logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, ब्यौहारी स्टेशन पर धूं-धूं कर जली ट्रेन की बोगी, मची अफरा-तफरी — दमकल-पुलिस ने संभाला मोर्चा शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास साइडिंग में खड़ी रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग ने कुछ ही देर में लोगों को दहशत में डाल दिया, हालांकि राहत टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन खड़ी थी। इसी दौरान इनमें से एक कोच, जिसका नंबर ईसीओ 994129 बताया जा रहा है, उसमें अचानक अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर आग भड़क उठी। घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक लिया। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास खड़ी अन्य बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। मौके पर थाना प्रभारी जिया उल हक भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं ब्यौहारी आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ब्यौहारी रेलवे स्टेशन जबलपुर मंडल के अंतर्गत आता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।

3 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
3 hrs ago

शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, ब्यौहारी स्टेशन पर धूं-धूं कर जली ट्रेन की बोगी, मची अफरा-तफरी — दमकल-पुलिस ने संभाला मोर्चा शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास साइडिंग में खड़ी रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग ने कुछ ही देर में लोगों को दहशत में डाल दिया, हालांकि राहत टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली वर्कशॉप कम

रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन खड़ी थी। इसी दौरान इनमें से एक कोच, जिसका नंबर ईसीओ 994129 बताया जा रहा है, उसमें अचानक अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर आग भड़क उठी। घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक लिया। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास खड़ी अन्य बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। मौके पर थाना प्रभारी जिया उल

हक भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं ब्यौहारी आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ब्यौहारी रेलवे स्टेशन जबलपुर मंडल के अंतर्गत आता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आगजनी से निपटने रेलवे स्टेशन ब्योहारी मे नहीं है कोई पुक्ता इंतजाम ब्योहारी। भारतीय रेलवे में ट्रैक मशीन स्टाफ के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कार्यशाला सह आराम वैन (Workshop cum Rest Van) को कैंपिंग कोच (Camping Coach) कहा जाता है। यह कोच पटरियों के रखरखाव (track maintenance) करने वाले कर्मचारियों के लिए एक चलता-फिरता घर और कार्यशाला होती है, जिसमें रहने के साथ-साथ आवश्यक औजारों (tools) की मरम्मत की सुविधा भी होती है। इसमें लंबी ड्यूटी के दौरान, विशेषकर दूर दराज के क्षेत्रों में काम करते समय, ट्रैक मशीन स्टाफ के लिए आराम, खाना पकानेऔर रहने की व्यवस्था होती है। आज दोपहर रेलवे स्टेशन ब्योहारी मे ख़डी कैमपिंग कोच के एक बोगी मे अचानक आग लग गयी और वह धू धू कर जलने लगा और अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला । आग किस कारण और कैसे लगी उसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। आन फान मे उस बोगी को अलग किया गया और नगर परिषद ब्योहारी को फोन कर फायर बिग्रेड बुलाया गया इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों के काफी मसख्त के बाद आग पर काबू पाया गया। कामर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग, बड़ा हादसा टला - जिस कोच मे आग लगी थी उसमे खाना बनाने के लिये कामर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। कोच के किचन मे 2 सिलेंडर लगे थे किन्तु वंहा आगजनी से निपटने का कोई पुक्ता इंतजाम नहीं देखा गया। गरीमत यह रही की सिलेंडर पर आग नहीं लगी और बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वंहा रखा सिलेंडर फटता तो फिर वंहा की स्थिति क्या होती, रेलवे स्टेशन प्रबंधक द्वारा स्टेशन मे आगजनी से निपटने हेतु कोई ठोस प्रबंध क्यों नहीं किया गया है? जांच से आगजनी का हो सकता है खुलासा - उक्त कोच मे आग कैसे लगी अभी इसका खुलासा नही हो पाया है। कुछ लोगों द्वारा सर्टसर्किट से आग लगना बताया जा रहा है तो वंही कुछ लोगों शंका जतायी जा रही है की वंहा खाने पीने के दौरान धूम्रपान करने के कारण आग लगी है हकीकत क्या है उसका खुलासा जांच से ही हो सकता है जिसके लिये लोगों ने रेलवे प्रबंधक से उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है।
