Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीमच जिले के मनासा स्थित रामपुरा क्षेत्र के खिमला प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ पानी के टैंकर के नीचे कुचलने से 27 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अली उल रहमान (27 वर्ष), पिता भोलू शेख, निवासी मेहर बिश्वास टोला, थाना मोथा बारी, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। प्लांट में कार्यरत मजदूरों के अनुसार शिफ्ट समाप्त होने के बाद अचानक बारिश होने लगी, जिससे बचने के लिए युवक खड़े पानी के टैंकर के नीचे बैठ गया था। उसी समय ड्राइवर ने अचानक टैंकर चला दिया, जिससे युवक वाहन के नीचे आ गया। हादसे के बाद गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए नीमच के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
अजीमुल्ला खान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रही थी। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर दो पन्नों और 575 शब्दों की एक चिट्ठी पोस्ट की है। इस चिट्ठी में उन्होंने विभिन्न बातों के साथ-साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित किए जाने की बात का भी प्रमुखता से जिक्र किया है। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि लोग कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।1
- नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जिगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट एवं अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होता है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच करवाकर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड देने की मांग रखी है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।1
- मंदसौर में हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी डूब गई। इस दुखद घटना के सामने आने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।1
- मंदसौर में क्यामपुर से कुरावन जाते समय एक बाइक सवार की नजर अपनी बाइक की हेडलाइट के नीचे पड़ी, जहाँ एक सांप छिपा हुआ नजर आया। बाइक के अंदर सांप को देखते ही बाइक सवार के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद उसने तुरंत बाइक से नीचे उतरकर सांप को बाहर निकाला।1
- आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने सभी देशवासियों और युवाओं को बहुत-बहुत बधाई दी है।1
- नीमच जिले के मनासा स्थित रामपुरा क्षेत्र के खिमला प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ पानी के टैंकर के नीचे कुचलने से 27 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अली उल रहमान (27 वर्ष), पिता भोलू शेख, निवासी मेहर बिश्वास टोला, थाना मोथा बारी, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। प्लांट में कार्यरत मजदूरों के अनुसार शिफ्ट समाप्त होने के बाद अचानक बारिश होने लगी, जिससे बचने के लिए युवक खड़े पानी के टैंकर के नीचे बैठ गया था। उसी समय ड्राइवर ने अचानक टैंकर चला दिया, जिससे युवक वाहन के नीचे आ गया। हादसे के बाद गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए नीमच के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।3
- मध्य प्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पावटी में पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक एमडी ड्रग्स की एक फैक्ट्री पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 173 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है और 2 तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।1