Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: चेचट टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महाकाल उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 श्रद्धालुओं की मौत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: चेचट टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महाकाल उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 श्रद्धालुओं की मौत:
Mr Ravindra Meena kota Rajasth
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: चेचट टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महाकाल उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 श्रद्धालुओं की मौत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: चेचट टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महाकाल उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 श्रद्धालुओं की मौत:
More news from Kota and nearby areas
- दिल्ली–मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर चेचट टोल प्लाजा के समीप बीते रविवार को भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार युवकों की हुई दर्दनाक मौत के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। परिजनों के अनुसार सभी युवक मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की ब्रेजा कार जिसे प्रांजुल चतुर्वेदी चला रहे थे, इंटरचेंज के पास आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 26 वर्षीय प्रांजुल चतुर्वेदी पुत्र कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, निवासी रामनगर, थाना रूरा, कानपुर देहात (उ.प्र.); 21 वर्षीय श्रेष्ठ बाजपेयी पुत्र अनुपम बाजपेयी, निवासी रामनगर, कानपुर (उ.प्र.); 20 वर्षीय अंकुश दुबे पुत्र विवेक कुमार उर्फ बब्बू, निवासी ग्राम मडौली, कानपुर देहात (उ.प्र.); तथा 30 वर्षीय अंश प्रताप सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह, निवासी न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी, जनपद गोण्डा (उ.प्र.) की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन रामगंजमंडी पहुंचे। इसके बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत शवों को सुरक्षित बॉक्स में रखकर दो एंबुलेंस के माध्यम से दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया। परिजनों ने बताया कि प्रांजुल चतुर्वेदी की शादी ढाई वर्ष पूर्व हुई थी और उनका छह माह का एक पुत्र है। वे निजी कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चेचट थानाधिकारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- बड़गांव। कस्बे में स्थितआराध्य देवी बिसौती माता जी के मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। मेला कमेटी के सदस्यों ने मंत्रोच्चार के साथ झंडे का विधिवत पूजन किया और उसे मंदिर के शिखर पर स्थापित किया। मुख्य पुजारी द्वारा माता जी का विशेष श्रृंगार किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ आरती की गई। देव पूजन: मुख्य आयोजन के साथ ही मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं की भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मेला कमेटी के सदस्यों के अलावा अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहाबाद द्वारा ग्राम मुंडियर में उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित भूमि व हाईवे किनारे स्थित बेशकीमती सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किए जाने पर उस भूमि को 3 दिवस में अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी शाहाबाद के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा साथ ही प्रशासन को आगाह किया गया कि यदि नियत तिथि तक उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं करवाया गया तो ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर क्रमवार धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जावेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी उन्होंने आरोप लगाया की अतिक्रमी को बीजेपी नेताओं से संरक्षण प्राप्त है। इस अवसर पर सेवादल विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रधान प्रतिनिधि मनीष मेहता, जिला सचिव धनराज मेहता, एससी ब्लॉक अध्यक्ष महेश जाटव, लेम्प्स अध्यक्ष हेमंत मेहता, राजकुमार रजक,मोहित शिवहरे,सुल्तान यादव, विक्रम, सुरविंद ,पवन शिवहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर सेवादल विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रधान प्रतिनिधि मनीष मेहता, जिला सचिव धनराज मेहता, एससी ब्लॉक अध्यक्ष महेश जाटव, लेम्प्स अध्यक्ष हेमंत मेहता, राजकुमार रजक, मोहित शिवहरे, सुल्तान यादव, विक्रम, सुरविंद, पवन शिवहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- बारां कोतवाली थाना क्षेत्र का है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और सुबह से घर से लापता थी।पुलिस ने महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ध्यान दें: बारां में अभी तक बच्चा चोरी की कोई पुष्ट घटना सामने नहीं आई है। शहर में फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन की अपील — किसी भी संदिग्ध स्थिति में खुद कानून हाथ में न लें, तुरंत पुलिस को सूचना दें।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बच्चा चोर होने की आशंका में ग्रामीणों ने बाइक से जा रहे 3 लोगों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी। बाइक पर सवार लोगो मे से एक युवक ने महिला का भेष बना रखा था। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे के आसपास मोड़क थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चा चोरी जैसा कोई मामला नहीं था। बताया जा रहा है कि ये लोग महिला का भेष बनाकर गांवों में पैसे मांगने जाते थे। इसी के चलते ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया और मारपीट कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।1