    3
    आगजनी से निपटने रेलवे स्टेशन ब्योहारी मे नहीं है कोई  पुक्ता इंतजाम 
ब्योहारी। भारतीय रेलवे में ट्रैक मशीन स्टाफ के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कार्यशाला सह आराम वैन (Workshop cum Rest Van) को कैंपिंग कोच (Camping Coach) कहा जाता है। यह कोच पटरियों के रखरखाव (track maintenance) करने वाले कर्मचारियों के लिए एक चलता-फिरता घर और कार्यशाला होती है, जिसमें रहने के साथ-साथ आवश्यक औजारों (tools) की मरम्मत की सुविधा भी होती है। इसमें लंबी ड्यूटी के दौरान, विशेषकर दूर दराज के क्षेत्रों में काम करते समय, ट्रैक मशीन स्टाफ के लिए आराम, खाना पकानेऔर रहने की व्यवस्था होती है। आज दोपहर रेलवे स्टेशन ब्योहारी मे ख़डी कैमपिंग कोच के एक बोगी मे अचानक आग लग गयी और वह धू धू कर जलने लगा और अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला । आग किस कारण और कैसे लगी उसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। आन फान मे उस बोगी को अलग किया गया और नगर परिषद ब्योहारी को फोन कर फायर बिग्रेड बुलाया गया इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों के काफी मसख्त के बाद आग पर काबू पाया गया। 
कामर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग, बड़ा हादसा टला -
जिस कोच मे आग लगी थी उसमे खाना बनाने के लिये कामर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। कोच के किचन मे 2 सिलेंडर लगे थे किन्तु वंहा आगजनी से निपटने का कोई पुक्ता इंतजाम नहीं देखा गया। गरीमत यह रही की सिलेंडर पर आग नहीं लगी और बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वंहा रखा सिलेंडर फटता तो फिर वंहा की स्थिति क्या होती, रेलवे स्टेशन प्रबंधक द्वारा स्टेशन मे आगजनी से निपटने हेतु कोई ठोस प्रबंध क्यों नहीं किया गया है? 
जांच से आगजनी का हो सकता है खुलासा  -
उक्त कोच मे आग कैसे लगी अभी इसका खुलासा नही हो पाया है। कुछ लोगों द्वारा सर्टसर्किट से आग लगना बताया जा रहा है तो वंही कुछ लोगों शंका जतायी जा रही है की वंहा खाने पीने के दौरान धूम्रपान करने के कारण आग लगी है हकीकत क्या है उसका खुलासा जांच से ही हो सकता है जिसके लिये लोगों ने रेलवे प्रबंधक से उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है।
    user_Ramraj gupta
    Ramraj gupta
    ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • ब्यौहारी स्टेशन पर धूं-धूं कर जली ट्रेन की बोगी, मची अफरा-तफरी — दमकल-पुलिस ने संभाला मोर्चा शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास साइडिंग में खड़ी रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग ने कुछ ही देर में लोगों को दहशत में डाल दिया, हालांकि राहत टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन खड़ी थी। इसी दौरान इनमें से एक कोच, जिसका नंबर ईसीओ 994129 बताया जा रहा है, उसमें अचानक अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर आग भड़क उठी। घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक लिया। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास खड़ी अन्य बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। मौके पर थाना प्रभारी जिया उल हक भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं ब्यौहारी आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ब्यौहारी रेलवे स्टेशन जबलपुर मंडल के अंतर्गत आता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।
    3
    ब्यौहारी स्टेशन पर धूं-धूं कर जली ट्रेन की बोगी, मची अफरा-तफरी — दमकल-पुलिस ने संभाला मोर्चा
शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास साइडिंग में खड़ी रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग ने कुछ ही देर में लोगों को दहशत में डाल दिया, हालांकि राहत टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन खड़ी थी। इसी दौरान इनमें से एक कोच, जिसका नंबर ईसीओ 994129 बताया जा रहा है, उसमें अचानक अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर आग भड़क उठी। घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक लिया। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास खड़ी अन्य बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।
मौके पर थाना प्रभारी जिया उल हक भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं ब्यौहारी आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ब्यौहारी रेलवे स्टेशन जबलपुर मंडल के अंतर्गत आता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    3 hrs ago
