logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भमोरा पुलिस ने 10.150 किलो अवैध डोडा छिलका के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा आरोपी, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज। बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 10:20 बजे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम कुड़ा से मरताना जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 337/26, धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बरामदगी: * 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका * एक मोटरसाइकिल (UP25 EE 7807) * एक मोबाइल फोन

15 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

भमोरा पुलिस ने 10.150 किलो अवैध डोडा छिलका के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा आरोपी, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज। बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 10:20 बजे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम कुड़ा से मरताना जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 337/26, धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बरामदगी: * 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका * एक मोटरसाइकिल (UP25 EE 7807) * एक मोबाइल फोन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भमोरा पुलिस ने 10.150 किलो अवैध डोडा छिलका के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा आरोपी, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज। बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 10:20 बजे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम कुड़ा से मरताना जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 337/26, धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बरामदगी: * 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका * एक मोटरसाइकिल (UP25 EE 7807) * एक मोबाइल फोन
    1
    भमोरा पुलिस ने 10.150 किलो अवैध डोडा छिलका के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा आरोपी, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।
बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 10:20 बजे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम कुड़ा से मरताना जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 337/26, धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
बरामदगी:
* 10.150 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका
* एक मोटरसाइकिल (UP25 EE 7807)
* एक मोबाइल फोन
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा > *आज दिनांक 02.08.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।* निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे
    1
    जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
> *आज दिनांक 02.08.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।*
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो ।
अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • डेलापीर के डमरू चौराहे पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण से स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश डेलापीर के डमरू चौराहे पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण से स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान डेलापीर स्थित डमरू चौराहे पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा कांवड़ियों का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी टीम के साथ कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रियों के सम्मान में इस प्रकार का स्वागत कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रत्येक सोमवार को विभिन्न मंदिरों पर मेडिकल कैंप लगाने की जिम्मेदारी भी ली है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नदीम इकबाल ने कहा कि बरेली की पहचान प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से है तथा पीस कमेटी ऑफ इंडिया समाज में इसी भावना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, मोनू खान, आजम खान, खुशनुमा खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सैयद सलमान, सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    डेलापीर के डमरू चौराहे पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण से स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश

डेलापीर के डमरू चौराहे पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण से स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश
बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान डेलापीर स्थित डमरू चौराहे पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा कांवड़ियों का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी टीम के साथ कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रियों के सम्मान में इस प्रकार का स्वागत कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रत्येक सोमवार को विभिन्न मंदिरों पर मेडिकल कैंप लगाने की जिम्मेदारी भी ली है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
नदीम इकबाल ने कहा कि बरेली की पहचान प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से है तथा पीस कमेटी ऑफ इंडिया समाज में इसी भावना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, मोनू खान, आजम खान, खुशनुमा खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सैयद सलमान, सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ज्यादा चाऊमीन खाने से हुई लड़की की तबीयत खराब देखा गया है चाऊमीन में निकले जिंदे कीड़े कृपया चाऊमीन वगैरा देखकर
    1
    ज्यादा चाऊमीन खाने से हुई लड़की की तबीयत खराब देखा गया है चाऊमीन में निकले जिंदे कीड़े कृपया चाऊमीन वगैरा देखकर
    user_Neeraj Mariya
    Neeraj Mariya
    Photographer बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने गंगा में डुबकी लगा कर उठाई कांवड़, पैतृक गांव के शिवालय में किया जलाभिषेक उझानी (बदायूॅं) / केंद्रीय राजमन्त्री बी एल वर्मा ने आज माँ भगीरथी तट पर कांवर प्रबंधन का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं क़ो अधिक से अधिक सुगमता एवं सुविधाओं के संबंध मे प्रशासन को आदेशित किया साथ ही मां भगीरथी के जल में स्नान कर जनकल्याण की कामना से मां भगीरथी के पवित्र जल को कलश में भरकर अपने पैतृक गांव के शिवालय पर लेकर पहुंचे जहां उन्होंने महादेव का जलाभिषेक कर पवित्र पावन श्रावण मास की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।
    2
    केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने गंगा में डुबकी लगा कर उठाई कांवड़, पैतृक गांव के शिवालय में किया जलाभिषेक 
उझानी (बदायूॅं) / केंद्रीय राजमन्त्री बी एल वर्मा ने आज माँ भगीरथी तट पर कांवर प्रबंधन का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं क़ो अधिक से अधिक सुगमता एवं सुविधाओं के संबंध मे प्रशासन को आदेशित किया 
साथ ही मां भगीरथी के जल में स्नान कर जनकल्याण की कामना से मां भगीरथी के पवित्र जल को कलश में भरकर अपने पैतृक गांव के शिवालय पर लेकर पहुंचे  जहां उन्होंने महादेव का जलाभिषेक कर पवित्र पावन श्रावण मास की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहां ने प्यार की खातिर किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी संग लिए सात फेरे शाहजहां ने प्यार की खातिर किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी संग लिए सात फेरे युवती बोली- "यहां महिलाओं को वस्तु नहीं समझा जाता", दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह करने का दावा किया।
    1
    शाहजहां ने प्यार की खातिर किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी संग लिए सात फेरे
शाहजहां ने प्यार की खातिर किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी संग लिए सात फेरे
युवती बोली- "यहां महिलाओं को वस्तु नहीं समझा जाता", दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह करने का दावा किया।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 10.150 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर दबोचा, भेजा गया जेल मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भमोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शनिवार देर रात थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कुड्डा से भरताना मार्ग की ओर मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरे से 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अफीम उत्पादक क्षेत्रों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते ट्रक चालकों और अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।
    2
    10.150 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर दबोचा, भेजा गया जेल
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भमोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
शनिवार देर रात थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कुड्डा से भरताना मार्ग की ओर मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरे से 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अफीम उत्पादक क्षेत्रों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते ट्रक चालकों और अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।
    user_Aditya Bhardwaj
    Aditya Bhardwaj
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.