Shuru
Apke Nagar Ki App…
PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों में जुटे विधायक विवेक वर्मा, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
Prashant mishra
PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों में जुटे विधायक विवेक वर्मा, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों में जुटे विधायक विवेक वर्मा, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल1
- केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से नमामि गंगे मिशन की पहली किश्त जारी। किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देवस्वरुप पटेल ने कहा कि पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के 2 वर्ष के लगातार अथक प्रयास से आज भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना नमामि गंगे मिशन 3 के अंतर्गत 100% केंद्रीय सहायता से संचालित होने वाली परियोजना के लिए 12. 26 करोड रुपए की पहली किस्त जारी कराई गई है पीलीभीत में मां गोमती नदी के पुर्नजीवन एवं झीलों को संभालने के लिए अविरल धारा के लिए स्वच्छता एवं सफाई के लिए और उद्गम स्थल पर बड़े स्तर पर पर्यटन स्थल बनाने के लिए लगातार आम जनता की ओर से पीलीभीत के सांसद बनने के समय से ही श्री जितिन प्रसाद को आम जनमानस एवं जनप्रतिनिधि इस कार्य के लिए मांग करते आ रहे थे जिसमें आज बड़ी सौगात मिली है मां गोमती नदी उद्गम स्थल से लेकर गोमती की धारा को अविरल एवं निर्मल करने मां गोमती उद्गम स्थल पर भव्य आरती घाट टेंपल कंपलेक्स योगास्थल हेरिटेज हब रिटेल प्लाजा आदि बनवाने के कार्य को धन जारी कराने के लिए पीलीभीत के आम जनमानस ने खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है4
- बृहस्पतिबार शाम बाजार से आते समय हुआ हादसा। नहर में साईकिल सहित गिरा युवक, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। • गमगीन माहौल में हुआ शव का अंतिम संस्कार। • परिजनों का आरोप अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने से साईकिल सहित नहर में गिरने से हुई मौत। बीसलपुर। पीलीभीत । तहसील क्षेत्र के गांव पकडिया बिंदुआ निवासी मनोज कुमार 38 बर्षीय पुत्र पुत्तूलाल साईकिल से बृहस्पतिबार मधवापुर बाजार से सब्जी लेने गए थे। वापस आते समय ईंटगांव रजवाह नहर की पुलिया मुडिया मोंड पर चडते ही साईकिल में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से नहर में गिरने से मौत हो गई। नई पुलिया निर्माण के लिए नहर में पहले खराब पुलिया को तोडने के बाद दीवार को साइड कर दिया गया था। नहर पुलिया की दीवारों के मलवे में साइकिल सबार का सिर मलवे की दीवार से टकरा गया था।जिससे उसके सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहीं भाई वेदप्रकाश ने बताया है कि भाई मनोज कुमार शाम तक घर न लौटने के बाद मधवापुर में बहनोई प्रताप को फोन से जानकारी करने पर बताया गया कि वह यहां से सब्जी लेकर घर के लिए काफी देर पहले ही निकल गए थे। उसके बाद बहनोई प्रताप ने मधवापुर से पकडिया की तरफ निकले और परिजनों ने उधर से तलाश शुरू कर दी उसके बाद ईंटगांव रजवाह नहर मुडिया मोड के पास पहुंचने पर नहर की पुलिया के पास पानी के किनारे साईकिल पडी दिखाई देने पर पानी में तलाश शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। भाई वेदप्रकाश का आरोप है कि भाई की साईकिल में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की बजह से वह साईकिल सहित नहर में जा गिरे जिससे नहर के अंदर पडे ईंटो का मलवा में सिर टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मनोज अपने पीछे दो बच्चे आदर्श 20 बर्षीय और अमित 10 बर्षीय छोड़ गए। परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक संकट खडा हो गया। पत्नी सोमवती, बच्चों और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मनोज खेती किसानी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करके गुजरा करते थे। शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया मुखाग्नि बेटे अमित ने दी। 1 मृतक मनोज कुमार का फाइल फोटो4
- सरकारी विद्यालय के समीप गोबर डालने से गंदगी, संक्रमण की आशंका से ग्रामीण परेशान। सरकारी विद्यालय के समीप गोबर डालने से गंदगी, संक्रमण की आशंका से ग्रामीण परेशान। बीसलपुर/पीलीभीत | 18 सितंबर 2026 बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहनिया स्थित सरकारी विद्यालय के समीप पूर्व दिशा में बाउंड्रीवाल के किनारे तथा सार्वजनिक रास्ते के किनारे लंबे समय से गोबर एवं अन्य गंदगी डाले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते के किनारे लगातार गोबर व अन्य अपशिष्ट डाले जाने से वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा लंबे समय से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कुछ ग्रामीणों ने राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई प्रभावित होने की आशंका भी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय के आसपास तथा सार्वजनिक रास्ते के किनारे जमा गोबर और गंदगी को तत्काल हटवाने, सार्वजनिक भूमि की जांच कराने तथा दोबारा गंदगी डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय जैसे सार्वजनिक स्थान के आसपास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है, ताकि बच्चों और आम लोगों को गंदगी एवं उससे उत्पन्न होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सके।1
- पीलीभीत में UPI टैक्स के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता नजरबंद पीलीभीत में कांग्रेस का UPI टैक्स के विरोध में हल्लाबोल कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चंबा समेत दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस लाइन में नजरबंद रामलीला मैदान से राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को पूजा सामग्री देने निकले थे कांग्रेसी पुलिस ने रास्ते में रोककर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया कांग्रेस ने UPI पर चार्ज को बताया ‘आम जनता की जेब पर डाका’ पुलिस लाइन में भी कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी कांग्रेस का ऐलान—फैसला वापस नहीं हुआ तो सड़क से संसद तक आंदोलन1
- बिजनौर में गुलदार ने चौकीदार पर किया हमला कुत्ते ने चौकीदार को बचाया और खुद भी हुआ घायल।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.09.2026* *जनपद बरेली।* *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में श्री मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों व अंजुमन के साथ गोष्ठी की गयी।* आज दिनांक 18.09.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली एवं श्री आशुतोष शिवम, ASP/CO City-3rd द्वारा *आगामी जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत थाना बारादरी परिसर में जुलूस के आयोजकों एवं विभिन्न अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।* गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों से सभी आयोजकों एवं अंजुमनों को अवगत कराया गया। साथ ही *जुलूस को निर्धारित समय एवं निर्धारित रूट से ही निकालने तथा जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।* बैठक में *आयोजकों द्वारा भी सभी संबंधित अंजुमनों से अपील की गई कि जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार निकाला जाएगा।* पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी आयोजकों एवं अंजुमनों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- ईंटगांव रजवाह नहर में हादसा, 38 वर्षीय ग्रामीण की गई जान | बीसलपुर की बड़ी खबर1