  • Post by Angad Tiwari
    1
    Post by Angad Tiwari
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 💥*मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध किसान की दर्दनाक मौत,खेत में तोड़ा दम* इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनपथा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां खेत पर गेहूं की कटाई करने गए एक वृद्ध किसान की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई।घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार,गोविंद जायसवाल पिता चुनई जायसवाल उम्र 65 वर्ष,अपने घर से कुछ दूरी पर मौजूद सोसायटी के करीब खेत में काम करने गए थे।खेत के पास एक बरगद के पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था।अचानक छत्ते से निकली मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने गोविंद पर हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मधुमक्खियों ने वृद्ध के शरीर पर झुंड बनाकर हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हमले के दौरान गोविंद काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाते रहे,लेकिन सुनसान जगह होने के कारण समय पर कोई सहायता नहीं पहुंच सकी।अत्यधिक डंक लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना बाद में उनके घर,जो हाईस्कूल के पास स्थित है,पहुंची। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    2
    💥*मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध किसान की दर्दनाक मौत,खेत में तोड़ा दम*
इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनपथा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां खेत पर गेहूं की कटाई करने गए एक वृद्ध किसान की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई।घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार,गोविंद जायसवाल पिता चुनई जायसवाल उम्र 65 वर्ष,अपने घर से कुछ दूरी पर मौजूद सोसायटी के करीब खेत में काम करने गए थे।खेत के पास एक बरगद के पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था।अचानक छत्ते से निकली मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने गोविंद पर हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मधुमक्खियों ने वृद्ध के शरीर पर झुंड बनाकर हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हमले के दौरान गोविंद काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाते रहे,लेकिन सुनसान जगह होने के कारण समय पर कोई सहायता नहीं पहुंच सकी।अत्यधिक डंक लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना बाद में उनके घर,जो हाईस्कूल के पास स्थित है,पहुंची। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Shivam Kushwaha
    1
    Post by Shivam Kushwaha
    user_Shivam Kushwaha
    Shivam Kushwaha
    रामपुर नैकिन, सीधी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by अपना विंध्य प्रदेश
    1
    Post by अपना विंध्य प्रदेश
    user_अपना विंध्य प्रदेश
    अपना विंध्य प्रदेश
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • JD वैन्स, अमेरिका के उप राष्ट्रपति💥 बड़ी खबर💥 इस्लामाबाद में बातचीत फेल होने के बाद ईरान का बयान- ईरान की सरकारी न्यूज प्रेस टीवी ने कहा है कि अमेरिका ने बहुत मांगें रख दी थीं इस वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। ईरान का पक्ष है कि अमेरिका ने इतनी मांगे रख दी कि कोई फ्रेमवर्क ही नहीं बन पाया। होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर राइट्स और दूसरे मुद्दों समेत कई मुद्दे बातचीत असफल रहने के कारण हैं।
    1
    JD वैन्स, अमेरिका के उप राष्ट्रपति💥 बड़ी खबर💥
इस्लामाबाद में बातचीत फेल होने के बाद ईरान का बयान-
ईरान की सरकारी न्यूज प्रेस टीवी ने कहा है कि अमेरिका ने बहुत मांगें रख दी थीं इस वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। ईरान का पक्ष है कि अमेरिका ने इतनी मांगे रख दी कि कोई फ्रेमवर्क ही नहीं बन पाया। होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर राइट्स और दूसरे मुद्दों समेत कई मुद्दे बातचीत असफल रहने के कारण हैं।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित 46 वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशन जबलपुर कुर्मी क्षत्रिय समाज ।
    1
    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित 46 वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशन जबलपुर कुर्मी क्षत्रिय समाज ।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.