिया
    user_Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.