Shuru
Apke Nagar Ki App…
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार
कमलेश मौर्य
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चुकी इंदौर एक तरीके से धार्मिक स्थल जैसे ही है जिसमें जूना इंदौर तो प्राचीन से प्राचीनतम मंदिरों से भरा पड़ा है शनि मंदिर सबसे प्राचीन से प्राचीनतम के आज दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ1
- दशकों बाद इंदौर दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के काम में तेज़ी आई इंदौर रेलवे PRO द्वारा जारी रतलाम, 16 फरवरी । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में नई रेल लाइन, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज तथा अन्यअधोसंरचनात्मक कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं। इसी क्रम में लगभग 204 किलोमीटर लंबी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। दाहोद से कटवाड़ा तथा इंदौर से टीही तक रेल लाइन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि टीही से धार तथा कटवाड़ा से झाबुआ के मध्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही धार से झाबुआ खंड पर भी कार्य जारी है। पिथमपुर के समीप लगभग 3 किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें फिनिशिंग ट्रैक बिछाने एवं अन्य तकनीकी कार्य शामिल हैं।टीही धार एवं कटवाड़ा झाबुआ खंडों में ट्रैक लिंकिंग ओएचई स्टेशन भवन प्लेटफॉर्म निर्माण तथा सिग्नलिंग कार्य प्रक्रियाधीन हैं। समय की बचत हेतु सड़क मार्ग से लाकर टीटीएम मशीन का उपयोग टीही के पास टनल निर्माण कार्य जारी होने के कारण समय की बचत और कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से टीटीएम (ट्रैक टेंपिंग मशीन) को सड़क मार्ग से पिथमपुर–धार खंड में लाकर सफलतापूर्वक रेलवे ट्रैक पर उतारा गया है।दिनांक 16 फरवरी 2026 को क्रेन की सहायता से मशीन को रेलवे लाइन पर उतारा गया। शीघ्र ही नई डाली गई रेल लाइन पर पैकिंग कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे टनल कार्य पूर्ण होने तक पिथमपुर–धार खंड पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य भी समानांतर रूप से पूरा कर लिया जाएगा। टीटीएम मशीन द्वारा ट्रैक की पैकिंग से पटरियों की समतलता, स्थिरता एवं सुरक्षा सुनिश्चित होती है, जिससे सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन का मार्ग हो जायगी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन मध्यप्रदेश के धार एवं झाबुआ जिलों से होकर गुजरेगी, जहां वर्तमान में रेल संपर्क उपलब्ध नहीं है। यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास की जीवन रेखा सिद्ध होगी। साथ ही इंदौर से मुंबई एवं दक्षिण भारत की दिशा में एक नया एवं अपेक्षाकृत छोटा रेल मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों एवं माल परिवहन दोनों को लाभ मिलेगा। भारतीय रेल द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चरणबद्ध एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे निर्माण विभाग इंदौर–धार खंड को शीघ्र प्रारंभ करने के लक्ष्य के साथ प्रतिबद्धता से कार्यरत है।1
- इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा गया। इस केस से जुड़े हर अपडेट के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें.1
- इन्दौर में सड़कों पर मरीज की जंग1
- पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के आदेश अनुसार नगर कोतवाली एसीपी उपासना पांडेय द्वारा अतिक्र मण के विरुद्ध अभियान चलाया *संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP*1
- ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) *पार्षदों का स्वच्छता अभ्यास वर्ग शुरू, हर वार्ड में चलेगा ‘क्लीन मिशन’* *सूरत, नवी मुंबई और विशाखापत्तनम मॉडल अपनाने की तैयारी* *डिजिटल RRR टैलेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च नए साल की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग पर जोर* इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब एक बार फिर नंबर -1 बनने की दिशा में कमर कस चुका है। स्वच्छता अभियान को और मजबूती देने के लिए सोमवार को स्वच्छता अभ्यास वर्ग और स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन RRR केंद्र, केसर बाग में किया गया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव,भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आयुक्त क्षितिज सिंघल और