जनसुनवाई की शिकायत का मौके पर समाधान, रास्ता विवाद आपसी सहमति से हुआ खत्म नीमच जिले में जनसुनवाई में प्राप्त एक रास्ता विवाद शिकायत का राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण निराकरण कर दिया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर ग्राम विश्निया में आवागमन के मार्ग को लेकर चल रहे विवाद का अतिरिक्त तहसीलदार नीमच ग्रामीण के नेतृत्व में गठित राजस्व दल ने निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित भूमि का सीमांकन और आवश्यक राजस्व कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चर्चा की। आपसी सहमति बनने के बाद रास्ते से जुड़ा विवाद मौके पर ही समाप्त हो गया। इस समाधान से किसानों के आवागमन का मार्ग सुगम हो गया और न्यायालय में लंबित प्रकरण का भी सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित हुआ। जिला प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का संवेदनशील, समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसुनवाई की शिकायत का मौके पर समाधान, रास्ता विवाद आपसी सहमति से हुआ खत्म नीमच जिले में जनसुनवाई में प्राप्त एक रास्ता विवाद शिकायत का राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण निराकरण कर दिया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर ग्राम विश्निया में आवागमन के मार्ग को लेकर चल रहे विवाद का अतिरिक्त तहसीलदार नीमच ग्रामीण के नेतृत्व में गठित राजस्व दल ने निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित भूमि का सीमांकन और आवश्यक राजस्व कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चर्चा की। आपसी सहमति बनने के बाद रास्ते से जुड़ा विवाद मौके पर ही समाप्त हो गया। इस समाधान से किसानों के आवागमन का मार्ग सुगम हो गया और न्यायालय में लंबित प्रकरण का भी सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित हुआ। जिला प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का संवेदनशील, समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।4
- सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!" जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा? नमस्कार… मैं नीमच हूँ… वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया? नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई? याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है। यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है। मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿1
- नशे से दूरी" फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल! 1-0 की हार के बाद खिलाड़ियों पर कथित हमला, खेल भावना पर उठे सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो NFA ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की दी चेतावनी फाइनल नहीं खेलेंगे1
- मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज1
- LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम? केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.1
- NEWS:- नीमच में खेल मैदान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी मनासा।नीमच में शनिवार को विरोध का एक अनोखा और रचनात्मक तरीका देखने को मिला। शहर के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर सड़क को ही खेल का मैदान बना दिया। भारत माता चौराहे पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर खिलाड़ियों ने प्रशासन तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान पर प्रस्तावित सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के निर्माण के विरोध में खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों खिलाड़ी, खेल प्रेमी और नागरिक एकत्र हुए। सड़क पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलते खिलाड़ियों को देखकर राहगीर भी कुछ देर के लिए रुक गए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका विरोध स्कूल निर्माण से नहीं है। उनका कहना है कि शिक्षा और खेल दोनों समाज के लिए समान रूप से जरूरी हैं। इसलिए स्कूल का निर्माण किसी वैकल्पिक सरकारी भूमि पर किया जाए, जबकि इस ऐतिहासिक खेल मैदान को सुरक्षित रखा जाए। खिलाड़ियों का कहना है कि इसी मैदान से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। वर्षों से यह मैदान क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। उनका कहना है कि यदि मैदान खत्म हुआ तो हजारों खिलाड़ियों के अभ्यास का सबसे बड़ा स्थान भी समाप्त हो जाएगा। संघर्ष समिति के अनुसार प्रस्तावित करीब 39 करोड़ 23 लाख रुपये की परियोजना के तहत मैदान पर निर्माण की योजना है। इसी के विरोध में पहले ज्ञापन, धरना, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और अन्य चरणों में आंदोलन किया जा चुका है। अब सड़क पर खेलकर विरोध दर्ज कराया गया है। प्रदर्शन में विभिन्न खेल क्लबों के सदस्य, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, मॉर्निंग वॉकर्स और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। समिति ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के खेल और भविष्य को बचाने की लड़ाई है। अब देखना होगा कि खिलाड़ियों के इस अनोखे विरोध के बाद प्रशासन क्या फैसला लेता है।1
- अवैध जुआ-सट्टा पर नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ जेल भेजा गया नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी कालु दस्सा उर्फ मोहम्मद आरिफ निवासी बघाना को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बरुखेड़ा श्मशान घाट के पास दबिश देकर तीन जुआरियों को पकड़कर 25,500 रुपये, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कालु दस्सा वहां अवैध रूप से नाल काटकर जुआ खिलाता था। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।1