बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार, अर्टिगा से टक्कर; विधायक समेत कई घायल बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार, अर्टिगा से टक्कर; विधायक समेत कई घायल बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर कार शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि विधायक रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा गांव के पास उनकी गाड़ी की अर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विधायक आशुतोष मौर्य, उनके चालक और गनर समेत कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद विधायक के समर्थकों में भी चिंता का माहौल है।

- केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने गंगा में डुबकी लगा कर उठाई कांवड़, पैतृक गांव के शिवालय में किया जलाभिषेक उझानी (बदायूॅं) / केंद्रीय राजमन्त्री बी एल वर्मा ने आज माँ भगीरथी तट पर कांवर प्रबंधन का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं क़ो अधिक से अधिक सुगमता एवं सुविधाओं के संबंध मे प्रशासन को आदेशित किया साथ ही मां भगीरथी के जल में स्नान कर जनकल्याण की कामना से मां भगीरथी के पवित्र जल को कलश में भरकर अपने पैतृक गांव के शिवालय पर लेकर पहुंचे जहां उन्होंने महादेव का जलाभिषेक कर पवित्र पावन श्रावण मास की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।2
- BREAKING NEWS | बदायूं कछला गंगा घाट पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया रियलिटी चेक...! श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सभी इंतज़ामों का देर रात मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण। अधिकारियों को सख्त निर्देश—कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं होगा। #Badaun #KanwarYatra2026 #BreakingNews #UPPolice #DMBadaun #SSPBadaun1
- बदायू। बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसे आमजन को समर्पित किया। इस दौरान नगर में आने जाने वाले कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा का लाभ मिलेगा। नगर के बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया। रविवार को इसका लोकार्पण कर उन्होंने इसे जनता को समर्पित कर दिया। यहां शौचालय न होने से नगर में आने जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि नगर का हर कोना रोशन और स्वच्छ बने यही हमारी कोशिश है। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद अमरपाल, शिवशंकर रस्तोगी, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र दिवाकर, गौरव कुमार, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश बाबू, नेमपाल, हिमांशु दीपक, हरिज्ञान आदि उपस्थित रहे।1
- भमोरा पुलिस ने 10.150 किलो अवैध डोडा छिलका के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा आरोपी, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज। बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 10:20 बजे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम कुड़ा से मरताना जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 337/26, धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बरामदगी: * 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका * एक मोटरसाइकिल (UP25 EE 7807) * एक मोबाइल फोन1
- बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार, अर्टिगा से टक्कर; विधायक समेत कई घायल बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार, अर्टिगा से टक्कर; विधायक समेत कई घायल बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर कार शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि विधायक रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा गांव के पास उनकी गाड़ी की अर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विधायक आशुतोष मौर्य, उनके चालक और गनर समेत कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद विधायक के समर्थकों में भी चिंता का माहौल है।1