Shuru
Apke Nagar Ki App…
1980 से पहले जैसा हालात क्यों बना भागलपुर जिला में आखिर कौन है जिम्मेवार
परशुराम सेना
1980 से पहले जैसा हालात क्यों बना भागलपुर जिला में आखिर कौन है जिम्मेवार
More news from बिहार and nearby areas
- 1980 से पहले जैसा हालात क्यों बना भागलपुर जिला में आखिर कौन है जिम्मेवार1
- भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ, आधार शाखा- समस्तीपुर* आज मुख्य शाखा परिसर भारतीय जीवन बीमा निगम ,स्थित अभिकर्ता कक्ष में LIAFI की 63वीं स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रबंधक नीरज शर्मा व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सभा की अध्यक्षता आधार संगठन अध्यक्ष ललित कुमार झा व संचालन संगठन सचिव प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष *रमेश प्रसाद सिंह*, संगठन सचिव *महेश्वर चौरसिया, सुरेन्द्र पंडित, राम नाथ राय*, कोषाध्यक्ष *अम्बुज कुमार सिंह*, कार्यकारिणी सदस्य *श्रवण कुमार झा, रामबाबू राय, सुनीता झा, प्रियंका कुमारी, बैद्यनाथ पंडित, संतोष कुमार साह, मिथलेश राय, सुबोध दास*, निगरानी समिति के सदस्य *अनिल कुमार राय, अमरकांत प्रसाद सिंह* व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उनके राष्ट्र हित में किए गए कार्यों की चर्चा की गई। सभा को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया व कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। (प्रमोद कुमार) सचिव, LIAFI समस्तीपुर Mob. 96314956121
- गांधी जयंती पर पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। समस्तीपुर गाँधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 क़ो बिशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया श्रीमती संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई l सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ग्रामसभा की कार्रवाई शुरू करते हुए मुखिया संजू कुमारी राय ने कहीं की 01 जुलाई 2026 से मनरेगा के जगह पर बीजी रामजी योजना लागू हो गई है l इस योजना से सार्वजनिक कार्य सहित नीजी योजना जैसे वृक्षारोपण, बकरी शेड सहित नीजी पगडंडी सड़क का निर्माण सहित कुल 375 तरह की योजना अनुमान्य है l उन्होने पंचायत वासियो से अपील किया की सबका योजना सबका विकास करने का हमारा लक्ष्य है l उन्होने आवास, पेंशन एवं राशन में आ रही परेशानी का जिक्र करते हुए कहीं की सभी योग्य परिवारों क़ो लाभ दिलाने के लिये ग्रामसभा संकल्पित है l ग्राम सभा में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री प्रशांत मोहन ठाकुर ने विस्तार से विभिन्न तरह की योजना बीजी रामजी से होने की जानकारी देते हुए कहा की कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत की चहुमुखी विकास के लिये हम अपने स्तर से हर संभव सहयोग करें l उन्होने लोगों से अपील किया की अधिक से अधिक अपने नीजी जमीन पर वृक्षारोपण करें एवं आँगनवाड़ी, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय भवन जिसमें इंटरनेट की सुबिधा से लैस हो इस तरह की योजना लें ताकि हर गाँव स्मार्ट गाँव बन सकें l ग्रामसभा में किसान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने उपस्थित लोगो से अपील किये की गाँधी जी का स्वराज्य का सपना का मुख्य धुरी गाँव का विकास था l इसलिए हम सबों क़ो मिलकर ग्रामसभा क़ो मजबूत करते हुए विकास के लिये एक कदम बढ़ाये l ग्रामसभा में people plan के तहत बर्ष 2026..27 के लिये कुल 35 सार्वजनिक योजना एवं 108 नीजी योजना का चयन किया गया l साथ ही साथ ग्राम सभा में आवास योजना से वंचित योग्य लाभुक का नाम पुनः जोड़ने हेतु ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया l राशन से बड़े पैमाने पर बिना कोई कारण बताये नाम काटे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रस्ताव लिया गया की राशन कार्ड में नाम जोड़वाने के लिये आवेदन पंचायत भवन पर जमा करें l ग्राम सभा में सरपंच कॉमo रामबाबू पासवान, उपमुखिया राजकुमार पासवान, वार्ड सदस्य अमित कुमार, श्याम शंकर कुंवर, नीलम देवी, अंजनी कुमारी, राजीव कुंवर, रीना देवी, पूनम देवी, विकास मित्र सुनील राम, रोजगार सेवक दरोगा साह, स्वछता प्रवेक्षक प्रमोद कुमार राय, पवन कुमार प्रभाकर, जीविका से अजय राम सहित आँगनवाड़ी सेविका, आशा वर्कर एवं बड़ी सख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिये l1
- गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विकास संघर्ष मोर्चा एवं रेल विस्तार - विकास मंच द्वारा सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी विचारों को अपनाने का लिया गया संकल्प गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विकास संघर्ष मोर्चा एवं रेल विस्तार - विकास मंच द्वारा सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी विचारों को अपनाने का लिया गया संकल्प नमस्कार आप देख रहें है जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई समाचार विस्तार से समस्तीपुर जिला विकास संघर्ष मोर्चा एवं रेल विस्तार-विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और महात्मा गांधी की प्रिय प्रार्थना “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के उनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचारों को आत्मसात कर ही समाज में सकारात्मक बदलाव और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में राकेश कुमार ठाकुर, शंकर साह, संतोष कुमार निराला, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, शाहीद हुसैन, शत्रुघन यादव, जयलाल राय, रामाशीष राय, राम विनोद पासवान, लक्ष्मण साह, बृजनंदन राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।1
