Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर महुआ मुख्य मार्ग के तीसीऔता के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की जोरदार टक्कर में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Anil shriwastav
समस्तीपुर महुआ मुख्य मार्ग के तीसीऔता के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की जोरदार टक्कर में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर महुआ मुख्य मार्ग के तीसीऔता के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की जोरदार टक्कर में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।1
- गांधी जयंती पर विद्यालय में तालाबंदी करने पर HM पर लगी आरोप । गांधी जयंती पर विद्यालय में तालाबंदी का आरोप, ग्रामीणों ने बीईओ को सौंपा आवेदन! समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिंद बोचहा में गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगे होने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक अनुपूर्णा कुमारी पर विद्यालय के संचालन में लापरवाही बरतने, शिक्षकों के साथ समन्वय का अभाव रखने सहित कई आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मोहिउद्दीननगर को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।1
- मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने एक प्राथमिक कि अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल। समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 208/2026 के प्राथमिक कि अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बोचहा निवासी रामनारायण पासवान के 22 वर्षीय पुत्र संजीव पासवान के रूप में की गई है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्याय किरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- 1980 से पहले जैसा हालात क्यों बना भागलपुर जिला में आखिर कौन है जिम्मेवार1
- भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ, आधार शाखा- समस्तीपुर* आज मुख्य शाखा परिसर भारतीय जीवन बीमा निगम ,स्थित अभिकर्ता कक्ष में LIAFI की 63वीं स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रबंधक नीरज शर्मा व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सभा की अध्यक्षता आधार संगठन अध्यक्ष ललित कुमार झा व संचालन संगठन सचिव प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष *रमेश प्रसाद सिंह*, संगठन सचिव *महेश्वर चौरसिया, सुरेन्द्र पंडित, राम नाथ राय*, कोषाध्यक्ष *अम्बुज कुमार सिंह*, कार्यकारिणी सदस्य *श्रवण कुमार झा, रामबाबू राय, सुनीता झा, प्रियंका कुमारी, बैद्यनाथ पंडित, संतोष कुमार साह, मिथलेश राय, सुबोध दास*, निगरानी समिति के सदस्य *अनिल कुमार राय, अमरकांत प्रसाद सिंह* व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उनके राष्ट्र हित में किए गए कार्यों की चर्चा की गई। सभा को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया व कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। (प्रमोद कुमार) सचिव, LIAFI समस्तीपुर Mob. 96314956121
- विपरीत परिस्थितियों में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन के जज्बे को देश ने किया सलाम1
- गांधी जयंती पर पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। समस्तीपुर गाँधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 क़ो बिशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया श्रीमती संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई l सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ग्रामसभा की कार्रवाई शुरू करते हुए मुखिया संजू कुमारी राय ने कहीं की 01 जुलाई 2026 से मनरेगा के जगह पर बीजी रामजी योजना लागू हो गई है l इस योजना से सार्वजनिक कार्य सहित नीजी योजना जैसे वृक्षारोपण, बकरी शेड सहित नीजी पगडंडी सड़क का निर्माण सहित कुल 375 तरह की योजना अनुमान्य है l उन्होने पंचायत वासियो से अपील किया की सबका योजना सबका विकास करने का हमारा लक्ष्य है l उन्होने आवास, पेंशन एवं राशन में आ रही परेशानी का जिक्र करते हुए कहीं की सभी योग्य परिवारों क़ो लाभ दिलाने के लिये ग्रामसभा संकल्पित है l ग्राम सभा में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री प्रशांत मोहन ठाकुर ने विस्तार से विभिन्न तरह की योजना बीजी रामजी से होने की जानकारी देते हुए कहा की कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत की चहुमुखी विकास के लिये हम अपने स्तर से हर संभव सहयोग करें l उन्होने लोगों से अपील किया की अधिक से अधिक अपने नीजी जमीन पर वृक्षारोपण करें एवं आँगनवाड़ी, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय भवन जिसमें इंटरनेट की सुबिधा से लैस हो इस तरह की योजना लें ताकि हर गाँव स्मार्ट गाँव बन सकें l ग्रामसभा में किसान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने उपस्थित लोगो से अपील किये की गाँधी जी का स्वराज्य का सपना का मुख्य धुरी गाँव का विकास था l इसलिए हम सबों क़ो मिलकर ग्रामसभा क़ो मजबूत करते हुए विकास के लिये एक कदम बढ़ाये l ग्रामसभा में people plan के तहत बर्ष 2026..27 के लिये कुल 35 सार्वजनिक योजना एवं 108 नीजी योजना का चयन किया गया l साथ ही साथ ग्राम सभा में आवास योजना से वंचित योग्य लाभुक का नाम पुनः जोड़ने हेतु ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया l राशन से बड़े पैमाने पर बिना कोई कारण बताये नाम काटे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रस्ताव लिया गया की राशन कार्ड में नाम जोड़वाने के लिये आवेदन पंचायत भवन पर जमा करें l ग्राम सभा में सरपंच कॉमo रामबाबू पासवान, उपमुखिया राजकुमार पासवान, वार्ड सदस्य अमित कुमार, श्याम शंकर कुंवर, नीलम देवी, अंजनी कुमारी, राजीव कुंवर, रीना देवी, पूनम देवी, विकास मित्र सुनील राम, रोजगार सेवक दरोगा साह, स्वछता प्रवेक्षक प्रमोद कुमार राय, पवन कुमार प्रभाकर, जीविका से अजय राम सहित आँगनवाड़ी सेविका, आशा वर्कर एवं बड़ी सख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिये l1
- बाढ़ में रोजी-रोटी की तलाश बनी जानलेवा, गहरे पानी में डूबे युवक का स्थानीय लोगों ने निकाला शव समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत हरैल पंचायत के, नंदलाल महतो के 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले थे। इसी दौरान बाढ़ के पानी को पार करने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब कर मौत होगई ।1