- जेके सिंथेटिक्स के गेट पर मनाया 55 वां शहीद दिवस -बकाया वेतन-ग्रेच्युटी की मांग को लेकर 372वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना कोटा। जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री के गेट पर 55 वां शहीद दिवस बड़ी श्रद्धा और भावुकता के साथ मनाया गया। 24 फरवरी 1971 को मजदूर आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में शहीद हुए 8 नौजवान मजदूरों की याद में शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों पुरुष-महिला मजदूर, सीटू कार्यकर्ता और विभिन्न यूनियनों के नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीटू राज्य अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत और अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड दुलीचंद बोरदा ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रमाकांत तिवारी ने की। उन्होंने सीटू का झंडा फहराकर समारोह की शुरुआत की और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।शहीद स्मारक पर पहले कामरेड भंवर सिंह शेखावत ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कामरेड दुलीचंद बोरदा, जेके मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्र सिंह, सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर, रावतभाटा परमाणु बिजलीघर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कामरेड संजय कुमार सैंगर, निर्माण मजदूर यूनियन के अली मोहम्मद, मुरारीलाल बैरवा सहित अन्य नेताओं और सैकड़ों मजदूरों-महिलाओं ने श्रद्धांजलि दी। मजदूर विरोधी हैं मौजूदा राज्य और केंद्र सरकारें समारोह को संबोधित करते हुए सीटू राज्य अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान राज्य और केंद्र सरकारें मजदूर विरोधी हैं। जेके मजदूर पिछले 28 वर्षों से बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों के भुगतान के लिए संघर्षरत हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला मजदूरों के पक्ष में आने के तीन साल बाद भी सरकार ने भुगतान नहीं किया। सीटू के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और जिलाधीश कार्यालय पर 372 वें दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी है। उन्होंने सभी साथियों को क्रांतिकारी लाल सलाम दिया। शेखावत ने आगे कहा कि सरकार ने मजदूरों की ताकत के सामने झुकते हुए फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण कर ली है, लेकिन मुख्य लड़ाई अभी बाकी है। बकाया राशि मिलने तक आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने 24 मार्च 2026 को दिल्ली में मजदूर व किसान के बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया और कहा कि सरकार को मजबूर कर ही रहेंगे। मुख्य सचिव ने दिया भुगतान का आश्वासन कामरेड दुलीचंद बोरदा ने बताया कि 23 फरवरी को सीपीआई(एम) सीकर सांसद कामरेड अमराराम के नेतृत्व में जेके मजदूरों का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर में मुख्य सचिव से मिला। मुख्य सचिव ने जल्द भुगतान के लिए श्रम विभाग से रिपोर्ट मंगवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जेके मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। समारोह में ये रहे मौजूद समारोह में कामरेड संजय कुमार सैंगर, कामरेड चतुर्भुज पहाड़िया, कामरेड संदीप वालिया, कामरेड पुष्पा खींची, रजनी शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर रावतभाटा से कामरेड संजय कुमार सैंगर, निर्माण मजदूर यूनियन के जय सिंह, ऑटो यूनियन के भूपेंद्र सिंह, चालक परिचालक यूनियन के संजय सोनवाड़े, मोहन बडोला, बबलू सेन, रूपचंद बैरागी, हैवी वाटर यूनियन के पृथ्वी सिंह, मोहम्मद हुसैन, अली मोहम्मद, कालीचरण सोनी, अशोक सिंह, केदार जोशी, मलखान सिंह यादव, सतीश चंद त्रिवेदी, हनुमान सिंह, शिशुपाल, रमाकांत तिवारी, रेशमा देवी, कैलाशी बाई, रहीसा बानो, जाहिदा बानो, राजू वर्मा, निर्मला बाई सहित सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मानव श्रृंखला बनाकर की नारेबाजी सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि जेके मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना आज भी 372वें दिन जारी रहा। धरने पर सैकड़ों मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की और सरकार से बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करवाने की मांग की।यह कार्यक्रम मजदूर एकता, संघर्ष और शहीदों के बलिदान की याद दिलाने वाला रहा, जिसमें मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए जारी लड़ाई को नई ताकत मिली।4
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: चेचट टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महाकाल उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे कानपुर के 4 श्रद्धालुओं की मौत:1