- समस्तीपुर ग्राम उद्योग भंडार में गाँधी जयंती मनाई गई । समस्तीपुर खादी ग्राम उद्योग में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई ।खादी ग्राम उद्योग के जिला मंत्री धीरेन्द्र कार्यी के विभिन्न राजनीतिक दल समाजिक कार्यकर्ता लोगों को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जयंती में कार्यक्रम में आमंत्रित पर , उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर महात्मा गांधी को याद किया , उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा उसके अभियान को चलाने,लोकल फॉर भोकल खादी को अपना कर और गाँधी जी के सपने को सकार करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में समस्तीपुर कांग्रेस नेत्री महापौर अनीता राम ,जनसुराज नेता उप महापौर रामबालक पासवान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमारी मधुबाला ,जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा सह एम एल सी प्रतिनिधी भाजपा नेता डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ,समाज सेवी कृष्ण कुमार ,जेडीयू नेता राजीव कुमार सिंह अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रह समस्तीपुर ग्राम उद्योग भंडार में गाँधी जयंती मनाई गई । समस्तीपुर खादी ग्राम उद्योग में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई ।खादी ग्राम उद्योग के जिला मंत्री धीरेन्द्र कार्यी के विभिन्न राजनीतिक दल समाजिक कार्यकर्ता लोगों को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जयंती में कार्यक्रम में आमंत्रित पर , उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर महात्मा गांधी को याद किया , उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा उसके अभियान को चलाने,लोकल फॉर भोकल खादी को अपना कर और गाँधी जी के सपने को सकार करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में समस्तीपुर कांग्रेस नेत्री महापौर अनीता राम ,जनसुराज नेता उप महापौर रामबालक पासवान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमारी मधुबाला ,जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा सह एम एल सी प्रतिनिधी भाजपा नेता डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ,समाज सेवी कृष्ण कुमार ,जेडीयू नेता राजीव कुमार सिंह अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- समस्तीपुर महुआ मुख्य मार्ग के तीसीऔता के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की जोरदार टक्कर में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।1
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शास्त्री जयंती सह शिक्षक सम्मान समारोह श्री गांधी पुस्तकालय, गोला रोड मुजफ्फरपुर में पूर्व विधायक श्री विजेंद्र चौधरी ने उदघाटन किया। ए ही माटी के महात्मा गांधी गाँधी, शास्त्री जयंती सह शिक्षक सम्मान समारोह श्री गाँधी पुस्तकालय,गोला रोड, मुजफ्फरपुर में कठपुतली कलाकार सुनील कुमार द्वारा गीत अंगूठी के नगीना गीत से किया याद.इस अवसर पर उद्घाटन कर्त्ता श्री विजेंद्र चौधरी (माननीय पूर्व नगर विधायक, मुजफ्फरपुर,मुख्य अतिथि श्री लक्षणदेव प्रसाद सिंह (गाँधीवादी चिन्तक) श्री गाँधी पुस्तकालय परिवार मौजूद थे.1
- कर्पूरी आश्रम, समस्तीपुर में गांधी-शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई , आज कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय समस्तीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय नेता सत्यविंद पासवान ने की, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। कार्यालय सचिव रोशन यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं विषय प्रवेश राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उनके विचार आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे से देश को नई दिशा दी। उनकी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है। हम सभी राजद कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलकर गरीब, किसान और नौजवानों की आवाज को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर मौजूद रहे --- प्रो. राजेन्द्र भगत, राकेश कुमार ठाकुर, सत्यविन्द पासवान, ललन यादव, शत्रुधन यादव, रोशन यादव, पप्पू यादव, विश्वनाथ राम, राजेन्द्र राम, राम विनोद पासवान, जय शंकर राय, जय लाल राय, मधुरेश सिन्हा आदि। (राकेश कुमार ठाकुर ) प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, समस्तीपुर,1