पार्षदों की बड़ी संख्या मौजूद रही। *400 अंकों की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग* हर वार्ड का रोजाना मूल्यांकन कार्यशाला में 400 अंकों की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग टूलकिट की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें यह बताया गया कि अब हर वार्ड की स्वच्छता का मूल्यांकन कचरा प्रबंधन,स्रोत पर पृथक्करण,जनसहभागिता, सफाई व्यवस्था,RRR गतिविधियाँ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा। निगम की योजना है कि इससे वार्डों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और नागरिकों की भागीदारी भी। कार्यक्रम में सूरत, नवी मुंबई और विशाखापट्टनम के अध्ययन दौरे से जुड़े अनुभव साझा किए गए। इन शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, उन्नत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,क्लीन स्ट्रीट सिस्टम,मशीनरी आधारित सफाई जैसी श्रेष्ठ व्यवस्थाएँ हैं। इंदौर में इनमें से कई मॉडल अपनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। *डिजिटल “RRR टैलेंट” लॉन्च* सफाई नवाचारों को मिलेगा मंच कार्यक्रम में इंदौर RRR टैलेंट (डिजिटल) का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से शहर में तकनीकी नवाचार,युवा प्रतिभा,क्लीन-ग्रीन प्रोजेक्ट डिजिटल भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। *स्वच्छ वार्ड रैंकिंग 2025–26* अब हर वार्ड रिपोर्ट करेगा रोजाना नई रैंकिंग प्रणाली में वार्डों को प्रतिदिन डिजिटल पोर्टल पर सफाई रिपोर्ट अपडेट करना होगी निरीक्षण टीम नियमित विज़िट करेगी नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा वर्ष के अंत में टॉप वार्ड को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र मिलेगा रैंकिंग का उद्देश्य है इंदौर में हर क्षेत्र को बराबर स्वच्छ बनाना। *पुष्यमित्र भार्गव, महापौर* इंदौर को फिर नंबर-1 बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 3.5 वर्ष के कार्यकाल में पार्षदों ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कुछ काम पूरे हुए, कुछ प्रगति पर हैं, और कई योजनाएँ पाइपलाइन में हैं,हमारा लक्ष्य है कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत किया जाए। यदि हम सभी स्वच्छता के पैरामीटरों का पालन करते हुए उसी तन्मयता से काम करें तो इंदौर को नंबर-1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।कुछ लोगों ने झूठे आरोप जरूर लगाए थे, लेकिन हमारा जवाब हमारा काम है।अब हमारी परीक्षा का समय है और इंदौर फिर से देश में स्वच्छता का चैंपियन बनेगा। *सुमित मिश्रा, नगर अध्यक्ष (भाजपा)* स्वच्छता अभियान में पार्षदों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे पार्षद पाँच वर्षों तक रोज़ 17-18 घंटे मेहनत करते हैं,कुछ लोग देश और सेना पर सवाल उठाते हैं, उसी तरह इंदौर की स्वच्छता पर भी प्रश्न खड़े करते हैं। ऐसे लोगों को हमारा असली काम और उपलब्धियाँ ज़रूर दिखानी चाहिए। इंदौर नंबर–1 था, है और मेहनत से आगे भी रहेगा। *क्षितिज सिंघल, आयुक्त* शहर का सम्मान हम सबकी पहचान है, इसे बनाए रखने के लिए अधिकारी, पार्षद और नागरिक सबको एक टीम की तरह काम करना होगा। हर संस्था में चुनौतियाँ होती हैं, वित्तीय प्रबंधन में भी सुधार और नवाचार जरूरी हैं।स्वच्छ सर्वेक्षण और फाइनेंस दोनों में पार्षदों का सहयोग अहम रहेगा।1
- इन्दौर के भागीरथ पूरा में एक युवक की निर्मम हत्या1
- इंदौर....... अपडेट..... ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) इलाज करने वाले दो डाक्टरो के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज.... इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल यह मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक का है, जहां ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई। जिसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। वही सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं। नियमों के अनुसार उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके वे मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था। डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है। हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतका के परिजनों को कब तक न्याय मिल पाता है। बाइट - कृष्ण लालचंदानी --- डीसीपी1
- इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें1